scorecardresearch
 

बुजुर्ग को बोरे में डालकर पार्सल करने चला परिवार, पैकेट में हलचल हुई तो खुली पोल, VIDEO

बेंगलुरु में एक अजीबोगरीब और चौंकाने वाली घटना ने सभी को हैरान कर दिया, जहां कुछ लोग एक व्यक्ति को बोरे में भरकर कूरियर करने की कोशिश करते पकड़े गए. कूरियर कर्मचारियों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस भी हरकत में आई.

Advertisement
X
बुजुर्ग को बोरे में डाल पार्सल करने चला परिवार (Photo: itg)
बुजुर्ग को बोरे में डाल पार्सल करने चला परिवार (Photo: itg)

कर्नाटक के बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को बोरे में बांधकर कूरियर करने की कोशिश की. यह अजीबोगरीब घटना व्यालिकावल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है और पूरे घटनाक्रम का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है.

बोरा लेकर पार्सल ऑफिस पहुंचा परिवार

मिली जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 4 बजे की है. दो से तीन लोग एक कूरियर ऑफिस पहुंचे और अपने साथ लाए एक बड़े बोरे को पार्सल करने की बात कही. शुरुआत में यह सामान्य पार्सल जैसा ही लग रहा था, लेकिन कूरियर स्टाफ को बोरे के अंदर हलचल महसूस हुई.

पैकेट खुलते ही उड़े होश

शक होने पर जब कर्मचारियों ने बोरा खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए. बोरे के अंदर एक व्यक्ति था, जो सांस लेने के लिए जूझ रहा था. बताया जा रहा है कि वह उम्रदराज व्यक्ति था. कर्मचारियों ने तुरंत उसे बाहर निकाला और पानी पिलाकर उसकी हालत संभालने की कोशिश की. इस दौरान वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए.

पोल खुली पर पार्सल करने पर अड़ा रहा परिवार

Advertisement

हैरानी की बात यह रही कि बोरा लेकर आए युवक अपनी हरकत पर अड़े रहे. उन्होंने कथित तौर पर कर्मचारियों से बोरे को पार्सल करने की जिद की और इसके बदले पैसे देने की भी पेशकश की. इस बात को लेकर कूरियर स्टाफ और उन युवकों के बीच बहस भी हुई. स्थिति बिगड़ती देख कूरियर कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. हालांकि, पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गए. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है.

रील बनाने के लिए स्टंट?

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के उद्देश्य से की गई थी. माना जा रहा है कि आरोपियों ने रमजान और उगादी के दौरान यात्रा में होने वाली भीड़ और टिकट की किल्लत को लेकर एक स्टंट करने की कोशिश की. बाद में संबंधित परिवार ने अपनी गलती मानते हुए माफी भी मांगी और लोगों से ऐसे खतरनाक प्रयोग न करने की अपील की. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है.

 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement