scorecardresearch
 

हरिद्वार: कांवड़ टूटने पर हंगामा! कार चालक से मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान दो पक्षों के बीच कांवड़ खंडित करने को लेकर विवाद हो गया. इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

Advertisement
X
कांवड़ यात्रा (सांकेतिक तस्वीर; फोटो-PTI)
कांवड़ यात्रा (सांकेतिक तस्वीर; फोटो-PTI)

30 जुलाई से देश भर में कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है. वहीं, उत्तराखंड के हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान दो पक्षों के बीच कांवड़ खंडित करने को लेकर विवाद हो गया. यह घटना शनिवार 1 अगस्त की है. 

शनिवार रात करीब 8:30 बजे मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे फ्लाईओवर के पास गोल्डन ढाबा के नजदीक यह घटना हुई. दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे. हालांकि तब तक वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने मामले को शांत करा लिया था.

प्रारंभिक जांच के मुताबिक, एक ऑल्टो कार हरिद्वार से दिल्ली जा रही थी. कार चालक भी कांवड़िया था और गंगाजल लेकर दिल्ली लौट रहा था. इसी दौरान गोल्डन ढाबा फ्लाईओवर के पास कार की टक्कर एक कांवड़िए की कांवड़ से हो गई और इस घटना में उसकी कांवड़ खंडित हो गई. इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच बवाल छिड़ गया. वहां मौजूद कुछ कांवड़ियों ने कार चालक के साथ मारपीट और बद्तमीज़ी की, साथ ही उसकी गाड़ी के साथ भी तोड़फोड़ की. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: उम्र 60 साल, हौसला युवाओं जैसा... 1998 से हर सावन सोमवार डाक बम बन बाबा बैद्यनाथ को चढ़ाती हैं जल

इस घटना में पुलिस ने गंगनहर निवासी राजा उर्फ राजेश को हिरासत में ले लिया है. FIR भी दर्ज की गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में गहनता से जांच की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. फिलहाल पुलिस इस घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है.

हरिद्वार पुलिस ने सभी शिवभक्तों से अपील की है कि कांवड़ यात्रा एक आस्था और श्रद्धा का पर्व है उसे उसी तरह बनाएं. साथ ही, पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं से शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि यदि कोई भी व्यक्ति कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

मालूम हो, कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू है और यह सावन की शिवरात्रि, यानी 11 अगस्त तक चलेगी.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement