scorecardresearch
 

रक्षा से डिजिटल तक... भारत-इंडोनेशिया के बीच 20 बड़े समझौते, PM मोदी का बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंडोनेशिया दौरे के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, अंतरिक्ष, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और डिजिटल तकनीक जैसे क्षेत्रों में 20 समझौतों पर हस्ताक्षर किए. इन समझौतों में ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम, एयर-टू-एयर मिसाइल सहयोग, समुद्री सुरक्षा, अंतरिक्ष अन्वेषण, स्टील और खनिज निवेश शामिल हैं.

Advertisement
X
पीएम मोदी दो दिन के इंडोनेशिया दौरे पर हैं. (Photo- X/Narendra Modi)
पीएम मोदी दो दिन के इंडोनेशिया दौरे पर हैं. (Photo- X/Narendra Modi)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के इंडोनेशिया दौरे पर हैं, इस दौरान दोनों देशों के बीच सहयोग को एक नए स्तर पर जोर दिया जा रहा है. इसी सिलसिले में पीएम मोदी ने 20 बड़े फैसलों और समझौतों का ऐलान किया गया है. 

इन ऐतिहासिक फैसलों में रक्षा, अंतरिक्ष, मेडिकल, कृषि, आपदा प्रबंधन, एजुकेशन और डिजिटल तकनीक जैसे अहम क्षेत्र शामिल हैं. भारत और इंडोनेशिया ने साझा विकास और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं.

पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान रक्षा और रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं.

  1. ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम पर सहयोग: भारत और इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम को लेकर सहयोग पर सहमति बनी है.
  2. एयर टू एयर मिसाइल कॉपरेशन एग्रीमेंट: दोनों देशों ने वायुसेना की ताकत बढ़ाने के लिए एयर-टू-एयर मिसाइल सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं.
  3. समुद्री सुरक्षा सहयोग का विस्तार: समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पहले से चल रहे समझौता ज्ञापन को लागू करने के समझौते को आगे बढ़ाया गया है.

अंतरिक्ष, उद्योग और स्वास्थ्य में तकनीकी साझेदारी

Advertisement

भारत और इंडोनेशिया ने भविष्य की तकनीकों और उद्योगों को ध्यान में रखकर कई अहम समझौतों को मंजूरी दी है.

  1. अंतरिक्ष सहयोग: बाहरी अंतरिक्ष के अन्वेषण और इस्तेमाल में सहयोग से जुड़े फ्रेमवर्क समझौते का विस्तार किया गया है.
  2. स्टील और खनिज क्षेत्र में निवेश: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) और पीटी क्राकाटाउ स्टील के बीच इंडोनेशिया में स्टेनलेस-स्टील स्लैब निर्माण इकाई स्थापित करने के लिए एक जॉइंट वेंचर को मंजूरी दी गई है. इसके साथ ही खनिज और इस्पात सप्लाई सीरीज तकनीक के क्षेत्र में सहयोग के लिए भी समझौता हुआ है.
  3. स्वास्थ्य कार्यबल सहयोग: भारत और इंडोनेशिया के बीच स्वास्थ्य कार्यबल सहयोग पर कार्यान्वयन समझौता हुआ है.
  4. दुर्लभ पृथ्वी चुंबक: भारत के नॉन-फेरस मैटेरियल्स टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट सेंटर (NFTDC), मिडवेस्ट लिमिटेड और इंडोनेशिया की पीटी परमिनास के बीच इसके विकास को लेकर समझौता हुआ है.
  5. दूरसंचार और इनोवेशन: दूरसंचार प्रौद्योगिकियों और सेवाओं के साथ-साथ रिसर्च, प्रौद्योगिकी और इनोवेशन सहयोग के क्षेत्र में समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए हैं.
  6. स्वास्थ्य और चिकित्सा नियामक: भारत के CDSCO और इंडोनेशिया के BPOM के बीच चिकित्सा उत्पाद विनियमन के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता हुआ है. साथ ही स्वास्थ्य कार्यबल सहयोग पर एक कार्यान्वयन समझौता किया गया है.

कृषि, आपदा, चुनाव और डिजिटल गवर्नेंस

Advertisement

भारत और इंडोनेशिया के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए भी कई अहम कदम उठाए गए हैं:

  1. कृषि और संबद्ध क्षेत्र: खेती और इससे जुड़े क्षेत्रों में तकनीकी और व्यापारिक सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता हुआ है.
  2. आपदा प्रबंधन: भारत के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) और इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के बीच आपदा से निपटने के लिए समझौता हुआ है.
  3. चुनाव आयोगों में तालमेल: भारत के चुनाव आयोग और इंडोनेशिया के सामान्य चुनाव आयोग के बीच चुनावी प्रक्रियाओं को साझा करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं.
  4. शिक्षा और सांस्कृतिक कूटनीति

यह भी पढ़ें: इंडोनेशिया में खुलेगा IIM बेंगलुरु का कैंपस, पीएम मोदी का ऐलान

भारत और इंडोनेशिया के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को आगे बढ़ाते हुए कुछ ऐतिहासिक घोषणाएं भी की गई हैं.

  1. इंडोनेशिया में IIM कैंपस: भारतीय प्रबंधन संस्थान, बैंगलोर अपना एक शाखा परिसर इंडोनेशिया के सिंघासारी SEZ में स्थापित करेगा.
  2. इंडोनेशिया ओपन नेटवर्क की शुरुआत: भारत के ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) आर्किटेक्चर पर आधारित 'इंडोनेशिया ओपन नेटवर्क' को लॉन्च किया जाएगा.
  3. गेहूं के बीजों की सप्लाई: भारत की ओर से इंडोनेशिया को 100 टन उच्च गुणवत्ता वाले DWR 162 गेहूं के बीजों की सप्लाई की जाएगी.
  4. प्रमबानन मंदिर परिसर का जीर्णोद्धार: भारत सरकार इंडोनेशिया के योग्यकर्ता में स्थित ऐतिहासिक प्रमबानन मंदिर परिसर के संरक्षण और जीर्णोद्धार में सहायता देगी
  5. लायजन ऑफिसर की तैनाती: हिंद महासागर के लिए सूचना संलयन केंद्र (IFC-IOR) में इंडोनेशिया के संपर्क अधिकारी (Liaison Officer) की तैनाती की जाएगी.
  6. टैगोर-देवंतर ईयर: दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और शैक्षिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए 'टैगोर-देवंतर सांस्कृतिक और शैक्षिक कूटनीति वर्ष' मनाने की घोषणा की गई है.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement