scorecardresearch
 

दिवाली और छठ पूजा के दौरान नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट? इन ट्रेनों में करें ट्राई, रेलवे चला रहा पूजा स्पेशल ट्रेनें

त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला किया है. इनमें चंडीगढ़-बरौनी, शकुरबस्ती-पटना और शकुरबस्ती-झंझारपुर के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी.

Advertisement
X
त्योहारों पर रेलवे ने चलाईं 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, यूपी-बिहार के यात्रियों को मिलेगी राहत.(Photo-ITG)
त्योहारों पर रेलवे ने चलाईं 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, यूपी-बिहार के यात्रियों को मिलेगी राहत.(Photo-ITG)

भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है और इसकी वजह यह है कि देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा रोजाना रेलवे से सफर करता है. त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है. ऐसे में लोगों को सुगम तरीके से यात्रा कराने के लिए रेलवे हर साल फेस्टिवल सीजन में पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा करता है. इसी कड़ी में भारतीय रेलवे ने तीन जोड़ी और पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला किया है. इन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से यूपी और बिहार के लोगों को सफर करने में आसानी होगी.

इन पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के बारे में जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इसी कड़ी में चंडीगढ़ से बरौनी, शकुरबस्ती से पटना और झंझारपुर के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी.

यहां देखें ट्रेनों की लिस्ट, रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज

गाड़ी संख्या 04536/04535 चंडीगढ़-बरौनी-चंडीगढ़ फेस्टिवल स्पेशल

हाजीपुर-छपरा-गोरखपुर-मुरादाबाद-यमुनानगर जगाधरी-अंबाला कैंट के रास्ते चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 04536 चंडीगढ़-बरौनी फेस्टिवल स्पेशल 23.10.2026 से 27.11.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को चंडीगढ़ से 23.45 बजे खुलेगी. यह ट्रेन विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए शनिवार को 20.20 बजे छपरा, 21.48 बजे सोनपुर, 22.00 बजे हाजीपुर और 23.00 बजे शाहपुर पटोरी पहुंचेगी. इसके बाद रविवार को 00.30 बजे बरौनी पहुंचेगी.

Advertisement

वापसी में गाड़ी संख्या 04535 बरौनी-चंडीगढ़ फेस्टिवल स्पेशल 25.10.2026 से 29.11.2026 तक प्रत्येक रविवार को बरौनी से 02.35 बजे खुलेगी. यह 03.35 बजे शाहपुर पटोरी, 05.00 बजे हाजीपुर, 05.15 बजे सोनपुर और 06.55 बजे छपरा सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए सोमवार को 03.35 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी.

गाड़ी संख्या 04404/004403 शकुरबस्ती-पटना-शकुरबस्ती अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल

नई दिल्ली-गोविंदपुरी-सुबेदारगंज-डीडीयू के रास्ते चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 04404 शकुरबस्ती-पटना अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल 05, 06, 07, 10, 11, 12, 13 और 14 नवंबर 2026 को शकुरबस्ती से 15.15 बजे खुलेगी. यह 16.00 बजे नई दिल्ली सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 09.40 बजे डीडीयू, 11.08 बजे बक्सर, 12.40 बजे आरा और 13.20 बजे दानापुर पहुंचेगी. इसके बाद 14.30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी.

वापसी में गाड़ी संख्या 04403 पटना-शकुरबस्ती अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल 06, 07, 08, 11, 12, 13, 14 और 15 नवंबर 2026 को पटना जंक्शन से 15.40 बजे खुलेगी. यह 15.58 बजे दानापुर, 16.30 बजे आरा, 17.40 बजे बक्सर और 19.50 बजे डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 14.15 बजे नई दिल्ली और 15.00 बजे शकुरबस्ती पहुंचेगी.

गाड़ी संख्या 04410/004409 शकुरबस्ती-झंझारपुर-शकुरबस्ती अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल

नई दिल्ली-कानपुर-गोरखपुर-नरकटियागंज-रक्सौल-सीतामढ़ी-शिशो के रास्ते चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 04410 शकुरबस्ती-झंझारपुर अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल 05, 06, 07, 10, 11, 12, 13 और 14 नवंबर 2026 को शकुरबस्ती से 13.00 बजे खुलेगी. यह 13.40 बजे नई दिल्ली सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 09.35 बजे नरकटियागंज, 10.40 बजे रक्सौल, 12.35 बजे सीतामढ़ी और 14.20 बजे शिशो पहुंचेगी. इसके बाद 16.00 बजे झंझारपुर पहुंचेगी.

Advertisement

वापसी में गाड़ी संख्या 04409 झंझारपुर-शकुरबस्ती अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल 06, 07, 08, 11, 12, 13, 14 और 15 नवंबर 2026 को झंझारपुर से 18.15 बजे खुलेगी. यह 19.25 बजे शिशो, 20.40 बजे सीतामढ़ी और 22.30 बजे रक्सौल सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन 00.35 बजे नई दिल्ली और 01.40 बजे शकुरबस्ती पहुंचेगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement