scorecardresearch
 

आंध्र प्रदेश की राजधानी अब अमरावती, लोकसभा ने सर्वसम्मति से पारित किया बिल

लोकसभा से अमरावती को राजधानी का कानूनी दर्जा देने वाला बिल जब पारित हुआ, चेयर पर भी आंध्र प्रदेश के ही सांसद कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी थे. यह बिल सर्वसम्मति से पारित हो गया है.

Advertisement
X
बिल पर वोटिंग के समय चेयर पर थे आंध्र प्रदेश के ही सांसद (Photo: Screengrab)
बिल पर वोटिंग के समय चेयर पर थे आंध्र प्रदेश के ही सांसद (Photo: Screengrab)

अपनी राजधानी के लिए आंध्र प्रदेश का करीब 12 वर्ष लंबा इंतजार समाप्त हो गया है. आंध्र प्रदेश को अब अपनी राजधानी मिल गई है. अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी के रूप में कानूनी दर्जा देने से संबंधित बिल बुधवार को लोकसभा से पारित हो गया. आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) बिल, 2026 लोकसभा ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया है. सत्तापक्ष के साथ ही विपक्षी दलों ने भी इस बिल का समर्थन किया.

यह बिल गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने पेश किया था. इस बिल का समर्थन करते हुए कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने कहा कि अमरावती एक कैपिटल नहीं, करोड़ों लोगों की आकांक्षा है. उन्होंने कहा कि अमरावती को विकास के लिए लोन नहीं, स्पेशल सपोर्ट दिया जाना चाहिए. इस बिल पर लोकसभा में करीब दो घंटे तक चर्चा हुई. विपक्षी समाजवादी पार्टी और अन्य दलों के सदस्यों ने भी बिल का समर्थन किया और अपनी जमीन देने वाले किसानों को भरपूर मुआवजा देने की मांग की.

यह भी पढ़ें: 'निशिकांत दुबे लंबा बैठते हैं' स्पीकर की तारीफ पर बोले विपक्षी- सदन भी सबसे ज्यादा स्थगित कराते हैं, लोकसभा में लगे ठहाके

गृह मंत्री नित्यानंद राय ने सदन में हुई चर्चा का संक्षिप्त जवाब दिया. उन्होंने सदन में इस बात की जानकारी भी दी कि आंध्र प्रदेश की विधानसभा ने इस संबंध में 28 मार्च को ही प्रस्ताव पारित कर अमरावती को राजधानी का दर्जा देने की मांग भेजी है. इस बिल में संशोधन कर अमरावती को राजधानी का दर्जा देने की बात जोड़ी गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'FCRA वापस लो...' लोकसभा में जोरदार नारेबाजी, रिजिजू बोले- यह किसी धर्म के खिलाफ नहीं

इस बिल पर चर्चा में सत्तापक्ष और विपक्ष के 13 सदस्यों ने हिस्सा लिया. ध्वनिमत से मतदान के दौरान इस बिल का किसी भी सदस्य ने विरोध नहीं किया. लोकसभा से यह बिल ध्वनिमत से पारित हो गया. इसके साथ ही अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी के रूप में मान्यता देने का रास्ता साफ हो गया है.

वोटिंग के समय चेयर पर थे आंध्र प्रदेश के ही सांसद

अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी के रूप में कानूनी दर्जा देने से संबंधित संशोधन बिल लोकसभा से पारित हो गया है. यह बिल जब सदन से पारित हुआ, तब चेयर पर आंध्र प्रदेश के ही सांसद थे. वोटिंग के समय चेयर पर आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले राजोल निवासी कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी थे. कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी आंध्र प्रदेश की बापटला सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं. कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी डिप्टी स्पीकर पैनल में शामिल हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement