scorecardresearch
 

VIDEO: अरावली की पहाड़ियों में भड़की भीषण आग, 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें...दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं

राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अरावली की पहाड़ियों पर लगी आग ने विकराल रूप ले लिया. सोमवार सुबह सरहेटा गांव के पास सूखी झाड़ियों में लगी आग तेज हवाओं के कारण सरहेटा और बर्डोद से करीब 3 किलोमीटर दूर गोहा की पहाड़ी तक पहुंच गई.

Advertisement
X
 अरावली पहाड़ियों पर लगी आग ने लिया विकराल रूप. (Photo: Screengrabs)
अरावली पहाड़ियों पर लगी आग ने लिया विकराल रूप. (Photo: Screengrabs)

अलवर जिले के रामगढ़ विधानसभा में वार्ड नंबर-3 स्थित सरहेटा गांव के समीप सोमवार सुबह लगी आग ने देर शाम तक विकराल रूप ले लिया. आरावली की पहाड़ी पर सूखी झाड़ियों में लगी आग हवा के साथ फैलते हुए सरहेटा और बर्डोद की पहाड़ियों से करीब 3 किलोमीटर दूर गोहा की पहाड़ी तक पहुंच गई. आग की लपटों को देखकर आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. आग पर काबू पाने के लिए प्रशासन, वन विभाग और दमकल की टीमें कई घंटों तक मशक्कत करती रहीं. देर रात आग बुझाने के लिए एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया है. फिलहाल आग बुझाने का काम किया जा रहा है.

ग्रामीणों ने बताया की सोमवार सुबह करीब 10 बजे सरहेटा की पहाड़ी पर अज्ञात कारणों से सूखी झाड़ियों में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया. सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी, वन विभाग और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने भी टहनियों और पानी की मदद से आग बुझाने में सहयोग किया. दिनभर की मशक्कत के बाद सरहेटा और बर्डोद की पहाड़ियों के करीब ढाई किलोमीटर क्षेत्र में फैली आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तेज हवाओं और सूखी घास के कारण आग आगे लगातार फैलती जा रही है. फायर कर्मियों के अलावा वन विभाग की टीम व बड़ी संख्या में ग्रामीण का वालंटियर लोग भी आग बुझाने में मदद कर रहे हैं.

आग बुझाने में जुटी दमकल की कई गाड़ियां
देर शाम आग गोहा की पहाड़ी तक पहुंचने की सूचना मिलने पर अधिकारियों में फिर हलचल मच गई. मौके पर दो दमकल गाड़ियां तैनात की गईं. वन विभाग के रेंज अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. अंधेरा होने के कारण आग बुझाने में परेशानी आने पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया.

Advertisement

तहसीलदार आशीष शर्मा ने बताया कि सुबह आग लगने की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी. ग्रामीणों के सहयोग से सरहेटा और बर्डोद की पहाड़ियों पर आग पर काबू पा लिया गया था, लेकिन देर शाम गोहा की पहाड़ी तक आग फैलने की सूचना मिली. आग बुझाने के प्रयास जारी हैं. एनडीआरएफ की टीम के सहयोग से शेष हिस्से में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया जाएगा. प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि देर रात तक एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचेगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement