भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 1916 में आज ही के दिन यानी 25 सितंबर को हुआ था. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम नेताओं ने श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने कहा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार सदैव देशवासियों को प्रेरित करेंगे.
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन. उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे.
एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
— Narendra Modi (@narendramodi)
अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि
दूरदर्शी राजनीतिज्ञ पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने समय समय पर विभिन्न चुनौतियों व समस्याओं के निराकरण के लिए अपने विचार-दर्शन से देश का मार्गदर्शन किया।
पंडित जी के एकात्म मानववाद व अंत्योदय के मंत्र सदैव हमें जनकल्याण व राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
उन्हें कोटिशः नमन।
— Amit Shah (@AmitShah)
समर्पण का उनका मंत्र हमें प्रेरणा देता है- राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, एकात्म मानववाद जैसे प्रगतिशील आर्थिक विचार के प्रणेता एवं अंत्योदय के लिए आजीवन काम करने वाले 'महामानव' पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर कोटि कोटि नमन. सेवा और समर्पण का उनका मंत्र हमें प्रेरणा देता है. उनके विचार और दर्शन भारत की आने पीढ़ियों को भी प्रेरित करते रहेंगे.
एकात्म मानववाद जैसे प्रगतिशील आर्थिक विचार के प्रणेता एवं अंत्योदय के लिए आजीवन काम करने वाले ‘महामानव’ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर कोटि कोटि नमन। सेवा और समर्पण का उनका मंत्र हमें प्रेरणा देता है। उनके विचार और दर्शन भारत की आने पीढ़ियों को भी प्रेरित करते रहेंगे।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh)
जेपी नड्डा ने किया नमन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट किया, सशक्त एवं प्रगतिशील भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 'एकात्म मानववाद व अंत्योदय' के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन. उनसे प्रेरणा लेकर भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना से निरंतर जनसेवा में लगा है.