scorecardresearch
 

तमिलनाडु में मौसम का डबल खेल! 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, चेन्नई में तेज गर्मी

Tamil Nadu Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तमिलनाडु के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में 15 से अधिक जिलों के लिए भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. वहीं, राज्य के उत्तरी तटीय इलाकों में लू और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं. चेन्नई, वेल्लोर और तिरुत्तनी में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच रहा है.

Advertisement
X
Tamil Nadu weather Forecast (File Photo- PTI)
Tamil Nadu weather Forecast (File Photo- PTI)

तमिलनाडु के लोगों को इन दिनों मौसम की दो अलग-अलग परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं. एक तरफ राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी इलाकों में भारी बारिश हो रही है, तो दूसरी तरफ चेन्नई समेत उत्तरी इलाकों में गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को जानकारी दी है कि अगले तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून और आगे बढ़ेगा. इसके चलते 7 जून तक राज्य के 15 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है.

किन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी?
नीलगिरी, कोयंबटूर, थेनी, तिरुपुर, डिंडीगुल, तेनकासी, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, ईरोड, नमक्कल, सलेम, धर्मपुरी, कृष्णगिरि, तिरुपत्तुर, वेल्लोर, तिरुवन्नामलाई, रानीपेट और मदुरै में भारी बारिश का अलर्ट है. ये बारिश ज्यादातर पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में होगी. IMD ने कहा है कि इन इलाकों में अलग-अलग जगहों पर तेज बारिश हो सकती है.

बता दें कि तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश धर्मपुरी जिले के थिरुमलवाडी में 9 सेंटीमीटर दर्ज की गई. दूसरे नंबर पर शिवगंगा जिले के ओक्कुर में 8 सेंटीमीटर बारिश हुई है.

चेन्नई और उत्तरी इलाकों में लू का सितम
दक्षिण में बारिश हो रही है, लेकिन उत्तर में हालत बिल्कुल उलट है. चेन्नई, वेल्लोर और तिरुत्तनी में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच रहा है. मौसम विभाग ने बताया कि नॉर्थ तमिलनाडु में तापमान और 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है. गर्मी के साथ तेज उमस से लोग बहुत परेशान हैं. IMD ने अभी हीटवेव (लू) की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है.

Advertisement

केरल में कब दस्तक देगा मॉनसून?
IMD ने सोमवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल में अगले दो-तीन दिनों में पहुंचने वाला है. सामान्य रूप से मॉनसून 1 जून के आसपास केरल पहुंचता है, लेकिन इस बार इसमें देरी हुई है. IMD ने 26 मई को पूर्वानुमान दिया था, जिसे बाद में संशोधित किया गया. IMD के मुताबिक, अगले दो-तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम अरब सागर, लक्षद्वीप, केरल के कुछ हिस्सों और तमिलनाडु के कुछ क्षेत्रों में मॉनसून आगे बढ़ सकता है.

इस बार कमजोर रहने वाला है मॉनसून
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पूरे देश में इस मॉनसून सीजन में बारिश 90 प्रतिशत (Long Period Average) से कम रहने की संभावना है, जो IMD के मानकों के अनुसार 'कमजोर' श्रेणी में आता है. एलपीए 87 सेंटीमीटर है. इस कमी का एक प्रमुख कारण अल नीनो की स्थिति हो सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement