scorecardresearch
 

बंजर भूमि से सोना बरसेगा... 500 पेड़ लगाकर भूल जाइए, करोड़पति बनने से कोई नहीं रोक सकता

Crorepati Formula: अगर आप 100 से 500 शीशम के पेड़ लगाकर उन्हें करीब दो दशक तक छोड़ देते हैं, तो इससे होने वाली कमाई का आंकड़ा सुनकर आप हैरान हो जाएंगे.

Advertisement
X
शीशम के पेड़ लगाकर करोड़पति बनने का फॉर्मूला. (Photo: ITG)
शीशम के पेड़ लगाकर करोड़पति बनने का फॉर्मूला. (Photo: ITG)

आज के दौर में लोग खेती नहीं करना चाहते हैं, क्योंकि लागत ज्यादा, मेहनत ज्यादा और आमदनी कम होती है. अधिकतर लोगों के पास अच्छी-खासी जमीन होने के बावजूद, वो उसका सही तरीके से लाभ नहीं उठा पाते हैं. शहर जाकर महज कुछ हजार की नौकरी में अपनी जिंदगी खपा देते हैं.

आज हम आपको बिना मेहनत वाला बिजनेस के बारे में बताएंगे, केवल आपको एक बार अपनी खेतों में खासकर बंजर पड़ी जमीन पर थोड़ा निवेश करना होगा, फिर कुछ वर्षों के बाद आपको पैसों की कमी नहीं होगी. एक-एक पेड़ से पैसे बरसेंगे. देखते ही देखते आप गांव में रहकर करोड़पति बन जाएंगे.

दरअसल, आज के दौर में शीशम की खेती निवेश के लिहाज से एक बेहतरीन और सुरक्षित विकल्प मानी जाती है. अगर आप 100 से 500 शीशम के पेड़ लगाकर उन्हें करीब दो दशक तक छोड़ देते हैं, तो इससे होने वाली कमाई का आंकड़ा सुनकर आप हैरान हो जाएंगे.

अगर आप 500 शीशम के पेड़ लगाते हैं, उसे करीब 25 साल के लिए छोड़ देते हैं तो उसके आगे बड़ी से बड़ी नौकरी फीकी है. जानकारों के मुताबिक 25 साल में एक शीशम के पेड़ की कीमत करीब 50 हजार रुपये तक हो जाएगी. इसका मुकाबला आम खेती और बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) नहीं कर सकता. ये एक वेल्थ क्रिएशन आजमाया हुआ मॉडल है. इसमें नुकसान का कम चांस है, आइए शीशम की खेती से कमाई, खर्च और मुनाफे का पूरा गणित समझते हैं. 

Advertisement

कुल कमाई का गणित
अगर 500 पेड़ लगाते हैं,और 25 साल के बाद एक पेड़ की कीमत 50 हजार रुपये हो जाती है. तो 500 पेड़ों की कीमत करीब 2.50 करोड़ रुपये हो जाएगी. अगर मान लेते हैं कि 500 में से 10% पेड़ आंधी, बीमारी या देखभाल की कमी से खराब हो जाते हैं, तब भी 450 पेड़ पूरी तरह तैयार होंगे, जिससे 2.25 करोड़ रुपये बनता है. मौजूदा बाजार में अच्छी तरह तैयार शीशम के पेड़ की कीमत करीब 4 लाख रुपये या उससे ज्यादा बताई जाती है.

पेड़ लगाने के शुरुआत में 3 से 5 साल तक सिंचाई और देखभाल की जरूरत होती है, पेड़ों का तना सीधा और मोटा बने, इसके लिए शुरुआती वर्षों में कटाई-छंटाई और आवारा पशुओं से सुरक्षा बहुत जरूरी है. जिसपर अनुमानित खर्च 2 लाख रुपये आ सकता है, जबकि कमाई करोड़ों में होने वाली है. ऐसा नहीं है कि शीशम के पेड़ लगाने के लिए बहुत उपजाऊ जमीन चाहिए. आप बंजर पड़ी जमीन पर शीशम का पेड़ सही तरीके से लगाकर मोटी कमाई कर सकते हैं.

केवल पेड़ों की सही नस्ल का चुनाव करना होगा. 25 साल में एक पेड़ की कीमत 50,000 रुपये चाहिए तो सागौन (Teak), महोगनी (Mahogany), चंदन (Sandalwood), या प्रीमियम शीशम जैसे इमराती लकड़ियों से ही मिल सकती है. 500 पेड़ों के लिए कम से कम 1.5 से 2 एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी, ताकि पेड़ों को फैलने और मोटा होने के लिए पर्याप्त जगह और धूप मिल सके. 

Advertisement

यही नहीं, शुरुआती 5 वर्षों तक पेड़ों के बीच की जगह में अदरक, हल्दी, या सब्जियां उगाकर आप अपने रखरखाव का खर्च आसानी से निकाल सकते हैं. ऐसे में बिना जी-तोड़ मेहनत किए, शीशम के पेड़ लगाकर लंबी अवधि में  सुरक्षित संपत्ति बनाई जा सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement