scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Post Office की हिट स्कीम, सिर्फ एक बार निवेश... फिर मंथली ₹5550 मिलेंगे

पोस्ट ऑफिस की सुपरहिट स्कीम
  • 1/8

सुरक्षित निवेश और शानदार रिटर्न के मामले में पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित की जा रहीं सरकार योजनाएं खासी पॉपुलर हैं. इन्हें Zero Risk Saving Scheme माना जाता है, क्योंकि हर छोटे-बड़े निवेश पर सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार देती है. सिर्फ मोटा रिटर्न देने के मामले में ही नहीं, बल्कि अपने निवेशकों को रेग्युलर इनकम की गारंटी भी इन सरकारी स्कीम में मिलती है. ऐसी ही है पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (Post Office Monthly Income Scheme), जिसमें एक बार निवेश करने से ही आप हर महीने 5550 रुपये की कमाई कर सकते हैं. (Photo: ITG)

सरकार दे रही 7.40% का धांसू ब्याज 
  • 2/8

सरकार दे रही 7.40% का धांसू ब्याज 
सरकारी स्कीम पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (Post Office Monthly Income Scheme-MIS) में निवेश पर सुरक्षा की गारंटी देने के साथ ही सरकार की ओर से इस पर ब्याज भी शानदार ऑफर किया जा रहा है. निवेशकों को फिलहाल 7.40 फीसदी की दर से सालाना ब्याज मिलता है. इस स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड पांच साल का है और इसमें 18 साल से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति अपना अकाउंट ओपन करा सकता है. (Photo: ITG)

ज्वाइंट अकाउंट खोलने की सुविधा
  • 3/8

ज्वाइंट अकाउंट खोलने की सुविधा
Post Office MIS Scheme में सिर्फ जोरदार ब्याज ही ऑफर नहीं किया जाता, बल्कि इसमें और भी कई सुविधाएं दी जाती हैं, जो इसकी पॉपुलैरिटी में इजाफा करती हैं. इस रिस्क फ्री इन्वेस्टमेंट स्कीम सिंगल अकाउंट के अलावा आप ज्वाइंट खाता खोल सकते हैं. अधिकतम तीन वयस्क मिलकर अकाउंट ओपन करा सकते हैं. आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ अप्लाई कर सकते हैं. (Photo: GettyImage)

Advertisement
मंथली इनकम की गारंटी
  • 4/8

मंथली इनकम की गारंटी
ये पोस्ट ऑफिस स्कीम खासतौर पर उन निवेशकों के लिए खास है, जो लॉन्गटर्म में मोटा फंड जुटाने के बजाय, नियमित इनकम की तलाश करते हैं. MIS Scheme एक वन टाइम इन्वेस्टमेंट स्कीम है और एक मुश्त निवेश के बाद आपको मंथली इनकम होने शुरू हो जाती है. खाता ओपन कराने के अगले महीने से ही ब्याज से कमाई होने लगती है और ये मैच्योरिटी तक जारी रहती है. (Photo: ITG)

अधिकतम कितना कर सकेंगे निवेश?
  • 5/8

अधिकतम कितना कर सकेंगे निवेश?
Post Office वन-टाइम इन्वेस्ट मंथली इनकम स्कीम में निवेश की लिमिट की बात करें, तो अगर इसके तहत  सिंगल अकाउंट ओपन कराया जाता है, तो फिर एकमुश्त अधिकतम 9 लाख रुपये इन्वेस्ट कर सकते हैं. वहीं अगर दो लोग मिलकर ज्वाइंट खाता खुलवाते हैं, तो इसमें अधिकतम 15 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है. शर्त ये है कि दोनों की निवेश में बराबर हिस्सेदारी हो. (Photo: ITG)

हर महीने 5550 रुपये की कमाई
  • 6/8

हर महीने 5550 रुपये की कमाई
अब Post Office MIS स्कीम में ब्याज से होने वाली कमाई का गणित समझ लेते हैं. तो बता दें कि अगर आप सिंगल अकाउंट ओपन कराते हैं और इसमें तय की गई 9 लाख रुपये की रकम को एकमुश्त डिपॉजिट करते हैं, तो फिर सालाना मिलने वाले 7.4% सालाना ब्याज दर के मुताबिक आपको मंथली ब्याज 5550 रुपये मिलेगा और ये पूरे मैच्योरिटी तक मिलता रहेगा. (Photo: ITG)

पति-पत्नी ने मिलकर खोला खाता, तो कितना मिलेगा?
  • 7/8

पति-पत्नी ने मिलकर खोला खाता, तो कितना मिलेगा?
वहीं मान लीजिए पति-पत्नी मिलकर पोस्ट ऑफिस एमआईएस योजना में ज्वाइंट अकाउंट ओपन कराते हैं और इसमें निर्धारित की गई अधिकतम 15 लाख रुपये की रकम का निवेश करते हैं, तो फिर तय 7.4 फीसदी ब्याज के हिसाब से उन्हें ब्याज से होने वाली मंथली इनकम 9,250 रुपये होगी. (Photo: ITG)
 

निवेश करते समय ये रखें ध्यान
  • 8/8

निवेश करते समय ये रखें ध्यान
वन टाइम इन्वेस्टमेंट स्कीम PO MIS में ब्याज से होने वाली कमाई को मंथली, तिमाही, छमाही या सालाना भी ले सकते हैं. 5 साल की मैच्योरिटी से पहले खाता बंद कराना घाटे का सौदा हो सकता है. खाता खुलने के 1 से 3 साल के भीतर क्लोज कराने पर मूलधन का 2% कटेगा. वहीं तीन से पांच साल के बीच क्लोज कराने पर 1% राशि कटेगी. मैच्योरिटी से पहले खाताधारक के निधन पर अकाउंट क्लोज कर सकते हैं और जमा राशि नॉमिनी की दी जाती है. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement