scorecardresearch
 

बेंगलुरु में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, किराए के घरों से चल रहा था देह व्यापार, दो महिलाएं गिरफ्तार

बेंगलुरु पुलिस की सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) के महिला संरक्षण दस्ते ने गुरुवार को शहर के किराए के मकानों में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया. इस कार्रवाई में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया और तीन महिलाओं को उनके चंगुल से सुरक्षित बचाया गया. गिरफ्तार महिलाओं ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

Advertisement
X
बेंगलुरु पुलिस ने सैक्स रैकेट का किया खुलासा. (Photo: Representational)
बेंगलुरु पुलिस ने सैक्स रैकेट का किया खुलासा. (Photo: Representational)

बेंगलुरु पुलिस की सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने शहर के दो अलग-अलग इलाको में छापेमारी कर एक बड़े देह व्यापार गिरोह का पार्दाफास किया है. किराए के कामर में चल रहे इस सेक्स रैकेट को चलाने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है और इनके चंगुल से तीन महिलाओं को सुरक्षा रेस्क्यू कर लिया है.

बेंगलुरु पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के दो अलग-अलग इलाकों में किराए के मकान में कुछ महिलाओं द्वारा सेक्स रैकेट चलाए जाने का इनपुट मिला था. इसी इनपुट के आधार पर  सेंट्रल क्राइम ब्रांच के वीमेंन प्रोटेक्शन स्क्वाड ने अजित नगर और विद्यानगर इलाके में छापेमारी की, जहां किराए के मकान में देह व्यापार का अवैध धंधा चला रही दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया है. साथ ही इनके चंगुल से तीन महिलाओं को भी सुरक्षित बचाया गया है. रेस्क्यू की गई महिलाओं को पुनर्वास के लिए भेज दिया गया है. 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार की गईं महिलाओं ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है कि वो ज्यादा पैसे कमान के लालच में फोन के जरिए ग्राहकों से संपर्क करती थी और उन्हें घर पर बुलाकर अवैध काम करती थीं. 

Advertisement

पुलिस कमिश्नर सीमंत कुमार सिंह के कार्यालय ने बयान के जारी करते हुए कहा कि,इस मामलें में सोलादेवनहल्ली और ब्यादरहल्ली पुलिस थानों में केस दर्ज कर लिया है और दोनों गिरफ्तार महिलाओं ने पूछताछ में  अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस गिरोह के तार और कहां-कहां जुड़े हैं.

---- समाप्त ----
Written by- शिवांशी शुक्ला
Live TV

Advertisement
Advertisement