scorecardresearch
 

'योगी जी को धन्यवाद कहिए', जब सुरक्षा की तारीफ कर रही लड़की से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की. उन्होंने युवती को प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करने के लिए कहा.

Advertisement
X
पीएम मोदी ने कहा, 'योगी जी को धन्यवाद कहिए.' (Photo: ITG)
पीएम मोदी ने कहा, 'योगी जी को धन्यवाद कहिए.' (Photo: ITG)

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा चर्चा में है. रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान एक युवती ने पीएम मोदी का प्रदेश की बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए धन्यवाद किया. इस पर पीएम मोदी ने कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करनी चाहिए.

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंचे थे, जहां उन्होंने भारतीय वायु सेना के कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम से पहले उन्होंने वाराणसी में एक गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया और वहां मौजूद 300 महिलाओं से बातचीत की. कार्यक्रम के दौरान एक लड़की ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और रोजगार के अवसरों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया. इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया जाना चाहिए. 

उन्होंने कहा, 'योगी जी को धन्यवाद कहिए'. प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान प्रदेश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों की ओर लोगों का ध्यान दिलाया. कार्यक्रम में मौजूद युवती ने प्रदेश में रोजगार के अवसरों, सुरक्षा और विशेषकर कानून व्यवस्था को लेकर प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सभी का आभार जताया. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में लोध समाज: किन सीटों पर है मजबूत वोटबैंक, कितना है सत्ता में दखल?

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले इस समय कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा प्रमुख मुद्दे बने हुए हैं. बता दें, इस कार्यक्रम में महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी का रोजगार के अवसर देने के लिए भी धन्यवाद किया. 

गौरतलब है, प्रधानमंत्री मोदी ने कल वाराणसी को गारमेंट फैक्ट्री की बड़ी सौगात दी. वाराणसी में उन्होंने अरविंद मिल का उद्घाटन किया. इस गारमेंट यूनिट से लगभग 1,000 महिलाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण को नई गति मिलेगी. प्रधानमंत्री मोदी ने यहां 300 महिलाओं से संवाद भी किया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement