scorecardresearch
 

दिल्ली जंतर-मंतर हिंसा: SC की कमेटी ने लॉन्च किया पोर्टल, ऐसे दर्ज कराएं शिकायत

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई पावर्ड इन्क्वायरी कमेटी (HPEC) ने जुलाई 2026 में जंतर-मंतर और दिल्ली के बाहर हुई हिंसा की जांच के लिए पोर्टल लॉन्च किया है. इस पर प्रभावित लोग और पुलिसकर्मी अपनी शिकायतें और दस्तावेज जमा कर सकते हैं.

Advertisement
X
जुलाई की हिंसा की जांच के लिए HPEC ने लॉन्च किया पोर्टल. (फोटो-ITG)
जुलाई की हिंसा की जांच के लिए HPEC ने लॉन्च किया पोर्टल. (फोटो-ITG)

दिल्ली के जंतर-मंतर और दिल्ली के बाहर जुलाई 2026 में हुई हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई पावर्ड इन्क्वायरी कमेटी (HPEC) ने पोर्टल लॉन्च किया है. यह पोर्टल हिंसा से प्रभावित लोगों, जिसमें प्रभावित पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, की शिकायतें दर्ज करने के लिए शुरू किया गया है.

सुप्रीम कोर्ट के 18 अगस्त 2026 और 10 सितंबर 2026 के आदेशों में दिए गए निर्देशों के तहत HPEC हिंसा से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करेगी. जांच में पेलेट गन के इस्तेमाल, महिला प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाने और उनके उत्पीड़न से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी. इसके अलावा, दोनों पक्षों की ओर से हुई अत्यधिक हिंसा और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं की भी जांच होगी.

पोर्टल पर संवेदनशील गवाहों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. प्रभावित लोग चाहें तो अपनी पहचान गोपनीय रखते हुए शिकायत और प्रतिनिधित्व दर्ज करा सकते हैं. प्रभावित लोगों और अन्य संबंधित पक्षों से पोर्टल पर दिए गए निर्धारित प्रारूप में शिकायतें और दस्तावेज अपलोड करने की अपील की गई है.

पोर्टल के जरिए अपनी जानकारी दे सकते हैं

इसके अलावा, HPEC के आदेशों में शामिल मुद्दों से जुड़ी जानकारी या सुझाव देने के इच्छुक लोग भी इस पोर्टल के जरिए अपनी जानकारी दे सकते हैं. जो लोग शिकायत, प्रतिनिधित्व और अन्य संबंधित सामग्री व्यक्तिगत रूप से जमा करना चाहते हैं, वे HPEC के कार्यालय, शिक्षा सदन, 17, राउज एवेन्यू इंस्टीट्यूशनल एरिया, नई दिल्ली-110002 में सभी कार्य दिवसों पर दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच जमा कर सकते हैं. सामग्री डाक के जरिए भी भेजी जा सकती है या hpec2026.enquiry@nic.in पर ईमेल की जा सकती है.

Advertisement

पोर्टल का लिंक: http://hpec.nic.in

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement