scorecardresearch
 

हिमाचल में ग्लेशियर पिघलने से बह गईं सड़कें, जालना में बाढ़ में फंसे लोग... आफत बनी बारिश, देखें कुदरत का कहर

Flood in India: मॉनसून की तेज बारिश से हिमाचल प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में बाढ़ और फ्लैश फ्लड से जनजीवन प्रभावित है. हिमाचल के लाहौल-स्पीति में ग्लेशियर पिघलने से सैलाब आया तो वहीं, असम में डिकारी नदी और सिमेन नदी में बाढ़ से लोग बेहाल हैं.

Advertisement
X
कई राज्यों में आफत बनी बारिश, बाढ़ के हालात (फोटो- ITG)
कई राज्यों में आफत बनी बारिश, बाढ़ के हालात (फोटो- ITG)

देश के कई हिस्सों में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है, लेकिन कई राज्यों में बारिश अब राहत से ज्यादा आफत बनती जा रही है. हिमाचल से लेकर पूर्वोत्तर, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र तक बाढ़ और फ्लैश फ्लड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. कहीं ग्लेशियर पिघलने से सड़कें बह गई हैं, तो कहीं लोग और मवेशी बाढ़ में फंस गए हैं.

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में ग्लेशियर पिघलने से झालमा नाले में अचानक फ्लैश फ्लड आ गया. पानी का बहाव इतना तेज था कि सड़क का बड़ा हिस्सा अपने साथ बहा ले गया. अचानक आए सैलाब की वजह से पचास पर्यटक पहाड़ी इलाके में फंस गए, जिन्हें निकालने की कोशिश जारी है.

असम में भी लगातार बारिश ने भारी तबाही मचाई है. डिकारी नदी का जलस्तर आसपास के इलाकों में कहर ढा रहा है. कोराइबाड़ी चार में 15 से ज्यादा लोग सैलाब के बीच घिर गए. करीब 100 मवेशी बाढ़ की चपेट में हैं.

असम के धेमाजी में भी हालात बिगड़े हुए हैं. यहां सिमेन नदी में 4 लोग बह गए. हालांकि, तीन ग्रामीणों को रेस्क्यू कर लिया गया जबकि चौथे की तलाश जारी है.

ये तस्वीर अरुणाचल प्रदेश की है जहां भारी बारिश और बाढ़ की वजह से हालात बदतर हो गए हैं. जगह-जगह फंसे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए वायुसेना की मदद ली जा रही है.

Advertisement

सरकार ने लोगों से पहाड़ी इलाकों में ना जाने की अपील की है. वहीं, मध्य प्रदेश के खरगोन में मोहनी नदी उफान पर है. कई बस्तियों और खेतों में पानी भर गया है.

महाराष्ट्र के जालना में मूसलाधार बारिश के बाद नाले में आई बाढ़ से सड़कें जलमग्न हो गईं हैं. पानी के तेज बहाव के बीच लोग जान जोखिम में डालकर रास्ता पार करने को मजबूर हैं.


मौसम विभाग ने देश के पहाड़ी राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की चेतावनी दी है. लोगों से सतर्क रहने की उम्मीद है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement