scorecardresearch
 

जम्मू-कश्मीर से महाराष्ट्र तक मॉनसून की मार! नदियां उफान पर, बस डूबी, 5 VIDEOS

देश के कई हिस्सों में मॉनसून से हाल बेहाल है. जम्मू-कश्मीर में हो रही भारी बारिश को देखते हुए शुक्रवार के लिए अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई. गुजरात के कई जिलों के लिए भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

Advertisement
X
देश के कई हिस्सों में भारी बारिश (फोटो: PTI)
देश के कई हिस्सों में भारी बारिश (फोटो: PTI)

मॉनसून का प्रकोप देश के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है, अगस्त के पहले हफ्ते में मॉनसून की रफ्तार और तेज होने का अनुमान है. गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मॉनसून से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले राज्य हैं. 

मौसम विभाग ने गुजरात के अहमदाबाद, सूरत, तापी, डांग, भरूच, आणंद, नर्मदा, छोटा उदयपुर आदि के लिए 31 जुलाई से 2 अगस्त तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. गुजरात में प्रशासन मॉनसून को लेकर अलर्ट पर है. NDRF-SDRF की टीमें संवेदनशील स्थानों पर तैनात की गई है. सेना को भी स्टैंडबाई पर रखा गया है. अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है. एहतियात के तौर पर स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी कर दी गई है. 

महाराष्ट्र के लिए मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है. अमरावती, नागपुर, अकोला के लिए अलर्ट जारी किया गया है. फिलहाल विदर्भ के अन्य जिलों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. 

यह भी पढ़ें: अगस्त में मॉनसून होगा और प्रचंड... कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी, गुजरात में सेना स्टैंडबाय पर

Advertisement

राजस्थान के अलवर में बारिश के कारण कई सड़कें जलमग्न हैं. भिवाड़ी-अलवर बाइपास पर एक बस पानी में बुरी तरह फंस गई, बस को जेसीबी की मदद से निकाला गया. 

जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश का दौर जारी है. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है. 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यूं तो बारिश कम ही हुई है लेकिन यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. जलस्तर बढ़ने के कारण ओखला बैराज के चार गेट खोल दिए गए हैं. प्रशासन स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है. 

गुरुग्राम में भी भारी बारिश से हाल बेहाल है. सड़कों पर भारी जलभराव देखने को मिला. साइबर सिटी में जलभराव को लेकर लापरवाही बरतने पर जूनियर इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही ठेकेदार पर भी भारी जुर्माना लगाया गया है. 

 हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल के ऊना, चंबा, बिलासपुर, कांग्ड़ा और शिमला में शुक्रवार के लिए भारी बारिश का ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है. 
 
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement