scorecardresearch
 

तमिलनाडु में बड़ा जेल ब्रेक! थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार, 16 चेक पोस्ट बनाकर हो रही खोजबीन

तमिलनाडु के थेनी जिले की सब-जेल से 17 कैदियों के फरार होने की घटना ने पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है. पुलिस ने पड़ोसी डिंडीगुल जिले में 16 स्थानों पर चेक पोस्ट स्थापित कर सभी वाहनों की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
थेनी जेल से 17 कैदियों के भागने के बाद उनकी खोजबीन जारी है
थेनी जेल से 17 कैदियों के भागने के बाद उनकी खोजबीन जारी है

तमिलनाडु के थेनी जिले की सब-जेल से 17 कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है. सोमवार देर रात हुई इस वारदात से थेनी जिले से डिंडिगुल जिले तक में हड़कंप मच गया. इतनी बड़ी संख्या में कैदियों के फरार होने के बाद पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं. हालांकि सामने आया है कि देर रात एक कैदी को दोबारा पकड़ लिया गया है और अभी भी 16 कैदी फरार हैं.

कैदियों की तलाश और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस एक्टिव हो गई है. फरार कैदियों की तलाश में पड़ोसी डिंडीगुल जिले में 16 स्थानों पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं. पुलिस इन रास्तों से गुजरने वाले सभी वाहनों की जांच कर रही है.

डिंडीगुल के पुलिस अधीक्षक एस. जयकुमार ने मीडिया बातचीत में इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि थेनी सब-जेल से 17 कैदी फरार हुए हैं. एहतियात के तौर पर पड़ोसी डिंडीगुल जिले में 16 स्थानों पर चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं और सभी वाहनों की जांच की जा रही है. कैदी जेल से कैसे फरार हुए और वे किस दिशा में भागे हैं, इसे लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, 17 में से एक कैदी को पकड़ लिया गया है, बाकी 16 कैदियों की तलाश जारी है. फरार कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 17 विशेष टीमें गठित की हैं. दक्षिण क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) विजयेंद्र बिदारी ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि थेनी सब-जेल से 17 कैदी फरार हुए थे. इनकी तलाश में सुरक्षा टीमें लगातार अभियान चला रही हैं. पुलिस की ओर से वाहनों की सघन जांच भी की जा रही है. इससे पहले डिंडीगुल के पुलिस अधीक्षक एस. जयकुमार ने बताया था कि थेनी जेल से कैदियों के फरार होने के बाद एहतियात के तौर पर पड़ोसी डिंडीगुल जिले में 16 स्थानों पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं. इन चेक पोस्ट पर गुजरने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही है.

पुलिस ने गठित की 17 विशेष टीमें

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement