मेष: आज आपके आसपास का वातावरण मिलाजुला रहने वाला है.संबंधों में विश्वास की डोर को मजबूती से पकड़कर रखें, क्योंकि यही आपकी सबसे बड़ी ताकत है.परिवार का पूरा सहयोग बना रहेगा और साथियों का साथ आपको सकारात्मक ऊर्जा देगा.अपने मन की बात सहजता से कह पाएंगे . प्रियजनों को छोटे-छोटे सरप्राइज देकर रिश्तों में मिठास घोलेंगे.
वृष: आज आप सबकी खुशी बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे.प्रेमी के साथ रिश्तों में घनिष्ठता बढ़ेगी . आप उनकी भावनाओं का पूरा सम्मान करेंगे.मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा, जिससे घर में रौनक बनी रहेगी.संबंधों में सौम्यता और विवेक से काम लेने पर रिश्तों में नई ऊर्जा का संचार होगा. अपनों का विश्वास आप जीत पाएंगे.
मिथुन: निजी संबंधों में आज थोड़ा संभलकर चलने की आवश्यकता है.घर के माहौल में असंतुलन न आए, इसका ध्यान रखें. किसी भी विषय पर अहंकार को आड़े न आने दें.मन की बात कह पाने में थोड़ी संकोच की स्थिति रह सकती है, लेकिन अपनों से संवाद बनाए रखें.प्रेम और स्नेह के मामलों में धैर्य ही आपको आगे ले जाएगा.
कर्क: आज का दिन मित्रों और प्रियजनों के साथ बेहद सुखद बीतेगा.आप व्यक्तिगत संबंधों को प्राथमिकता देंगे, जिससे साथी और मित्र पूरी तरह से आपके उत्साह को बढ़ाएंगे.आपसी सहकार की भावना बनी रहेगी. प्रेम प्रसंगों में मधुरता आएगी.अपनों से मुलाकात या किसी छोटी यात्रा का योग बन रहा है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.
सिंह: आज आपके घर में सुख और आनंद का संचार बना रहेगा.स्वजनों और कुटुंब के लोगों के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी . उनका पूरा समर्थन आपको प्राप्त होगा.मित्रों के साथ भेंट-मुलाकात के सुखद अवसर बनेंगे.प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति भरोसा और गहरा होगा.अपनी वाणी और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखना रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाएगा.
कन्या: आज का दिन भावनाओं को व्यक्त करने के लिए अच्छा है.आप निजी चर्चाओं में पहल करेंगे, जो आपके पक्ष में रहेंगी.प्रेम और स्नेह के मामलों में आप बहुत सहज महसूस करेंगे.परिजनों और रिश्तेदारों का सहयोग आपको हर कदम पर संबल देगा.जरूरी सूचनाओं का आदान-प्रदान होगा, जिससे आपसी नजदीकी और अधिक बढ़ेगी.
तुला: भावनात्मक विषयों पर चर्चा करते समय धैर्य का दामन न छोड़ें.घर-परिवार में सामंजस्य बैठाना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए.रिश्तों में सहजता बनाए रखने के लिए अपनों का भरोसा जीतना बहुत आवश्यक है.मित्रों को पर्याप्त समय दें. अपने प्रिय की अनदेखी बिल्कुल न करें, इससे आपके निजी संबंध अधिक मजबूती की ओर बढ़ेंगे.
वृश्चिक: आज आपका दांपत्य जीवन बेहद सुखद और खुशनुमा रहेगा.रिश्तों में विश्वास की नींव और गहरी होगी, जिससे परिवार में खुशहाली बनी रहेगी.स्वजनों के साथ तालमेल बिठाकर चलने से आपको खुशी मिलेगी.प्रियजनों से भेंट और चर्चा-संवाद का सिलसिला बना रहेगा, जिससे मन में संतोष रहेगा.सबके साथ मिलकर चलना ही आज आपकी सफलता की कुंजी है.
धनु: आज घर-परिवार में हर्ष और उल्लास का माहौल रहेगा.अपनों के साथ वक्त बिताना आपको सुकून देगा.करीबियों के साथ सुखद पलों को साझा करने से रिश्तों में मजबूती आएगी.प्रिय की भावनाओं का पूरा सम्मान करें और अपने मन की बात साझा करने में हिचकिचाएं नहीं.निजी मामलों में भावनात्मक रूप से आप स्वयं को काफी सबल महसूस करेंगे.
मकर: प्रेम और स्नेह के मामलों में आज का दिन बेहद मधुर रहने वाला है.घर में संतुलन बना रहेगा . रिश्तों में शुभता का संचार होगा.आसपास का वातावरण सुखद महसूस होगा. अपनों से करीबी बढ़ेगी.बड़ों की बातों को ध्यान से सुनें और उनके प्रति आदर भाव रखें.निजी संबंधों में धैर्य रखने से ही आपको खुशी मिलेगी.
कुंभ: निजी संबंधों में आज आपसी संवाद बढ़ाने की कोशिश करें.रिश्तों में विश्वास की डोर को और अधिक मजबूत करें.अपनों के साथ सामंजस्य बनाए रखने के लिए उतावलेपन से बचें.चर्चाओं में अति-उत्साह दिखाने के बजाय शांत भाव से बात रखें.अपनी वाणी में सजगता और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखने से मित्रों और प्रियजनों के साथ संबंध और बेहतर होंगे.
मीन: घर का वातावरण आज अत्यंत सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा.परिजनों के साथ उमंग और उत्साह के साथ समय व्यतीत करेंगे.प्रियजनों से नजदीकी बढ़ेगी और आपसी सहयोग की भावना में वृद्धि होगी.मन के मामले सुखद रहेंगे और स्वजनों से शुभ प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं.सभी के साथ मिलकर रहना आपके व्यक्तित्व को और भी आकर्षक बनाएगा.