scorecardresearch
 

अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, जल्द बनाएंगे अपनी पॉलिटिकल पार्टी

तमिलनाडु के पूर्व BJP प्रदेश अध्यक्ष के.अन्नामलाई ने विधानसभा चुनावों के बाद अपना पद छोड़ दिया था. अब उन्होंने जल्द ही अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने की पुष्टि की है. इससे पहले उन्होंने 'वी द लीडर्स' नामक आंदोलन शुरू किया है, जो नशाखोरी विरोधी और पर्यावरण संरक्षण जैसे सामाजिक मुद्दों पर काम कर रहा है.

Advertisement
X
अन्नामलाई ने नगर निकाय चुनाव लड़ने का भी ऐलान किया. (File Photo- PTI)
अन्नामलाई ने नगर निकाय चुनाव लड़ने का भी ऐलान किया. (File Photo- PTI)

तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के.अन्नामलाई ने बड़ा ऐलान किया है. इसी साल हुए विधानसभा चुनावों के बाद उन्होंने अपना पद छोड़ दिया था और अब उन्होंने बताया है कि वो बहुत जल्द अपनी पार्टी बनाने वाले हैं. 

पलानी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने अन्नामलाई से उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर सवाल पूछा. इसी दौरान उन्होंने पुष्टि की कि वो जल्द अपनी एक नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे.

अन्नामलाई ने 'वी द लीडर्स' (We The Leaders) नाम से एक नया आंदोलन शुरू किया था. फिलहाल वो इसके जरिए राज्य भर में कई तरह के जनकल्याणकारी और सामाजिक कार्यक्रम चला रहे हैं. उनकी टीम खासतौर से नशाखोरी के खिलाफ जागरूकता फैलाने और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों को लेकर लगातार अभियान चला रही है.

अन्नामलाई के इस कदम से तमिलनाडु की राजनीति में नए समीकरण बनने के आसार नजर आ रहे हैं. उनके आंदोलन 'वी द लीडर्स' ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में मैदान में उतरने और चुनाव लड़ने का फैसला किया है. 

यह भी पढ़ें: 'इसे रिलीज की मंजूरी कैसे मिली', बोले BJP के पूर्व नेता अन्नामलाई, टॉक्सिक पर उठाया सवाल

Advertisement

IPS की नौकरी छोड़ बीजेपी में शामिल हुए थे अन्नामलाई

बता दें कि राजनीति में आने से पहले अन्नामलाई 2011 बैच के कर्नाटक कैडर के IPS अधिकारी थे. अपने सख्त रुख के कारण उन्हें 'कर्नाटक का सिंघम' भी कहा जाता था. उन्होंने 2019 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. आईपीएस छोड़ने के बाद वो BJP में शामिल हुए और आगे चलकर तमिलनाडु बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बने. उनके नेतृत्व में पार्टी ने राज्य में अपनी मौजूदगी और जनाधार को मजबूत करने के लिए बड़े अभियान चलाए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement