scorecardresearch
 

'छात्रों पर AK-47, क्या ये आतंकी...', प्रियंका गांधी का सरकार पर वार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया है कि बिहार और बंगाल में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ FIR क्यों जा रही है?

Advertisement
X
प्रियंका गांधी (File photo. Credits: PTI)
प्रियंका गांधी (File photo. Credits: PTI)

संसद के मॉनसून सत्र के दौरान दोनों सदनों में गतिरोध जारी है. नीट पेपर लीक और प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है. मॉनसून सत्र का दूसरा हफ्ता शुरू हो चुका है, लेकिन लोकसभा और राज्यसभा में कार्यवाही नहीं चल रहा रही है. सोमवार को भी विपक्षी सांसदों ने सदन में जोरदार हंगामा किया.

विपक्षी सांसद छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर गृह मंत्री अमित शाह से बयान देने की मांग कर रहे हैं. केरल के वायनाड से सांसद और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल तक छात्रों के खिलाफ दर्ज हो रही एफआईआर पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे लेकर सरकार को घेरा है.

प्रियंका गांधी ने पत्रकारों से बात करते हुए सवालिया लहजे में कहा कि छात्रों के साथ इस तरह का व्यवहार क्यों किया गया? उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ पुलिस का बर्ताव अच्छा नहीं था. प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार अपनी आदतों से बाज नहीं आ रही है, अभी भी बिहार और बंगाल में छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: आपत्ति के लिए एक घंटे का टाइम... जोरदार हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी पेपर लीक बिल

Advertisement

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि छात्रों के प्रदर्शन में शामिल हुई कई लड़कियों के माता-पिता को धमकी भरे फोन आ रहे हैं. प्रियंका गांधी ने कहा कि फोन करके उनसे सवाल किया जा रहा है कि अपनी लड़कियों को प्रदर्शन में क्यों भेजा. उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या इस देश में लड़कियों को प्रदर्शन में शामिल होने का अधिकार नहीं है? 

यह भी पढ़ें: पैलेट गन और AK-47... दो तस्वीरें जिन पर पुलिस को अदालत में जवाब देते नहीं बन रहा

क्या ये प्रदर्शनकारी आतंकी थे- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने सवालिया लहजे में कहा कि प्रदर्शनाकरियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमेाल जैसी बातें आ रही हैं. क्या ये लोग आतंकी थे? उन्होंने कहा कि इनके साथ ऐसा बर्ताव क्यों किया जा रहा है? वहीं, विपक्षी सांसद संसद में गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पर अड़े हुए हैं. विपक्षी सांसदों ने लाठीचार्ज को लेकर गृह मंत्री के बयान की मांग को लेकर नारेबाजी की.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement