scorecardresearch
 

जापानी PM ताकाइची का राष्ट्रपति भवन में स्वागत, थोड़ी देर में पीएम मोदी के साथ खरखौदा कार फैक्ट्री का करेंगी उद्घाटन

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची इस समय अपने आधिकारिक भारत दौरे पर हैं. आज राष्ट्रपति भवन में उनका स्वागत किया गया. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी पीएम आज संयुक्त रूप से 'मारुति सुजुकी' के नए प्लांट का उद्घाटन करेंगे.

Advertisement
X
जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची अपने भारत दौरे पर हैं. (Photo:X/@ANI)
जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची अपने भारत दौरे पर हैं. (Photo:X/@ANI)

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची अपने भारत दौरे पर हैं. आज गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में उनका जोरदार स्वागत किया गया. राष्ट्रपति भवन में जापान की नेता के औपचारिक स्वागत के बाद, प्रधानमंत्री मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने एक-दूसरे को अपने-अपने मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडल से मिलवाया.

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी पीएम आज संयुक्त रूप से मारुति सुजुकी के खरखौदा (हरियाणा) स्थित नए प्लांट का उद्घाटन करेंगे.

भारत में मारुति सुजुकी की यह चौथी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट होगी, जिससे कंपनी की सालाना उत्पादन क्षमता में 10 लाख गाड़ियों की बढ़ोतरी होगी.

इस प्लांट में ₹35,000 करोड़ का निवेश किया जा रहा है, जिससे 21,000 से अधिक लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा. जानकारी के मुताबिक,  हरियाणा में मारुति की नई यूनिट AI-इनेबल्ड सिस्टम के साथ 100% रिन्यूएबल इलेक्ट्रिसिटी से चलेगी.

प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची का यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगस्त 2025 में हुई टोक्यो यात्रा के बाद हो रहा है. उस दौरान दोनों देशों ने अगले दशक के लिए साझा विजन पेश किया था.

साथ ही, जापान ने भारत में अगले 10 वर्षों के दौरान 10 लाख करोड़ (10 ट्रिलियन) येन के निवेश का लक्ष्य भी तय किया था. ऐसे में ताकाइची के इस दौरे से उस योजना को आगे बढ़ाने में गति मिल सकती है.

Advertisement

भारत और जापान के बीच 'विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी' के तहत रिश्ते लगातार मजबूत हुए हैं. दोनों देशों का सहयोग केवल व्यापार और निवेश तक सीमित नहीं है, बल्कि इंफ्रास्ट्रक्चर, रक्षा और सुरक्षा, क्लीन एनर्जी और नई तकनीकों जैसे अहम क्षेत्रों तक फैला हुआ है.

बता दें, जापान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान मे जानकारी दी थी कि जापानी प्रधानमंत्री ताकाइची 1 से 3 जुलाई 2026 तक भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगी. अपनी इस यात्रा के दौरान वे प्रधानमंत्री मोदी के साथ 'भारत-जापान शिखर बैठक' करेंगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement