scorecardresearch
 

ओडिशा: BJD के पूर्व राज्यसभा सांसद देबाशीष BJP में शामिल, एक दिन पहले छोड़ी थी पार्टी

बीजू जनता दल (BJD) के पूर्व राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतराय मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. उन्होंने पार्टी पर आरोप लगाया था कि संगठन में उन्हें 'योजनाबद्ध तरीके' से नीचा दिखाया जा रहा है.

Advertisement
X
बीजेपी में शामिल हुए देबाशीष सामंतराय. (photo: Social Media)
बीजेपी में शामिल हुए देबाशीष सामंतराय. (photo: Social Media)

बीजू जनता दल (BJD) के पूर्व राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतराय मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया. उन्होंने दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इससे पहले सोमवार को ही उन्होंने बीजेडी और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था.

समाचार एजेंसी के मुताबिक, देवाशीष समंतराय ने आज BJP के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी जॉइन की. वो लंबे वक्त से बीजेडी सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी माने जाते थे. पार्टी छोड़ते वक्त उन्होंने आरोप लगाया था कि बीजेडी में उन्हें 'व्यवस्थित रूप से अपमानित' किया जा रहा था और नीचा दिखाया जा रहा है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजू जनता दल से इस्तीफा देने और BJP में शामिल होने के बाद देबाशीष सामंतराय ने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं. उनके कार्यक्रमों और व्यक्तित्व से प्रेरित होकर, मैं आज बीजेपी में शामिल हो रहा हूं. मुझे ओडिशा में बीजेपी के लिए बहुत काम करना है. मैं इसे मजबूत बनाने की कोशिश करूंगा.'

देबाशीष सामंतराय बीजेडी छोड़ने वाले पहले राज्यसभा सांसद नहीं हैं, उनसे पहले बीजेडी के दो अन्य राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार और ममता महंता भी पार्टी छोड़ चुके हैं. बाद में दोनों बीजेपी के टिकट पर राज्यसभा के लिए चुने गए.

Advertisement

राज्यसभा में बढ़ी बीजेपी की ताकत

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में हाल ही में अब तक कई बड़े नेता शामिल हो चुके हैं, जिसमें राघव चड्ढा (जिन्हें हाल ही में मई में राज्यसभा की 'कमेटी ऑन पिटीशंस' का चेयरमैन भी बनाया गया है), स्वाति मालीवाल, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, राजिंदर गुप्ता और विक्रम साहनी शामिल हैं. इन सभी नेताओं ने 23 अप्रैल 2026 को ही एक साथ आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement