scorecardresearch
 

'नए-नए बिजनेस में पहचान बना रहीं महिलाएं...', नारी शक्ति वंदन एक्ट पर बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' में महिलाओं के सशक्तिकरण और संसद में उनके बढ़ते योगदान पर जोर दिया. उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल से संसद में इस अधिनियम पर विशेष बैठक होगी. इस दौरान पीएम मोदी ने महिलाओं की भागीदारी को लोकतंत्र की मजबूती बताया.

Advertisement
X
पीएम मोदी ने महिलाओं की तरक्की पर चर्चा की. (Photo: ITGD)
पीएम मोदी ने महिलाओं की तरक्की पर चर्चा की. (Photo: ITGD)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित करते हुए देश की महिलाओं को एक नए युग की बधाई दी है. उन्होंने बताया कि देश की संसद एक नया इतिहास रचने के बेहद करीब है. पीएम मोदी ने कहा कि अब राज्यों की विधानसभाओं से लेकर संसद तक दशकों पुराने इंतजार के खत्म होने का समय आ गया हैय

पीएम मोदी ने इस दौरान बताया कि 16, 17 और 18 अप्रैल की तारीखें देश के लिए ऐतिहासिक होने वाली हैं. नारी शक्ति वंदन अधिनियम समय पर लागू हो सके और लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी मजबूत हो, इसके लिए 16 अप्रैल से संसद के बजट सत्र की एक विशेष बैठक बुलाई जा रही है.

पीएम मोदी के मुताबिक इस कदम से सामाजिक न्याय सिर्फ एक नारा नहीं रहेगा, बल्कि हमारे वर्क कल्चर का हिस्सा बनेगा.

पीएम मोदी ने याद दिलाया कि 2023 में जब नई संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया था, तब सभी दलों ने इसे सर्वसम्मति से पारित किया था. उस समय विपक्ष सहित सभी साथियों ने मुखर होकर इस बात पर जोर दिया था कि इसे हर हाल में 2029 तक लागू हो जाना चाहिए.

Advertisement

'एक नए युग के आगमन की बधाई'

'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' में शामिल हुई महिलाओं का पीएम मोदी ने स्वागत करते हुए कहा, 'भारत की सभी महिलाओं को एक नए युग के आगमन की बधाई भी देता हूं.' प्रधानमंत्री ने आगे कहा, 'मुझे पूरा भरोसा है कि जिस तरह से इस अधिनियम को पारित किया गया था, इस बार भी सबकी कोशिशों से संसद की गरिमा नई ऊंचाइयों को छूएगी.' 

पीएम मोदी ने आगे कहा, 'इस समय भी हमारे देश में राष्ट्रपति जी से लेकर वित्त मंत्री जैसे अहम पद महिलाएं ही संभाल रही हैं. उन्होंने देश की गरिमा और गौरव, दोनों को बढ़ाया है. हमारे देश में महिला नेतृत्व का एक बेहतरीन उदाहरण पंचायती राज संस्थाएं भी हैं. आज भारत में 14 लाख से ज्यादा महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में काम कर रही हैं. लगभग 21 राज्यों में तो पंचायतों में उनकी भागीदारी करीब-करीब 50% तक पहुंच चुकी है.'

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि लाखों महिलाओं की राजनीति और सामाजिक जीवन में ये सक्रियता, दुनिया के बड़े-बड़े नेताओं और राजनीति के विशेषज्ञों के लिए भी बहुत ही हैरान करने वाली बात होती है. इससे भारत का गौरव बहुत बढ़ता है.

मैटरनिटी लीव पर बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी कहते हैं, 'महिलाओं के करियर पर भी असर न पड़े, इसके लिए हमने मैटरनिटी लीव को भी बढ़ाकर 26 हफ्ते कर दिया है. दुनिया के समृद्ध देशों में भी ये सुविधा नहीं है. जब मैं उनको इसके बारे में बताता हूं, तो उनकी आंखें फटी की फटी रह जाती हैं. आज हमारी बेटियां नए-नए बिजनेस में अपनी पहचान बना रही हैं.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन असली मुद्दा', चुनाव के बीच संसद सत्र बुलाने पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल

प्रधानमंत्री बताते हैं कि मुद्रा योजना में 60% से ज्यादा लोन महिलाओं ने लिए हैं और देश की स्टार्टअप क्रांति को भी महिलाएं लीड कर रही हैं. उन्होंने कहा कि आज 42% से ज्यादा रजिस्टर्ड स्टार्टअप्स में कम से कम एक महिला डायरेक्टर है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement