
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 की बैठक में शामिल होने के लिए जर्मनी के दो दिवसीय दौरे पर हैं. आज सोमवार को उनके दौरे का दूसरा और अंतिम दिन है. पीएम मोदी का जर्मनी में रहने वाले भारतीयों ने जोरदार स्वागत किया. इस दौरान पीएम मोदी ने म्यूनिख में प्रवासी भारतीयों के कार्यक्रम में भी शिरकत की. जहां उन्होंने अपने संबोधन में भारत की उपलब्धियों का जिक्र भी किया.
इसी बीच जर्मनी में वर्ल्ड लीडर्स के साथ जारी हुई तस्वीरों में पीएम मोदी के प्रति सम्मान और भारत के बढ़ते कद का एक बेहतरीन नजारा भी देखने को मिला. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जर्मनी में सोमवार को अमेरिका को राष्ट्रपति जो बाइडेन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से मुलाकात की.
अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात
इस मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी ही रहा है. जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, पीएम मोदी से हाथ मिलाने के लिए दौड़े दौड़े आए. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब पीएम मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से बातचीत कर रहे थे, उसी दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति उनसे मिलने के लिए पहुंचे और उन्हें पीछे से थपकी दी जिसके बाद उनसे हाथ भी मिलाया. इस दौरान उनके सामने कई दिग्गज नेता रहे लेकिन बाइडेन सीधे पीएम मोदी के पास जा पहुंचे. देखें वीडियो...
| US President Joe Biden walked up to Prime Minister Narendra Modi to greet him ahead of the G7 Summit at Schloss Elmau in Germany.
— ANI (@ANI)
(Source: Reuters)
इस गर्मजोशी से भरी मुलाकात का वीडियो चर्चा में है. जर्मनी में वर्ल्ड लीडर्स के साथ जारी हुई तस्वीरों में पीएम मोदी की तीनों नेताओं के साथ गजब की केमिस्ट्री नजर आ रही है. इसके अलावा एक और तस्वीर चर्चा में है जिसमें पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की चाय पर चर्चा हो रही है.

इससे पहले पीएम मोदी ने रविवार को अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज से मुलाकात की थी. दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच वाणिज्यिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई. अर्जेंटीना के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट किया गया है.
इसमें बताया गया कि पीएम मोदी ने म्यूनिख में अर्जेंटीना के राष्ट्रपति से बातचीत की है. दोनों देशों के नेताओं ने वाणिज्यिक और सांस्कृतिक संबंधों को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की. बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी G-7 शिखर सम्मेलन के लिए दो दिवसीय जर्मनी की यात्रा पर हैं. शिखर सम्मेलन के दौरान ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा, आतंकवाद, पर्यावरण और लोकतंत्र जैसे मुद्दों पर चर्चा होनी है.
28 जून को PM जाएंगे यूएई
G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री 28 जून, 2022 को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा करेंगे. पीएम मोदी यूएई के पूर्व राष्ट्रपति और अबू धाबी शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर अपनी व्यक्तिगत संवेदना व्यक्त करने के लिए जाएंगे. आपको बता दें कि शेख खलीफा का निधन पिछले महीने की 13 तारीख को हुआ था.