scorecardresearch
 

Google Maps ने दिया धोखा! जम्मू-कश्मीर की जगह हिमाचल के 'कश्मीर' गांव पहुंचे ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक

जम्मू-कश्मीर घूमने निकले चार ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक गूगल मैप की गलत नेविगेशन के चलते हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के 'कश्मीर' गांव पहुंच गए. स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद उन्हें पता चला कि वे जम्मू-कश्मीर नहीं, बल्कि हमीरपुर के कश्मीर गांव में हैं. इस दौरान एक पर्यटक सड़क पर डांस करने लगा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. करीब 10-15 मिनट रुकने के बाद पर्यटकों ने गूगल मैप पर सही लोकेशन डाली और जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हो गए.

Advertisement
X
विदेशी पर्यटकों का डांस करते वीडियो हो रहा वायरल. (Photo: ITG)
विदेशी पर्यटकों का डांस करते वीडियो हो रहा वायरल. (Photo: ITG)

जम्मू-कश्मीर की वादियों का दीदार करने निकले चार ऑस्ट्रेलियाई पर्यटकों का सफर उस समय दिलचस्प बन गया, जब गूगल मैप की नेविगेशन उन्हें हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के कश्मीर गांव तक ले आई. दिल्ली से एक मॉडिफाइड ऑटो हायर कर निकले चारों पर्यटक जम्मू-कश्मीर पहुंचना चाहते थे, लेकिन रास्ते में गूगल मैप की वजह से वे हमीरपुर के कश्मीर गांव पहुंच गए. यहां करीब 10 से 15 मिनट रुकने के बाद सही लोकेशन डालकर वे अपने वास्तविक गंतव्य जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हो गए.

जानकारी के अनुसार चारों ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक भारत भ्रमण पर आए हुए हैं. उन्होंने दिल्ली से एक मॉडिफाइड ऑटो किराये पर लिया और उसी से जम्मू-कश्मीर जाने का निर्णय लिया. सफर के दौरान वे चंडीगढ़, रोपड़, किरतपुर, नंगल, ऊना, बड़सर, मैहरे और दंदड़ू होते हुए गूगल मैप द्वारा बताए गए शॉर्टकट मार्ग से शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे हमीरपुर जिले के कश्मीर गांव पहुंच गए. 

सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना पूरा मामला
यहां पहुंचने के बाद तीन पर्यटक ऑटो में बैठे रहे, जबकि एक पर्यटक सड़क के बीच उतरकर डांस करने लगा. यह नजारा देखकर आसपास मौजूद लोग भी ठिठक गए. इसी दौरान एक स्थानीय युवक ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया. कुछ ही समय में वीडियो तेजी से वायरल हो गया. जब पर्यटकों ने स्थानीय लोगों से जम्मू-कश्मीर के बारे में पूछताछ की, तब उन्हें पता चला कि वे जम्मू-कश्मीर नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के कश्मीर गांव में हैं.

Advertisement

यह जानकारी मिलते ही पर्यटक हैरान रह गए. करीब 10 से 15 मिनट गांव में रुकने के बाद चारों पर्यटकों ने गूगल मैप पर दोबारा जम्मू-कश्मीर की सही लोकेशन डाली. इसके बाद वे कांगू होते हुए नादौन पहुंचे और वहां से राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते रानीताल की ओर बढ़ते हुए जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हो गए. गूगल मैप की इस अनोखी गलती ने विदेशी पर्यटकों की यात्रा को यादगार बना दिया और अब यह पूरा घटनाक्रम सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement