scorecardresearch
 

Weather Update: उत्तर से दक्षिण तक बारिश का दौर जारी, आज भी 15 से ज्यादा राज्यों में बरसेंगे बादल!

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह प्री-मानसून गतिविधियां हैं, जो आने वाले दिनों में भी जारी रह सकती हैं और देश के कई हिस्सों में मौसम को सुहावना बनाए रखेंगी.

Advertisement
X
कई राज्यों के तापमान में बड़ी गिरावट (PTI Photo)
कई राज्यों के तापमान में बड़ी गिरावट (PTI Photo)

देशभर में मौसम ने करवट ले ली है और उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस समय एक साथ कई मौसमीय सिस्टम सक्रिय हैं, जिनमें वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन शामिल हैं. इसके चलते उत्तर, पूर्व और दक्षिण भारत के बड़े हिस्से में व्यापक बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी हैं.ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज आसमान आमतौर पर बादलों से घिरा रहेगा. दोपहर या शाम के दौरान बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. तापमान सामान्य से काफी नीचे रहने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

वहीं, हिमाचल प्रदेश, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, केरल और आंतरिक तमिलनाडु में कई इलाकों में तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं. इन क्षेत्रों में बादलों की सक्रियता ज्यादा रहने के कारण मौसम सुहावना बना रहेगा, लेकिन कुछ जगहों पर जलभराव की स्थिति भी बन सकती है.

Advertisement

वहीं अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, पंजाब, हरियाणा, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, उत्तर मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. इसके अलावा मध्य प्रदेश के अन्य हिस्सों, कोंकण-गोवा, तटीय कर्नाटक और तेलंगाना में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement