जापान (Japan), पूर्वी एशिया में एक देश है, द्वीप पर बसा हुआ है. यह उत्तर पश्चिम प्रशांत महासागर में स्थित है और पश्चिम में जापान सागर से घिरा है. यह देश उत्तर में ओखोटस्क सागर से लेकर दक्षिण में पूर्वी चीन सागर, फिलीपीन सागर और ताइवान तक फैला हुआ है (Geographical Location).
जापान रिंग ऑफ फायर का एक हिस्सा है. यह 14,125 द्वीपों का एक द्वीपसमूह है, जिसमें पांच मुख्य द्वीप होक्काइडो, होंशू, शिकोकू, क्यूशू और ओकिनावा हैं. टोक्यो (Tokyo) देश की राजधानी है और सबसे बड़ा शहर भी है (Capital of Japan). इसके बाद योकोहामा, ओसाका, नागोया, साप्पोरो, फुकुओका, कोबे और क्योटो इसके मुख्य शहरों में हैं.
जापान दुनिया का ग्यारहवां सबसे अधिक आबादी वाला देश है, साथ ही सबसे घनी आबादी वाले देशों में से एक है. देश का लगभग तीन-चौथाई भूभाग पहाड़ी है. जापान को 47 प्रशासनिक प्रान्तों और आठ पारंपरिक क्षेत्रों में विभाजित किया गया है. ग्रेटर टोक्यो क्षेत्र दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला महानगरीय क्षेत्र है. जापान में दुनिया की सबसे अधिक जीवन प्रत्याशा है, हालांकि यहां जनसंख्या में गिरावट देखी गई है (Japan Population).
संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बाद सकल घरेलू उत्पाद के हिसाब से जापान दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और पीपीपी द्वारा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था. 2021 तक, जापान की श्रम शक्ति दुनिया की आठवीं सबसे बड़ी थी (Japan Economy).
जापान के जंगलों में मिलने वाला यह अनोखा फूल पानी पड़ते ही अपना रूप बदल लेता है. सूखने पर इसकी पंखुड़ियां फिर सफेद हो जाती हैं. इसके पीछे छिपा है एक दिलचस्प वैज्ञानिक कारण.
ओकिनावा में अमेरिकी मरीन लांस कॉर्पोरल डेविन जैकब बॉलार्ड पर अन्ना यागी की हत्या और लूट का आरोप लगा. अमेरिकी सेना ने 48 घंटे का ऑपरेशनल पॉज और 30 दिन का कर्फ्यू लगाया है. जापानी नेताओं ने इसका कड़ा विरोध किया है. स्थानीय लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं.
प्रशांत महासागर में एक साथ तीन तूफान एक्टिव हैं. चोई-वान और नोलो टाइफून बन चुके हैं, जबकि कोगुमा तेजी से मजबूत हो रहा है. पांच साल बाद अक्टूबर में ऐसा दुर्लभ संयोग बना है, जिससे जापान के आसपास समुद्र में ऊंची लहरों का खतरा बढ़ा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे होने के मौके पर उन्हें विदेशों से भी बधाई संदेश मिल रहे हैं. जापान के प्रधानमंत्री ने मोदी के लंबे राजनीतिक सफर और भारत के विकास में उनके योगदान की सराहना की, वहीं नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनूबू ने इसे लोकतंत्र में एक दुर्लभ उपलब्धि बताया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 वर्षों का कार्यकाल पूरा होने पर दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की. जापान की प्रधानमंत्री ने भी सोशल मीडिया पर PM मोदी को बधाई दी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर उन्होंने दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की और देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की. जापान के प्रधानमंत्री ने भी मोदी को बधाई दी और भारत के विकास में उनके योगदान का जिक्र किया. वडनगर से वाराणसी तक सेवा संकल्प यात्रा के तहत मोटरसाइकिल रैली भी निकाली जा रही है.
Stock Market में जारी तेजी पर फिर से ब्रेक लगने के संकेत विदेशों से मिल रहे हैं. ज्यादातर एशियाई शेयर बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं, तो वहीं Gift Nifty भी धड़ाम नजर आ रहा है.
Japanese Hair Care: जापानी महिलाओं के स्मूद और शाइनी बालों के पीछे सिर्फ महंगे हेयर प्रोडक्ट नहीं, बल्कि कुछ आसान आदतें भी हैं. आप उनकी कुछ आसान आदते अपनाकर अपने बालों को सिल्की और शाइनी बना सकते हैं. आज हम आपको जापानी महिलाओं के सिल्की-शाइनी बालों के सीक्रेट्स बताने वाले हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हराकर एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. शानदार जीत के बाद क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर और पेरेंट्स संग जश्न मनाया.
नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने शनिवार को मध्यम दूरी की मिसाइल का परीक्षण किया. मिसाइल ने 1000 किमी उड़ान भरी और लक्ष्य भेदा. यह अभ्यास परमाणु प्रतिरोध क्षमता बढ़ाने के लिए था.
उत्तर कोरिया ने वॉनसन से बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया जो 700 किलोमीटर से ज्यादा दूर तक गई. यह घटना सीमा पर लैंड माइन धमाकों के बाद हुई है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा है.
भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार (3 अक्टूबर) को एशियन गेम्स 2026 का गोल्ड मेडल मैच होना है. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा. वहीं इससे ठीक आधे घंटे पहले यानी सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर टॉस होगा, सवाल है कि इस मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की इस मैच में प्लेइंग 11 कैसी होगी.
ताइवान को अमेरिकी F-16V लड़ाकू विमानों की पहली खेप मिली. 66 में से दो विमान पहुंचे. यह 2019 के 8 अरब डॉलर के सौदे का हिस्सा है. चीन की सैन्य गतिविधियों के बीच ताइवान की हवाई सुरक्षा मजबूत हुई.
IND vs SL Semi Final Asian Games: एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 124 रनों से रौंद दिया. भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 169 का स्कोर बनाया. जवाब में खेलने उतरी श्रीलंका की टीम 9.5 ओवर्स में सिर्फ 45 रनों पर ढेर हो गई. अब भारत का एशियन गेम्स मेन्स क्रिकेट गोल्ड मेडल के लिए पाकिस्तान 3 सितंबर को मुकाबला होगा.
Japanese Cleaning Habits: हर रविवार घंटों घर की सफाई करने की जरूरत नहीं होगी. जापान की इन 6 आसान आदतों को अपनाकर घर का बिखराव कम कर सकते हैं, बेकार सामान से छुटकारा पा सकते हैं और घर को लंबे समय तक साफ-सुथरा रख सकते हैं.
कल भारतीय शेयर बाजार क्रैश (Stock Market Crash) हुआ था और सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट का ये मंगलवार को भी जारी रहता नजर आ रहा है. अमेरिका से लेकर जापान, हांगकांग तक से तबाही के संकेत मिल रहे हैं.
एशियन गेम्स 2026 में पाकिस्तान की पोल वॉल्ट एथलीट नौरीन हुसैन ने हिस्सा लिया. तीन प्रयासों में ऊंचाई पार नहीं कर सकीं, लेकिन उनका कॉन्फिडेंट और ग्लैमरस अंदाज तस्वीरों में छाया रहा.
संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने जर्मनी पर यूक्रेन का प्रायोजक होने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि जर्मनी यूरोप में एक सैन्य शक्ति बनने की कोशिश कर रहा है. जबकि जर्मन विदेश मंत्री ने रूस से युद्ध खत्म करने की अपील की.
भारत के मैराथन धावक सावन बरवाल ने एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया. 28 साल के सावन ने 2:11:37 का समय निकाला. इसी साल उन्होंने पहली मैराथन में 2:11:58 का रिकॉर्ड बनाया था. सावन ने कहा कि अगर एशियन गेम्स में मेडल नहीं मिलता तो मैराथन में आने का फैसला और 15-16 साल की मेहनत बेकार लगती.
क्रिकेट के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी इन दिनों जापान में नजर आ रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर जापान की सड़कों से तस्वीरें शेयर करते हुए खुद को मजेदार अंदाज में 'Nobita’s city' से रिपोर्ट करते बताया.
एशियन गेम्स 2026 में जापान को अफगानिस्तान के खिलाफ 48 रन से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन जापानी गेंदबाजों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा है. जापान ने अफगानिस्तान को 20 ओवर में 130 रन के अंदर ही रोक दिया.