scorecardresearch
 

दिल्ली-NCR में महंगाई का डबल अटैक, पेट्रोल-डीजल के बाद महंगी हुई CNG, 2 रुपये प्रति किलो रेट बढ़े

देश की राजधानी दिल्ली में ईंधन की चौतरफा मार से आम जनता बेहाल हो गई है. पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली-NCR में सीएनजी (CNG) की कीमतों में भी दो रुपये प्रति किलोग्राम का बड़ा इजाफा कर दिया गया है.

Advertisement
X
दिल्ली-NCR में फिर महंगी हुई CNG (photo: representation)
दिल्ली-NCR में फिर महंगी हुई CNG (photo: representation)

पेट्रोल और डीजल के बाद अब दिल्ली में CNG की कीमतों में भी इजाफा कर दिया गया है. आज सुबह 6 बजे से CNG की कीमत में ₹2 प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है. नई कीमत के अनुसार दिल्ली में CNG अब ₹83.09 प्रति किलो हो गई है. इस अचानक हुई बढ़ोतरी की मुख्य वजह वैश्विक तेल और गैस संकट के चलते घरेलू स्तर पर बढ़ रही लागत को माना जा रहा है.

इससे पहले भी हाल के दिनों में CNG की दो बार मूल्य वृद्धि हो चुकी है. कुल मिलाकर पिछले 12 दिनों में ₹6 प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. पिछले 12 दिनों में ये चौथी बार है, जब पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं. 23 मई को सीएनजी की कीमत में एक रुपये बढ़ाई गई थी. पेट्रोल और डीजल के बाद अब CNG भी आम आदमी की जेब पर बोझ बनती जा रही है.

कब कितने रुपये बढ़े

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल के बाद 15 मई को सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो की वृद्धि की थी. इसके दो दिन बाद ही 17 मई को तेल और गैस विपणन कंपनियों ने सीएनजी की कीमत में 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की और फिर 23 मई को सीएनजी की कीमत में एक रुपये प्रतिक्रिया बढ़ाए थे. अब फिर आज सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो का इजाफा किया गया है.

Advertisement

सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलो की इस नई बढ़ोतरी से सबसे ज्यादा मार दिल्ली के कमर्शियल वाहन चालकों पर पड़ने वाली है. दिल्ली-NCR में ऑटो, टैक्सी, स्कूल वैन और प्राइवेट कारों में CNG का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. ऑटो-रिक्शा चालकों का कहना है कि बार-बार होने वाली बढ़ोतरी से उनकी रोजाना की कमाई प्रभावित हो रही है. ऑटो और टैक्सी यूनियनों का कहना है कि लागत बढ़ने से आजीविका चलाना बेहद कठिन हो गया है, जिससे आने वाले दिनों में यात्रा और माल ढुलाई का किराया बढ़ सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement