YouTube एक अमेरिकी ऑनलाइन वीडियो शेयरिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है. इसे 14 फरवरी 2005 को स्टीव चेन (Steve Chen), चाड हर्ले (Chad Hurley) और जावेद करीम (Jawed Karim) ने लॉन्च किया था (Founder of YouTube). यह Google के बाद दूसरी सबसे अधिक देखी जाने वाली वेबसाइट है.
अक्टूबर 2006 में, YouTube को Google ने $1.65 बिलियन में खरीदा था. Google ने YouTube के व्यवसाय मॉडल को भी बदला. अब यह केवल विज्ञापनों को नहीं दिखाता, बल्कि पेड फिल्मों और YouTube द्वारा निर्मित एक्सक्लुसिव कंटेंट को देखने की सुविधा देता है. साथ ही, YouTube प्रीमियम कंटेंट को बिना किसी ऐड के दखने के लिए भी पेड सब्सक्रिप्शन भी देता है (Paid Subscription on YouTube). इस सुविधा से YouTube और Google के AdSense, दोनों पक्षों को अधिक रेवेन्यू मिलता है. 2020 के लिए YouTube का रेवेन्यू $19.8 बिलियन था.
YouTube के एक अरब से अधिक मासिक उपयोगकर्ता हैं जो प्रत्येक दिन एक अरब घंटे से अधिक वीडियो देखते हैं. मई 2019 तक, इस वेबसाइट पर प्रति मिनट 500 घंटे से अधिक की दर से वीडियो अपलोड किए जा रहे थे (YouTube Videos).
अपने सभी विकास और सफलता के बावजूद, YouTube की व्यापक रूप से आलोचना की गई. YouTube की आलोचना में गलत सूचना के प्रसार, कॉपीराइट मुद्दों, अपने उपयोगकर्ताओं की गोपनीयता के नियमित उल्लंघन, सेंसरशिप को सक्षम करने, और बाल सुरक्षा और भलाई को खतरे में डालने के लिए उपयोग की जाने वाली वेबसाइट शामिल है (YouTube widely criticized).
मामला एक गेमिंग यूट्यूब चैनल का है, जिसका नाम माइटी माइक प्लेज है. इस चैनल पर बच्चा रोब्लॉक्स और माइनक्राफ्ट के वीडियो डालता है. यह पूरा मामला बच्चे के पिता डेविड सार्किसियन के बताए इंसिडेंस पर बेस्ड है.
मिलिए यशोदा लोधी से जिन्हें देहाती मैडम के नाम से भी जाना जाता है. उन्होंने केवल 12वीं तक की पढ़ाई की है और गृहिणी है. लेकिन हर महीने वह कम से कम 15 से 20 हजार रुपये कमा रही हैं. कैसे? पति के साथ हुए हादसे से उनकी जिंदगी बदल गई और घर चलाने के लिए उन्होंने यूट्यूब की मदद ली.
बिग बॉस के घर में गेमर स्काउट ओपी यानी तन्मय सिंह की एंट्री हुई है. उन्हें घर के अंदर जाने से पहले कैरी मिनाटी, एल्विश यादव, और फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान से शुभकामनाएं मिली थीं. आखिर कौन है ये गेमर?
कंटेंट क्रिएटर कोई भी बन सकता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों किसी तरह का कंटेंट पॉपुलर हो सकता है. ऐसे में कई लोगों को लगता है कि कंटेंट क्रिएटर बनने के लिए खास टूल्स की जरूरत होती है. ऐसा नहीं है. आइए बताते हैं कैसे.
उत्तर प्रदेश के शामली में 26 अगस्त की शाम यूट्यूबर और हरियाणवी एक्टर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि जिम से बाहर निकलते समय बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी।
अगर आपको लगता है कि कंटेंट क्रिएटर्स के लिए सिर्फ मेटा और गूगल के ही प्लेटफॉर्म्स हैं तो आप गलत हैं. इंस्टा और यूट्यूब के बारे में सब जानते हैं, लेकिन क्या इस नए ऐप के बारे में जानते हैं? दरअसल ये ऐप कम फॉलोअर्स वाले यूजर्स को भी पैसे कमाने का मौका दे रहा है.
YouTube ने कुछ नए बदलाव किए है. इनमे से कुछ इसी महीने यानी अगस्त में लागू होंगे, जबकि कुछ 2027 की शुरुआत से होंगे. कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म से कमाई पहले के मुकाबले मुश्किल बना रही है. आइए समझते हैं क्या बदलने वाला है.
चीन का पॉपुलर वीडियो ऐप Bilibili अब ग्लोबल मार्केट में उतर चुका है. YouTube को टक्कर देने की तैयारी में यह ऐप क्या खास लेकर आया है और इसका सबसे बड़ा फीचर क्या है? जानिए पूरी कहानी.
अयोध्या के परिषदीय विद्यालयों में यू-ट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की एंट्री पर रोक लगा दी गई है. अब बिना अनुमति कोई भी बाहरी व्यक्ति स्कूल में प्रवेश नहीं कर सकेगा.
YouTube का व्यूज काउंट नियम बदलने जा रहा है, जिसके लिए 24 अगस्त समय सीमा रखी है. इसको लेकर बहुत से लोगों के मन में सवाल हैं कि ये क्या है और इस बदलाव से उनपर क्या असर होगा. साथ ही कंटेंट क्रिएटर्स की कमाई पर क्या कोई असर पड़ेगा. आइये इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं.
यूट्यूबर सौरभ जोशी का नया वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. व्लॉग में पत्नी की ब्रा स्ट्रैप कैमरे पर दिखी. लोगों ने उनकी प्राइवेसी पर सवाल उठाए और सौरभ को ट्रोल किया.
YouTube दुनिया का बड़ा वीडियो प्लेटफॉर्म है. कंपनी ने नया नियम लाने का ऐलान किया है. 24 अगस्त से ये नियम लागू हो जाएगा. इसके बाद वीडियो पर व्यूज काउंट बढ़ेंगे.
सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर्स अपनी निजी जिंदगी, रिश्ते और पारिवारिक विवादों को व्यूज बढ़ाने के लिए सार्वजनिक कर रहे हैं. ऐसे हालात कंटेंट क्रिएशन में मर्यादा और व्यक्तिगत सीमाओं पर सवाल उठाती है.
अरुण सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी की झलक दिखाते रहते हैं. अब उन्होंने फैन्स संग नए घर की खुशखबरी शेयर की है.
सौरव जोशी ने अपने नए व्लॉग में काफी सारा पानी दोबारा एक स्विमिंग पूल बनाने के लिए बर्बाद किया जिससे उनपर अब कुछ गंभीर सवाल उठाने जरूरी हो गए हैं. क्या हमें अब ऐसे इंफ्लुएंसर्स को बढ़ावा देना चाहिए, जो जन-जीवन से जुड़ी जरूरत को अपने मजे के लिए बर्बाद करते हैं?
दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और एक्स को नोटिस जारी किया है. इन प्लेटफॉर्म्स पर CJP के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को लेकर झूठा नैरेटिव फैलाने के आरोप लगे हैं. पुलिस ने नोटिस में इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भ्रामक पोस्ट, एडिटेड तस्वीरें और डीपफेक वीडियो को हटाने के निर्देश दिए हैं. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, CJP आंदोलन और हिंसा के दौरान इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हजारों की संख्या में फर्जी पोस्ट, एडिटेड तस्वीरें और डीपफेक वीडियो अपलोड किए गए थे.
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और उपद्रव के मामले में दिल्ली पुलिस ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और एक्स को नोटिस जारी किया है. इन प्लेटफॉर्म्स पर झूठा नैरेटिव फैलाने के आरोप लगे हैं. पुलिस ने नोटिस में इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भ्रामक पोस्ट, एडिटेड तस्वीरें और डीपफेक वीडियो को हटाने के निर्देश दिए हैं.
यूट्यूब के एक शांत कोने में पिछले 17 सालों से प्रोफेसर बालाकृष्णन के 'क्लासिकल फिजिक्स' के लेक्चर्स पड़े हुए हैं. NPTEL (भारत के नेशनल ओपन कोर्सवेयर प्रोग्राम) के जरिए रिकॉर्ड किए गए इन वीडियोज ने बिना किसी शोर-शराबे के एक साधारण से ब्लैकबोर्ड वाले क्लासरूम को दुनिया भर के छात्रों के लिए 'ग्लोबल क्लासरूम' बना दिया है.
मिस्टर बीस्ट की शादी हो गई है. यूट्यूबर ने इंस्टा पर वेडिंग फोटोज शेयर की हैं. फैंस ने कपल को बधाई दी है.
यूट्यूब देखकर परिजनों ने एक प्रसूता की घर पर ही डिलीवरी करा दी, जिसके बाद तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया. महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई.
यूट्यूब वीडियो देखकर घर पर ही नेचुरल बर्थ की कोशिश एक महिला के लिए जानलेवा साबित हुई. तमिलनाडु के तिरुपूर में हुई इस दुखद घटना के बाद प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है.