scorecardresearch
 

असम: मवेशी चराने जा रहे थे, बीच झील में पलटी नाव... 3 लोगों की डूबकर मौत

असम के लखीमपुर में रविवार को एक नाव अचानक पलट गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक ही परिवार के दो सदस्य शामिल हैं. ये लोग अपने पालतू मवेशियों को चराने के लिए नाव से झील पार कर रहे थे, लेकिन जलस्तर बढ़ने के कारण नाव असंतुलित होकर पलट गई.

Advertisement
X
नाव पलटने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई. (Photo- ITGD)
नाव पलटने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई. (Photo- ITGD)

असम के लखीमपुर में नाव पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई है, जिले के गिलामरा इलाके में स्थित मेरबिल में रविवार को एक नाव अचानक पलट गई. इस हादसे में मारे गए तीन लोगों में एक ही परिवार के दो सदस्य शामिल हैं.

जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए लोग गिलामरा के देबोलिया गांव के रहने वाले थे. रविवार को ये सभी लोग अपने पालतू मवेशियों को चराने के लिए मेरबिल पार करके पास के ही गोसाईबारी इलाके की तरफ जा रहे थे.

बताया जा रहा है कि इस दौरान वो एक छोटी पारंपरिक नाव पर सवार होकर झील पार कर रहे थे. क्षेत्र में जलस्तर काफी ज्यादा बढ़ा हुआ था. जैसे ही उनकी नाव बीच मझधार में पहुंची, वो अचानक असंतुलित होकर पलट गई.

एक ही परिवार के दो लोगों की मौत

पानी का स्तर ज्यादा होने और तैरने का मौका न मिलने के कारण तीनों लोग पानी में डूब गए. इस हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान 45 साल के पद्म दत्ता, उनके 11 साल के भतीजे मृदुस्मित दत्ता और 22 साल के अजित दत्ता के रूप में की गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही नाव पलटी, 15 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पुलिस और स्थानीय लोगों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे. इसके बाद एक संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया गया. कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शवों को पानी से बाहर निकाला गया. पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर लखीमपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है.

(इनपुट- पूरना बिकास)

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement