scorecardresearch
 

मेघालय सीएम के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, संगमा बोले- बहुत ही रोमांचक रहा

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा के हेलीकॉप्टर को खराब मौसम के कारण उमियम झील के पास आपात स्थिति में उतारा गया. इससे पहले हेलीकॉप्टर को ऊपरी शिलांग के एडवांस लैंडिंग ग्राउंड (एएलजी) पर उतारने की योजना थी, जो कामयाब नहीं हो सकी. सीएम राज्य के पश्चिमी हिस्से में गारो हिल्स में अपने निर्वाचन क्षेत्र के आधिकारिक दौरे से लौट रहे थे.

Advertisement
X
यूसीसी के ग्राउंड में सीएम के हेलीकॉप्टर की करानी पड़ी लैंडिंग
यूसीसी के ग्राउंड में सीएम के हेलीकॉप्टर की करानी पड़ी लैंडिंग

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा के हेलीकॉप्टर की बुधवार को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. दरअसल तुरा लोकसभा क्षेत्र से लौटते समय खराब मौसम के कारण शिलांग के एडवांस लैंडिंग ग्राउंड (एएलजी) में उनका हेलीकॉप्टर नहीं उतर सका. इसके बाद शिलांग की उमियम झील के पास यूनियन यूनियन क्रिश्चियन कॉलेज (यूसीसी) के ग्राउंड में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी. हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद अपने ट्विटर हैंडल से इसका

— Conrad Sangma (@SangmaConrad) " target="_blank">एक वीडियो भी शेयर किया. मुख्यमंत्री राज्य के पश्चिमी हिस्से में गारो हिल्स में अपने निर्वाचन क्षेत्र के आधिकारिक दौरे से लौट रहे थे.

यूसीसी की कैंटीन में सीएम ने किया लंच

उन्होंने ट्विटर लिखा- क्या रोमांच है! खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर को उमियम झील के पास यूनाइटेड क्रिश्चियन कॉलेज ग्राउंड में उतरना पड़ा. परिसर में सुंदर दृश्यों का आनंद लिया, कॉलेज के कर्मचारियों से मुलाकात की और कैंटीन में दोपहर का भोजन किया. उन्होंने कहा, “मौसम वास्तव में अप्रत्याशित है. हमें सुरक्षित वापस लाने के लिए कैप्टन और पायलट का धन्यवाद.”

बाद में सड़क रास्ते से गए

ट्वीट के साथ उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वह कॉलेज के मैदान पर चलते, आपात लैंडिंग के बारे में बताते और दोपहर का भोजन करते दिख रहे हैं. उन्होंने कहा, “सुरक्षा कारणों से हमने मार्ग बदल लिया और यह अच्छा रहा. हम शहर वापसी के लिए रास्ता तय करेंगे.”  इससे पहले दिन में, वह ऑल सोल्स डे के अवसर पर अपनी मां के साथ अपने पिता पी ए संगमा की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करते देखे गए.

    Advertisement
    Advertisement