बेंगलुरु से लापता 13 वर्षीय किशोरी और उसका नौ वर्षीय भाई करीब 300 किलोमीटर दूर शिवमोग्गा जिले से सुरक्षित बरामद किए गए. स्कूल न जाने पर माता-पिता की डांट से नाराज होकर दोनों घर से निकल गए थे. पुलिस ने सीसीटीवी और सोशल मीडिया की मदद से बच्चों को खोजकर परिजनों से मिलाया.
बेंगलुरु के कनकपुरा रोड पर 9वीं के छात्र प्रीतम की संदिग्ध मौत को लेकर लोगों का गुस्सा कायम है. BWSSB पाइपलाइन काम में लापरवाही का आरोप लगा है. वहीं कंक्रीट चेंबर से छात्र की लाश बरामद हुई है. इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. जांच जारी है.
बेंगलुरु के बैनरघट्टा इलाके में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े लाखों रुपये की लूट को अंजाम दिया. बदमाशों ने एक कैश एजेंट से 31.38 लाख रुपये लूट लिए. इस दौरान उन्होंने पीड़ित पर हथियारों से हमला भी किया. ये सनसनीखेज वारदात CCTV में कैद हो गई. पढ़ें पूरी कहानी.
बेंगलुरु में दिनदहाड़े किडनैपिंग की कोशिश से हड़कंप मच गया. बदमाशों ने सड़क पर चल रहे एक व्यक्ति को जबरन अगवा करने की कोशिश की, लेकिन शोर मचाने और लोगों की भीड़ जुटने से उसकी जान बच गई. इस तरह समय पर दखल से बड़ी वारदात टल गई.
बेंगलुरु में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. एंटी-नारकोटिक्स विंग ने 5.15 करोड़ रुपए की MDMA और एक्स्टसी टैबलेट ज़ब्त की हैं. एक विदेशी नागरिक को किराए के मकान से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी पहले भी ड्रग्स तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है.
बेंगलुरु में एक घर में लगी आग ने पहले हादसे का रूप लिया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सनसनीखेज सच उजागर कर दिया. सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत जलने से नहीं, बल्कि गला घोंटकर की गई थी. पुलिस ने 9 दिन बाद पड़ोसी कॉलेज छात्र को गिरफ्तार कर हत्या और सबूत मिटाने का खुलासा किया.
बेंगलुरु में एक डेंटल कॉलेज की छात्रा की मौत ने शिक्षा संस्थानों में उत्पीड़न को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. 23 साल की यशस्विनी अपने घर पर मृत मिली. परिवार ने कॉलेज मैनेजमेंट और एक लेक्चरर पर अपमानित करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
नए साल के पहले ही दिन बेंगलुरु में एक ऑटो रिक्शा चालक की चाकू मारकर हत्या से सनसनी फैल गई. घर के सामने खून से लथपथ मिले शव ने इलाके को दहला दिया. पुलिस ने पुरानी रंजिश की आशंका जताई है और अज्ञात हमलावरों की तलाश तेज कर दी है.
शादी समारोह में रिश्तेदार बनकर घुसने वाली एक शातिर महिला बेंगलुरु पुलिस के हत्थे चढ़ गई. मैरिज हॉल से सोने के गहने और नकदी उड़ाने के आरोप में गिरफ्तार महिला के पास से 32 लाख रुपए कीमत के 262 ग्राम सोने के गहने बरामद किए गए हैं.
बेंगलुरु में सोशल मीडिया के जरिए बनी दोस्ती एक महिला के लिए भयावह अनुभव में बदल गई.आर्थिक मदद के नाम पर संपर्क में आए आरोपी ने कथित तौर पर उधार की रकम को दबाव बनाकर यौन उत्पीड़न और धमकियां दीं. लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया.पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
कर्नाटक के धर्मस्थल सामूहिक दफनाने के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. आरोपी 'मास्क मैन' चिन्नय्या को आखिरकार जेल से रिहा कर दिया गया. कोर्ट से जमानत मिलने के 23 दिन बाद उनकी रिहाई हो सकी, जब पत्नी ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की हैं.
बेंगलुरु में डिजिटल अरेस्ट स्कैम का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां साइबर क्रिमिनल ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर 57 साल की महिला से 2.05 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी कर ली. गिरफ्तारी की धमकी देकर महिला को प्रॉपर्टी बेचने और लोन लेने तक के लिए मजबूर किया गया.
बेंगलुरु में एक शख्स अपनी यौन क्षमता बढ़ाने के चक्कर में ऐसी जाल में फंस गया कि 48 लाख रुपए गंवा बैठा. उसके सामने दावा किया गया कि एक गुरुजी दुर्लभ शक्ति वर्धक आयुर्वेदिक दवा देंगे, लेकिन मिली घटिया क्वालिटी की दवाई. पुलिस ने इस फर्जी आयुर्वेदिक नेटवर्क का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
कर्नाटक में 22 साल के दलित युवक की मौत ने पुलिस कस्टडी और रिहैब सेंटर की भूमिका पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मृतक के मां के आरोपों के बाद इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए हैं. CID को इस मामले की जांच की जिम्मेदारी दी गई है.
दिल्ली-एनसीआर में लग्जरी फ्लैट की सेल रिकॉर्ड स्तर पर, किफायती घरों की मांग घटी. Gurugram, Noida बने luxury housing hotspots. जानें क्यों बढ़ रही डिमांड.
बेंगलुरु में 7 करोड़ रुपये की सनसनीखेज डकैती की जांच अब अहम मोड़ पर पहुंच गई है. पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली है और शक गहराता जा रहा है कि यही गैंग पहले की ATM लूट की घटनाओं में भी शामिल रहा है. शहर भर में बड़े पैमाने पर तलाशी जारी है और जांच टीमें हर इलाके की CCTV फुटेज खंगाल रही हैं.
बेंगलुरु में सरकारी अधिकारी बनकर आए एक गैंग ने कैश वैन को ऐसे रोका जैसे कोई आधिकारिक चेकिंग चल रही हो. मिनटों के भीतर स्टाफ को अपनी कार में बैठाया, डेयरी सर्कल में उतारा और 7 करोड़ रुपए लेकर फरार हो गए. पुलिस अब CCTV से पूरे रूट की मैपिंग कर रही है. आरोपियों की तलाश में कई टीमें तैनात हैं.
Bengaluru Hit by Crores Heist: इस नाटकीय लूट ने बेंगलुरु में कैश लाने-ले जाने वाली गाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है, खासकर इसलिए क्योंकि लुटेरों ने सरकारी अफसरों का रूप धारण करके इस वारदात को अंजाम दिया.
Bengaluru सेंट्रल इलाके में तड़के हुई एक सनसनीखेज लूट की घटना ने लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. शांतिनगर रोड पर सुबह करीब 4:30 बजे एक शख्स को उस समय निशाना बनाया गया, जब वह अपनी स्कूटी से जा रहा था.
बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में सोमवार को चार अंडरट्रायल कैदियों का पार्टी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में कैदी शराब पीते, नॉन-वेज खाते और जेल बैरक के अंदर डांस करते नजर आए. इस वीडियो के सामने आने के बाद चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
बेंगलुरु में एक 17 साल की लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड और चार दोस्तों के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या कर दी. शराब के नशे में सो रही मां को तौलिए से गला घोंटकर मार डाला. इसके बाद उसे फांसी से लटका दिया गया ताकि यह आत्महत्या लगे. लेकिन पुलिस ने उनकी साजिश का पर्दाफाश कर दिया.