scorecardresearch
 

नेपाल के मशहूर पब में नजर आए राहुल गांधी, वीडियो जारी कर बीजेपी ने घेरा

Rahul Gandhi in Nepal: राहुल गांधी सोमवार को नेपाल रवाना हुए थे. वो यहां निजी दौरे पर गए हैं. बताया जा रहा है कि राहुल गांधी नेपाल में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं. वो काठमांडू के मैरिएट होटल में ठहरे हुए हैं. इन सबके बीच राहुल गांधी का पब में पार्टी करते वीडियो वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
राहुल गांधी की ये फोटो वायरल हो रहे वीडियो से ली गई है.
राहुल गांधी की ये फोटो वायरल हो रहे वीडियो से ली गई है.
स्टोरी हाइलाइट्स
  • नेपाल के निजी दौरे पर हैं राहुल गांधी
  • शादी समारोह में शामिल होने नेपाल पहुंचे हैं राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों नेपाल के निजी दौरे पर हैं. राहुल गांधी का नेपाल दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसमें वो काठमांडू में नाइटक्लब में नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलावर हो गई है. बताया जा रहा है कि ये वीडियो Lord of the Drinks, Nepal का है. 

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, राहुल गांधी क्या कर रहे हैं, यह उनका निजी मामला है. लेकिन जब राजस्थान के जोधपुर में हिंसा हो रही है, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है, राजस्थान जल रहा है. इस पर चिंता व्यक्त करने के बजाय राहुल गांधी नेपाल में नाइटक्लब में पार्टी करते नजर आ रहे हैं. जबकि उन्हें भारत के लोगों के साथ उनकी समस्याओं के बारे में जानने के लिए होना चाहिए. 

पढ़ें: Rahul Gandhi in Nepal: 'इसमें गलत क्या'... राहुल गांधी के पब वाले वीडियो पर कांग्रेस ने दी सफाई
 
पूनावाला ने आगे कहा, कांग्रेस पार्टी खत्म हो गई है, लेकिन राहुल गाांधी की पार्टी यूं ही चलेगी. वो राजनीति में गंभीर नहीं हैं. जब उनकी पार्टी और देश के लोगों को उनकी जरूरत है, तब वे नेपाल में पार्टी कर रहे हैं. 

Advertisement

पार्टी-हॉलिडे देश के लिए नई बात नहीं- किरेन रिजिजू

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी का वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा, वेकेशन, पार्टी, हॉलिडे, प्लेजर ट्रिप, प्राइवेट फॉरेन विजिट आदि अब देश के लिए कोई नई बात नहीं है. 

कपिल मिश्रा ने साधा निशाना

उधर, बीजेपी के अन्य नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा, ये राहुल गांधी की निजी जिंदगी का मामला नहीं है. उन्होंने पूछा, राहुल गांधी किसके साथ है? क्या चाइना के एजेंटों के साथ हैं? क्या राहुल गांधी जो ट्वीट करते है सेना के खिलाफ वो चाइना के दबाव में करते है ? सवाल तो पूछे जाएंगे ? सवाल राहुल गांधी का नहीं, देश का है. 

 


बीजेपी सोशल मीडिया इंचार्ज अमित मालवीय ने ट्वीट किया, जब मुंबई पर हमला हुआ था, तब भी राहुल गांधी नाइटक्लब में थे. अब जब उनकी पार्टी संकट में है, तब भी वे नाइटक्लब में हैं. उनमें निरंतरता है. 

 

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement