scorecardresearch
 

चोरबागान हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला, कोलकाता के इस पूजा पंडाल में अब नहीं होंगे दर्शन

कोलकाता के चोरबागान में हुए दर्दनाक दुर्गापूजा भगदड़ हादसे में 19 लोगों की मौत और 25 घायल हुए. प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ाते हुए हुगली के श्रीरामपुर स्थित नेहरू नगर दुर्गापूजा पंडाल में दर्शन बंद कर दिए हैं.

Advertisement
X
नेहरू नगर दुर्गापूजा पंडाल में एंट्री बंद (Photo: PTI)
नेहरू नगर दुर्गापूजा पंडाल में एंट्री बंद (Photo: PTI)

कोलकाता के चोरबागान में हुए दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ा दी है. हुगली के श्रीरामपुर स्थित नेहरू नगर दुर्गापूजा पंडाल में दर्शन बंद करा दिए गए हैं. 

नेहरू नगर सार्वजनिक दुर्गापूजा की इस साल 77वीं वर्षगांठ है. इस बार पंडाल की थीम 'कैलाश में मां दुर्गा' रखी गई है. इस पंडाल को देखने के लिए शनिवार को भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे. इसकी भव्यता के कारण यहां लगातार भीड़ बढ़ रही थी. ऐसे में, शनिवार को चोरबागान में हुए हादसे के बाद प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस पंडाल को दर्शन के लिए बंद कर दिया है. पूजा कमेटी को साफ निर्देश दिया गया है कि पंडाल में लोगों को एंट्री न दी जाए. 

प्रशासन के इस फैसले पर पूजा कमेटी के सदस्यों ने दुख जताया. हालांकि, उनका कहना है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करेंगे. उन्होंने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है. लेकिन प्रशासन के फैसले को हम मानेंगे. पूजा से ज्यादा जरूरी लोगों की जिंदगी है.'

Advertisement

प्रशासन के फैसले के बाद इस साल हुगली के श्रीरामपुर स्थित नेहरू नगर दुर्गापूजा पंडाल लोगों के लिए बंद रहेगा. 

यह भी पढ़ें: कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में लंबे समय तक कुचलता रहा शख्स! एसिडोसिस का हुआ शिकार, जानें क्या है ये बीमारी

बता दें, शनिवार को कोलकाता के चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मच गई थी. मूसलाधार बारिश के बीच लगभग 7:40 बजे पंडाल परिसर में भारी भीड़ हो गई जिसके कारण भगदड़ मची. इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए. इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. वहीं, प्रधानमंत्री ने भी मृतकों के परिवार के लिए आर्थिक मुआवजे का ऐलान किया है.
 

(इनपुट- पार्थ राहा)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement