scorecardresearch
 

समंदर से फिर पकड़ा गया ड्रग्स का जखीरा, गुजरात के पोरबंदर में 700 KG नशीला पदार्थ जब्त

गुजरात के पोरबंदर में ड्रग्स के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान 700 किलो से ज्यादा नशीला पदार्थ जब्त किया गया है. यह ड्रग्स ईरानी बोट से लाई जा रही थी और IMBL की रडार पर आने के बाद ड्रग्स पकड़ने में कामयाबी मिल सकी है.

Advertisement
X
गुजरात के पोरबंदर में ड्रग्स के खिलाफ ऑपरेशन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
गुजरात के पोरबंदर में ड्रग्स के खिलाफ ऑपरेशन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गुजरात (Gujarat) के पोरबंदर में ड्रंग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. पोरबंदर के समंदर में गुजरात ATS और NCB ने ड्रग्स के खिलाफ बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है. जानकारी के मुताबिक, रात से ही समंदर के बीचो-बीच ऑपरेशन चल रहा था. इस कार्रवाई में 700 किलोग्राम ड्रग्स जब्त की गई है. यह ड्रग्स ईरानी बोट से लाई जा रही थी और IMBL की रडार पर आने के बाद ड्रग्स पकड़ने में कामयाबी मिल सकी है.

porbandar drugs​

एनसीबी, नौसेना और गुजरात पुलिस के एटीएस द्वारा किए गए संयुक्त अभियान में भारतीय जलक्षेत्र में लगभग 700 किलोग्राम मेथ (Meth) की एक बड़ी खेप पकड़ी गई. इस अभियान के दौरान 8 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है, जो ईरानी होने का दावा करते हैं.

drugs​


इससे पहले मार्च में गुजरात एटीएस की टीम ने एक ऑपरेशन में 6 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया था. टीम ने इनके पास से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद किया था. अधिकारियों ने बताया था कि गुजरात के पोरबंदर के पास से 6 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया. इन के पास से टीम को तकरीबन 450 करोड़ से ज्यादा का ड्रग्स और नशीली दवाएं बरामद हुई थीं.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement