scorecardresearch
 

Rajma Cooking Trick: रात में राजमा भिगोना भूल गए हैं? कुकर में डालें बस ये 1 चीज, बिना भिगोए भी मलाई जैसा सॉफ्ट गलेगा राजमा!

Rajma Cooking Trick: अगर आप भी अक्सर रात में राजमा भिगोना भूल जाते हैं और इस वजह से आपका राजमा-चावल खाने का प्लान कैंसिल हो जाता है, तो ये खबर आपके लिए है. एक अनोखी किचन ट्रिक की मदद से आप बिना भिगोए भी राजमा को आसानी से गला सकते हैं. बस कुकर में राजमा उबालते समय आपको फ्रिजर से निकालकर बर्फ के कुछ टुकड़े डालने होंगे.

Advertisement
X
बिना भिगोए भी गल जाएगा राजमा (Photo-ITG)
बिना भिगोए भी गल जाएगा राजमा (Photo-ITG)

Rajma Cooking Trick:  प्रोटीन से भरपूर राजमा खाना हर किसी को पसंद होता है. लेकिन जब अक्सर लोगों का राजमा खाने का मन होता है, तो वो इसे भिगोना भूल जाते हैं. दरअसल, राजमा बनाने से पहले उसे 8-10 घंटे तक भिगोने की सलाह दी जाती है ताकि वो जल्दी और अच्छी तरह पक जाए. लेकिन कई बार जल्दबाजी या भूलने की वजह से लोग रात में राजमा भिगो नहीं पाते. ऐसे में ज्यादातर लोग राजमा बनाने का प्लान ही कैंसिल कर देते हैं.

अगर आप भी अक्सर राजमा भिगोना भूल जाते हैं, तो ये खबर आपके लिए है. दरअसल, आज हम आपको लिए एक ऐसी किचन ट्रिक लाए है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अगर बिना भिगोए राजमा को कुकर में चढ़ाते समय उसमें एक चीज डाल दी जाए, तो वो आसानी से कम समय में पक सकता है. आइए जानते हैं क्या है वो ट्रिक और इसे कैसे आजमाया जाता है.

राजमे को झटपट गलाने के लिए क्या चाहिए?
अगर आप राजमा भिगोना भूल गए हैं तो आप इसे झटपट गलाने के लिए फ्रिजर से बर्फ के कुछ टुकड़े निकालकर कुकर में चढ़ा सकते हैं. जी हां, बर्फ के टुकड़े वाली ये ट्रिक राजमा गलाने के लिए बहुत कारगर साबित हो सकती है.

कैसे करें: बिना भिगोए राजमा को अच्छी तरह धोकर प्रेशर कुकर में डालें. अब जरूरत के मुताबिक पानी भरें और उसमें 4-5 आइस क्यूब डाल दें. इसके बाद कुकर का ढक्कन बंद करके मध्यम आंच पर 3-4 सीटी आने तक पकाएं.

सीटी के बाद करें ये काम
3-4 सीटी आने के बाद गैस को धीमा कर दें और करीब 5 मिनट तक राजमा को धीमी आंच पर पकने दें. इसके बाद गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर अपने आप निकलने दें. ऐसा करने से राजमा के दाने काफी सॉफ्ट हो जाते हैं.

Advertisement

ट्रिक अपनाने से पहले रखें ये बात ध्यान
राजमा गलाने की ये ट्रिक सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. लेकिन ये बात दिमाग में रखना जरूरी है कि राजमा कितनी जल्दी पकेगा, ये उसकी किस्म, पुरानापन और दानों की शेप पर भी निर्भर करता है. अगर समय हो, तो राजमा को रातभर या कम से कम 8 घंटे भिगोकर पकाना ही सबसे बेहतर तरीका माना जाता है.

राजमा भिगोकर पकाना क्यों है बेहतर?

  • राजमा जल्दी और बराबर पकता है. 
  • पकाने में कम समय और गैस की बचत होती है.
  • पाचन में आसानी हो सकती है.
  • स्वाद और टेक्सचर बेहतर मिलता है.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement