अलवर
अलवर (Alwar) उत्तर भारतीय राज्य राजस्थान का एक जिला (District of Rajasthan) और शहर है. भारत के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्थित अलवर जिले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है (Alwar Administrative Headquarter). यह दिल्ली से 150 किमी दक्षिण और जयपुर से 150 किमी उत्तर में स्थित है (Alwar Location).
अलवर सिटी पैलेस, 1793 से, स्थापत्य शैली का मिश्रण है और इसके आंगन में कमल के आकार के आधारों पर संगमरमर के मंडप हैं. साथ ही. दुर्लभ पांडुलिपियों वाला एक संग्रहालय भी है. यह संगमरमर और बलुआ पत्थर मूसी महारानी छत्री मंदिर के बगल में है. संगमरमर के खंभों और जालीदार बालकनियों के साथ बाला किला किले की ओर जाने वाला एक सीधा रास्ता है. सरिस्का टाइगर रिजर्व अलवर के दक्षिण पश्चिम में स्थित है (Alwar Tourism).
राजस्थान के अलवर में करवा चौथ पर मौसम ने महिलाओं का इंतजार बढ़ा दिया. बादलों की वजह से चांद देर से दिखाई दिया तो महिलाएं तिजारा फाटक फ्लाईओवर पर पहुंच गईं. पति और परिवार के सदस्यों के साथ पहुंची महिलाओं ने फ्लाईओवर पर ही चांद का दीदार किया, पूजा की और अर्घ्य देकर व्रत खोला. इस दौरान फ्लाईओवर पर लोगों की भीड़ जुटने से गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं. घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.
IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल को 40 विला-कॉटेज खरीदने के मामले में APO कर दिया है. उनके परिवार ने करीब ढाई साल में उदयपुर और अलवर के अनंता रिसॉर्ट में 40 प्रॉपर्टी खरीदी थीं. इनकी कुल कीमत ₹6.16 करोड़ से ज्यादा बताई गई है. उनके IPR में दर्ज ब्योरे को लेकर भी सवाल उठे हैं.
अलवर जिले के मेवात क्षेत्र में पंचायत चुनाव जीतने के बाद ग्राम पंचायत टीकरी के सरपंच रसीद और सरपंच प्रतिनिधि आजान खान का अनोखे अंदाज में स्वागत किया गया. गांव के लोगों ने उन्हें 500 रुपये के नोटों से बनी करीब 25 से 30 फुट लंबी माला पहनाई. माला में करीब 10 लाख रुपये के नोट बताए जा रहे हैं. स्वागत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
राजस्थान के अलवर जिले में अरावली की पहाड़ियों पर सूखी झाड़ियों में लगी आग तेज हवाओं के कारण फैलकर गोहा की पहाड़ी तक पहुंच गई। प्रशासन, वन विभाग और दमकल की टीमें आग बुझाने में जुटी हैं।
राजस्थान के अलवर स्थित सरिस्का टाइगर रिजर्व के बफर जोन में बाघिनों और उनके शावकों की साइटिंग पर्यटकों को रोमांचित कर रही है. बाला किला बफर जोन के बारा लिवारी और अंधेरी ट्रैक पर बाघिन ST-23 अपने दो और ST-19 चार शावकों के साथ नजर आ रही है. सोमवार को शाम की सफारी के दौरान ST-23 अपने शावकों के साथ अठखेलियां करती कैमरे में कैद हुई.
राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अरावली की पहाड़ियों पर लगी आग ने विकराल रूप ले लिया. सोमवार सुबह सरहेटा गांव के पास सूखी झाड़ियों में लगी आग तेज हवाओं के कारण सरहेटा और बर्डोद से करीब 3 किलोमीटर दूर गोहा की पहाड़ी तक पहुंच गई.
राजस्थान के अलवर में खाद्य विभाग ने केडलगंज की एक दुकान पर छापा मारकर करीब 100 किलो संदिग्ध घी जब्त किया. घी की पैकिंग पर सरस और जयपुर डेयरी से जुड़ी जानकारियां छपी थीं. जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी.
राजस्थान के भिवाड़ी में Blinkit के डिलीवरी बॉय विनोद पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि डिलीवरी देने जा रहे युवक को कुछ लोगों ने रोककर पीटा, जिससे उसके दो आगे के दांत टूट गए और हाथ की चार उंगलियों में फ्रैक्चर हो गया. CCTV में कैद घटना का वीडियो वायरल है. एफआईआर दर्ज होने के बाद भी आरोपी फरार हैं.
Deeg Mewat Fake Paneer Raid: राजस्थान के डीग में मिलावटी पनीर के खिलाफ बड़ा एक्शन. 1800 किलो नकली पनीर नष्ट, दो गिरफ्तार. दिल्ली-एनसीआर में होती थी सप्लाई. पढ़ें रिपोर्ट...
Alwar Jewelry Shop Theft: अलवर में थाने से 100 मीटर दूर ज्वेलरी शॉप में चोरी. 2 किलो चांदी व जेवरात पार. दो साल पहले भी इसी दुकान में हुई थी वारदात. पढ़ें रिपोर्ट.
Weekend Trips from Delhi: अगर आप दिल्ली में रहते हैं और वीकेंड पर कहीं घूमने की सोच रहे हैं तो आसपास की इन 5 खूबसूरत जगहों पर जा सकते हैं. यहां आपको पहाड़, झीलें, हरियाली और ऐतिहासिक किले देखने को मिलेंगे.
अलवर जिले के मेवात क्षेत्र में दो सगे भाइयों ने अपनी दुल्हनों की इच्छा पूरी करने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की. भुल्ला का बास गांव के रोहिल खान और साहिर खान एक ही हेलीकॉप्टर से शीतल गांव पहुंचे और निकाह के बाद अपनी दुल्हनों को लेकर लौटे. हेलीकॉप्टर देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीण जमा हुए और लोगों ने तस्वीरें खिंचवाईं.
Alwar Dantiya Village Crime: अलवर के खेड़ली में कलयुगी मां ने कैंची से गोदकर दो बच्चों को मारा, खुद भी की आत्महत्या. एक चिता पर हुआ मां-बेटी का अंतिम संस्कार. पढ़ें रिपोर्ट...
अलवर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही 28 वर्षीय कुमकुम की हत्या का मामला सामने आया है. कुमकुम पांच महीने की गर्भवती थी और करीब डेढ़ साल से अपने प्रेमी योगेश चौधरी के साथ रह रही थी. दोनों पहले से शादीशुदा थे और उनके दो-दो बच्चे थे. हत्या के बाद आरोपी योगेश फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
राजस्थान के अलवर में दशहरे पर 65 फुट के रावण, 60 फुट के कुंभकरण और 55 फुट के मेघनाथ का दहन होगा. उत्तर प्रदेश के आगरा से आए मुस्लिम कारीगर इन पुतलों को तैयार कर रहे हैं. इस बार तकनीक की मदद से रावण की गर्दन, हाथ-पैर और तलवार घूमेगी, जबकि आंखों और मुंह से आग की लपटें निकलने जैसी खासियतें भी होंगी.
अलवर-जयपुर सड़क मार्ग पर थानागाजी के डेहरा मोड़ पर गाय को बचाने के प्रयास में सरसों के तेल से भरा टैंकर पलट गया. तेल सड़क पर फैलते ही आसपास के लोग बाल्टी, डिब्बे और बर्तन लेकर पहुंच गए. देखते ही देखते तेल भरने की होड़ मच गई और धक्का-मुक्की होने लगी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
राजस्थान के अलवर में SSB की इंटर-फ्रंटियर डॉग प्रतियोगिता-2026 आयोजित हुई. इसमें देशभर से आए प्रशिक्षित डॉग्स ने विस्फोटक और नशीले पदार्थों की पहचान समेत विभिन्न श्रेणियों में अपनी दक्षता दिखाई.
Best Weekend Getaways from Delhi:अक्टूबर के सुहाने मौसम में अगर आप वीकेंड पर घूमने का प्लान बना रहे हैं और दिल्ली में रहते हैं तो आपको बहुत दूर जाने की जरूरत नहीं है. दिल्ली से लगभग 5 घंटे की दूरी पर मौजूद ये जगहें आपको प्रकृति, इतिहास और एडवेंचर का मजा दे सकती हैं.
गांव में अचानक 15 फीट लंबा अजगर निकल आए तो कोई क्या करेगा? डरकर भागेगा या मोबाइल निकालकर फोटो खींचने लगेगा? राजस्थान के अलवर के ढढीकर गांव में लोगों ने दूसरा रास्ता चुना... विशाल अजगर को देखते ही गांव में हड़कंप मच गया, लेकिन कुछ ही देर में डर पर फोटो खिंचवाने का उत्साह भारी पड़ने लगा. अजगर के साथ तस्वीर लेने के लिए लोगों में होड़ लग गई.
राजस्थान के अलवर जिले के ढढीकर गांव में करीब 15 फीट लंबा विशाल अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी, तो कुछ लोग उसके साथ तस्वीर खिंचवाने लगे. सूचना मिलने पर बचाव दल मौके पर पहुंचा और पांच लोगों ने मिलकर अजगर को सुरक्षित पकड़ा. इसके बाद उसे सरिस्का के अंधेरी बफर जोन में छोड़ दिया गया. बचाव दल ने लोगों से वन्यजीवों से दूरी बनाए रखने की अपील की.
राजस्थान के अलवर में दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले CJP कार्यकर्ता दीपक बालियान के घर पुलिस पहुंची. CJP नेता आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो शेयर कर आरोप लगाया कि पुलिस दीपक बालियान को अपने साथ ले गई. वहीं, अलवर पुलिस ने हिरासत और मारपीट के आरोपों को खारिज किया है.