scorecardresearch
 

अमित शाह का बॉर्डर मिशन: राजस्थान से बंगाल तक सीमावर्ती इलाकों का करेंगे दौरा, DM-SP के साथ करेंगे मंथन

अमित शाह अगले कुछ हफ्तों में देश के कई बॉर्डर इलाकों का दौरा करेंगे और सीमा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे. 25 मई की रात वे राजस्थान के बीकानेर पहुंचेंगे और अगले दिन BSF की सांचू चौकी का दौरा करेंगे. इसके बाद वे गुजरात के भुज, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों का भी दौरा करेंगे.

Advertisement
X
राजस्थान, गुजरात, त्रिपुरा और बंगाल बॉर्डर का दौरा करेंगे अमित शाह (Photo: PTI)
राजस्थान, गुजरात, त्रिपुरा और बंगाल बॉर्डर का दौरा करेंगे अमित शाह (Photo: PTI)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगले कुछ हफ्तों में देश के अलग-अलग बॉर्डर इलाकों का दौरा करेंगे. इन दौरों के दौरान वे सीमा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे और सुरक्षा एजेंसियों के साथ अहम बैठकें करेंगे. सीमा सुरक्षा, घुसपैठ रोकने की रणनीति और संवेदनशील इलाकों की जमीनी स्थिति पर विशेष फोकस रहेगा.

अमित शाह 25 रविवार की रात राजस्थान के बीकानेर पहुंचेंगे. इसके बाद 26 मई की सुबह करीब 10 बजे वे BSF की सीमा चौकी सांचू का दौरा करेंगे. यहां वे सीमा पर तैनात जवानों से संवाद करेंगे और सुरक्षा बलों के लिए शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे. इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे बीकानेर में एक बड़ी सुरक्षा समीक्षा बैठक आयोजित होगी.

इस बैठक में गृह मंत्रालय, राजस्थान सरकार और BSF के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे. साथ ही राजस्थान के पांच सीमावर्ती जिलों के जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी बैठक में हिस्सा लेंगे. बैठक में बॉर्डर सुरक्षा व्यवस्था, घुसपैठ रोकने के उपाय और सीमा क्षेत्रों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी.

यह भी पढ़ें: अमित शाह के नाम से सोशल मीडिया पर फैलाया फर्जी दस्तावेज... दार्जिलिंग-सिक्किम के विलय का किया गया दावा, FIR दर्ज

इसके बाद 29 मई को अमित शाह गुजरात के भुज का दौरा करेंगे. इस दौरान वे BSF की सीमा चौकियों का निरीक्षण करेंगे और संवेदनशील हरामीनाला क्षेत्र का भी दौरा करेंगे. हरामीनाला को सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम इलाका माना जाता है. इसके बाद अगले महीने 5 जून को अमित शाह का त्रिपुरा बॉर्डर क्षेत्र का दौरा प्रस्तावित है.

वहीं जून के मध्य में वे पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों का भी दौरा करेंगे. इन सभी दौरों के जरिए केंद्र सरकार सीमा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दे रही है. गृह मंत्रालय की तरफ से सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है. अमित शाह के इन दौरों को सीमा सुरक्षा और जमीनी हालात की सीधी समीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement