scorecardresearch
 

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन, आतंकियों की तलाश जारी

दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच शनिवार शाम बड़ी मुठभेड़ हुई. खुफिया सूचना के बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया था.

Advertisement
X
शोपियां में सेना का सर्च ऑपरेशन. (File photo: ITG)
शोपियां में सेना का सर्च ऑपरेशन. (File photo: ITG)

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों की दो आतंकियों मुठभेड़ हो गई. ये एनकाउंटर शाम करीब 7:45 बजे शोपियां जिले के चनपोरा गांव, सैदपोरा पीन इलाके में शुरू हुआ. पुलिस और सेना के जुड़े सूत्रों के मुताबिक, दो आतंकियों के इलाके में छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया. इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.

इस ऑपरेशन में जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG), सेना की 44 आरआर, 20 आरआर, 55 आरआर, 34 आरआर, 3 पैरा और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमें शामिल थीं. शुरुआत में सुरक्षा बलों से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में आतंकी जाकिर गनई और लतीफ भट्ट के फंसे होने की आशंका थी.

जाकिर अहमद गनई दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले का रहने वाला बताया जाता है और वह लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा A++ कैटेगरी का मोस्ट वांटेड आतंकी है.

वह कई आतंकी वारदातों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ केस दर्ज हैं. अक्टूबर 2025 में कुलगाम एनआईए कोर्ट ने उसके खिलाफ पब्लिक नोटिस भी जारी किया था. अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले की जांच के दौरान जाकिर गनई का नाम स्थानीय आतंकियों में सामने आया था. जांच एजेंसियों के अनुसार, वह सुरक्षा बलों पर हमलों और टारगेट किलिंग की घटनाओं में भी शामिल रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement