इंडोनेशिया
इंडोनेशिया (Indonesia), दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में भारतीय और प्रशांत महासागरों के बीच एक देश है. इसमें 17,000 से अधिक द्वीप शामिल हैं, जिनमें सुमात्रा, जावा, सुलावेसी और बोर्नियो और न्यू गिनी के कुछ हिस्से शामिल हैं (Islands of Indonesia). इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप देश है. क्षेत्रफल के हिसाब से यह 14वां सबसे बड़ा देश है. इसका क्षेत्रफल 1,904,569 वर्ग किलोमीटर है (Indonesia Area). यहां के मूल निवासी को इंडोनेशियाई कहते हैं.
इसकी आबादी 151.6 मिलियन है (Indonesia Population). इंडोनेशियाई आबादी का 56 प्रतिशत जावा में रहती है. जावा पृथ्वी पर सबसे अधिक आबादी वाला द्वीप है. इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता (Jakarta) है जो पश्चिमी जावा (Java) में स्थित है.
अधिकांश इंडोनेशियाई इतिहास जावा से जुड़ा हुआ है. यह शक्तिशाली हिंदू-बौद्ध साम्राज्यों, इस्लामी सल्तनतों और औपनिवेशिक डच ईस्ट इंडीज का केंद्र था. जावा 1930 और 1940 के दशक के दौरान स्वतंत्रता के लिए इंडोनेशियाई संघर्ष का केंद्र भी था. जावा राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से धनी है (Indonesia History).
इंडोनेशिया में 1,300 से अधिक जातीय समूह हैं. यह संख्या इंडोनेशिया को दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक बनाती है. उनमें से 95% मूल इंडोनेशियाई वंश के हैं. इंडोनेशिया में सबसे बड़ा जातीय समूह जावानीस है जो कुल आबादी का लगभग 40% है (largest ethnic group in Indonesia).
इंडोनेशियाई, इंडोनेशिया की आधिकारिक भाषा है. यह मलय की एक मानकीकृत किस्म है, जो एक ऑस्ट्रोनेशियन भाषा है जिसका उपयोग सदियों से इंडोनेशियाई द्वीपसमूह में एक लिंगुआ फ़्रैंका के रूप में किया जाता रहा है. अधिकांश इंडोनेशियाई भी 700 से अधिक स्वदेशी भाषाओं में से एक बोलते हैं (Indonesia Languages).
चीनी व्यंजनों के तत्व इंडोनेशियाई व्यंजनों में देखे जा सकते हैं- बक्मी (नूडल्स), बाक्सो (मांस या मछली के गोले), और लंपिया (स्प्रिंग रोल) जैसे खाद्य पदार्थ मिलते हैं (Indonesia Food).
अल-नीनो के असर से बढ़ती गर्मी और सूखे ने इंडोनेशिया में जंगलों की आग का खतरा बढ़ा दिया है. आग से उठता जहरीला धुआं अब मलेशिया और सिंगापुर तक पहुंच रहा है, जिससे हवा और लोगों की सेहत पर संकट गहरा रहा है.
इंडोनेशिया के जंगलों में लगी आग का धुआं आसपास के देशों की हवा खराब कर रहा है. सिंगापुर में PM2.5 का स्तर इस साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है, जबकि ईस्ट तिमोर में तीन दिन स्कूल बंद रहेंगे. मलेशिया में भी प्रदूषण का असर दिख रहा है.
One-Piece की कहानी एक काल्पनिक ग्रह पर घटती है, जिसे आमतौर पर ब्लू प्लैनेट कहा जाता है. इस दुनिया में समुद्रों का बड़ा हिस्सा है और आबादी हजारों द्वीपों पर बसी हुई है. यहां ईस्ट ब्लू, वेस्ट ब्लू, नॉर्थ ब्लू और साउथ ब्लू नाम के चार बड़े समुद्री क्षेत्र हैं. इनके अलावा ग्रैंड लाइन नाम का एक खतरनाक समुद्री रास्ता है, जहां मौसम और भौगोलिक परिस्थितियां यात्रा को बेहद मुश्किल बना देती हैं.
इंडोनेशिया के जंगलों में लगी आग का धुआं अब दूसरे देशों की हवा भी खराब कर रहा है. सिंगापुर में प्रदूषण इस साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है, जबकि ईस्ट तिमोर में तीन दिन स्कूल बंद रहेंगे.
सिंगापुर में F1 रेस से ठीक पहले हवा की हालत बिगड़ गई है. इंडोनेशिया के जंगलों में लगी आग का धुआं AQI को 205 तक ले गया. रेस पर असर नहीं, लेकिन आउटडोर कार्यक्रमों पर रोक लग सकती है.
सिंगापुर में F1 ग्रां प्री से पहले वायु प्रदूषण बढ़ गया है. इंडोनेशिया के जंगलों की आग का धुआं शहर तक पहुंचने से AQI 205 दर्ज किया गया. फिलहाल मुख्य रेस तय कार्यक्रम के मुताबिक कराने की तैयारी है, लेकिन आउटडोर कार्यक्रमों पर रोक लग सकती है. वीडियो में जानें डिटेल्स.
इंडोनेशिया के जंगलों और पीटलैंड में लगी आग से उठ रहा धुआं अब पड़ोसी देशों की हवा भी खराब कर रहा है. मलेशिया और सिंगापुर तक पहुंची धुंध ने चिंता बढ़ाई है. इस आग को भड़काने में सूखा मौसम और अल-नीनो बड़ी वजह हैं.
इंडोनेशिया में आज रविवार सुबह 5.2 तीव्रता का भूकंप आया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने बताया कि, भूकंप सुबह 5:07 बजे आया. इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी.
इंडोनेशिया में 25 हजार साल पुराने दांतों में ड्रग्स के निशान मिले. यह आदतन नशीले पदार्थ के इस्तेमाल का सबसे पुराना सूबत है. दर्द निवारक प्रभाव के लिए इस्तेमाल होता था. बीयर से भी पुराना.
इंडोनेशिया के बोर्नियो में कैश-फॉर-फोटो योजना शिकारियों को प्रोटेक्टर बना रही है. ग्रामीण जानवरों की तस्वीरें लेकर पैसे कमाते हैं, जिससे जानवर का शिकार कम हो गया है. संरक्षण बढ़ रहा है.
इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप पर जंगलों की आग ने हालात बिगाड़ दिए हैं. वेस्ट कालीमंतन का पोंटियानक शहर घने धुएं से ढका है. सात प्रांतों में 1.25 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हैं और सांस से जुड़ी बीमारियों के मामले कुछ ही दिनों में दोगुने हो गए हैं.
इंडोनेशिया के जावा सागर में 243 लोगों को ले जा रहा यात्री जहाज 'वर्गो ट्रांसपोर्ट 8' समुद्र में पलट गया. हादसे में कम से कम 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 129 लोग अब भी लापता हैं. बचाव दलों ने अब तक 108 लोगों को सुरक्षित निकाला है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ब्रिक्स नेताओं के लिए आयोजित गाला डिनर में शामिल होने के लिए गैर-बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री नहीं पहुंचे. सूत्रों के मुताबिक, कार्यक्रम के लिए उन्हें न्योता भेजा गया था.
इंडोनेशिया के जावा सागर में 'वर्गो ट्रांसपोर्ट 8' नाम का जहाज लापता हो गया है. इस जहाज पर 243 लोग सवार थे, जिसमें से 103 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है. इसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि बाकी 140 लोगों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है.
प्रधानमंत्री मोदी की वियतनाम के पीएम ली मिन हंग से मुलाकात में ब्रह्मोस मिसाइल डील को जोर मिलने की उम्मीद है. वियतनाम दक्षिण-पूर्व एशिया का तीसरा देश बनेगा. फिलीपींस और इंडोनेशिया पहले खरीद चुके हैं.
इंडोनेशिया के जावा द्वीप में शनिवार को 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसकी गहराई 376 किलोमीटर थी. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के अनुसार यह डीप-फोकस भूकंप था.
ओडिशा में 5 ओरंगुटान मिलने के बाद जानवरों की तस्करी फिर चर्चा में है. लेकिन सवाल सिर्फ इन जानवरों का नहीं, बल्कि उस पूरे नेटवर्क का है, जो हजारों किलोमीटर दूर के जंगलों से जानवरों को भारत तक पहुंचाता है.
ओडिशा के बालासोर जिले में पांच शिशु ओरंगुटान बरामद होने के रहस्यमय मामले में STF और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो जांच तेज कर रहे हैं. काली एसयूवी और 55 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पर फोकस है.
ज्वालामुखी फटा तो राख आसमान में 50 हजार फीट तक पहुंच गई. इसका असर इतना बड़ा हुआ कि 1558 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं और करीब 1.70 लाख यात्री फंस गए.
इंडोनेशिया के अनाक क्राकाटाउ ज्वालामुखी में कई विस्फोटों के बाद राख 50 हजार फीट तक पहुंच गई. इसके चलते 8 एयरपोर्ट बंद और 1,558 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं. करीब 1.70 लाख यात्री प्रभावित हुए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, मौसम और ज्वालामुखी की गतिविधि पर लगातार नजर रखी जा रही है. आगे और विस्फोट की संभावना से इनकार नहीं किया गया है.
इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से 50 हजार फीट ऊंचा राख का गुबार उठा. हवा में राख फैलने से जकार्ता एयरपोर्ट पर उड़ानें थमीं और 22,800 मुसाफिर फंस गए.