scorecardresearch
 

खाने-पीने के सामान लेकर संसद पहुंचे विपक्षी MP, भड़के रिजिजू, बोले- कांग्रस का नेता नहीं सुधर रहा...

संसद में विपक्षी दलों के सांसदों ने खाने-पीने के सामान लेकर प्रोटेस्ट किया. विपक्षी सदस्यों ने लोकसभा में भी जोरदार हंगामा किया. इस पर भड़के संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस के सभी सदस्य बिगड़ गए हैं.

Advertisement
X
विपक्ष पर भड़के मंत्री किरेन रिजिजू (Photo: screengrab)
विपक्ष पर भड़के मंत्री किरेन रिजिजू (Photo: screengrab)

लोकसभा में बजट सत्र के दूसरे हाफ का पहला हफ्ता हंगामेदार रहा है. पहले हफ्ते के अंतिम दिन शुक्रवार को भी कार्यवाही में विपक्ष के हंगामे के कारण बार-बार व्यवधान आया. सदन की कार्यवाही पहले दोपहर 12 और फिर दो बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी. लोकसभा में विपक्ष के हंगामे पर भड़के संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने यहां तक कह दिया कि इनका नेता नहीं सुधर रहा, ये भी नहीं सुधरेंगे.

दरअसल, लोकसभा की कार्यवाही जब दूसरी बार शुरू हुई, विपक्षी सदस्य वेल में आ गए और नारेबाजी शुरू कर दी. विपक्षी सांसद खाने-पीने की चीजें लेकर सदन में पहुंचे थे. विपक्ष के इस प्रोटेस्ट पर भड़के रिजिजू ने कहा कि इनका (विपक्ष का) नेता भी नहीं सुधर रहा और ये भी नहीं सुधरेंगे. उन्होंने कहा कि इनके नेता के साथ-साथ कांग्रेस के सारे सदस्य भी बिगड़ गए हैं. शर्मसार कर रहे हैं.

किरेन रिजिजू ने कहा कि बिजनेस एडवाइजरी कमेटी में सप्लीमेंट्री डिमांड्स फॉर ग्रांट्स पर चर्चा तय हुआ था. यह भी तय हुआ कि वित्त मंत्री जवाब देंगी. इसके बाद प्राइवेट मेंबर्स बिल का समय है. उन्होंने कहा कि इस बैठक में विपक्ष के भी सदस्य आए थे, कांग्रेस के सदस्य भी आए थे. प्राइवेट मेंबर बिल तो सरकार नहीं, मेंबर का है.  रिजिजू ने कहा कि ये लोग अपना प्राइवेट मेंबर का टाइम भी खाना चाहते हैं. इनका अगर नेता नहीं सुधरता है, तो इसके एमपी भी नहीं सुधरते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: लोकसभा में अचानक बर्तन क्यों पीटने लगीं महिला सांसद? जानिए

उन्होंने कहा कि आज खुद स्पीकर ने कहा कि दो दिन इतनी अच्छी चर्चा होने के बाद सुधरना चाहिए. उल्टा ये खाने-पीने का सामान लेकर संसद परिसर आ रहे हैं. रिजिजू ने कहा कि उनके नेता ही वहां ग्लास-थाली लेकर के नाटक कर रहे हैं. उनको नहीं मालूम. ये सोचते हैं कि इस तरह के नाटकीय काम से जनता का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि जनता इतनी नाराज है ऐसी हरकतों से, इसीलिए ये सत्ता में नहीं आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 'सदन की मेजों पर चढ़ोगे, तो...', सांसदों के निलंबन पर स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, लोकसभा में हंगामा

किरेन रिजिजू ने कहा कि ऐसा नकारात्मक, ऐसा कारनामा आप लोगों ने जो प्रदर्शित किया है, जनता कभी माफ नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि बहुत दुखी मन से कह रहा हूं, कांग्रेस पार्टी में इनके नेता को समझाने के लिए अब कोई नहीं बचा है. उल्टा उनके नेता के साथ-साथ सारे कांग्रेस के सदस्य भी बिगड़ गए हैं. रिजिजू ने कहा कि अभी भी समय है, सुधर जाओ. नहीं तो जनता आपको बहुत बड़ी सजा देगी. ये आप लोग सोच लीजिए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement