अमरावती
अमरावती, भारत में महाराष्ट्र राज्य का एक जिला है (District of Maharashtra). यह अमरावती डिवीजन (Amravati Division) का प्रशासनिक मुख्यालय भी है. जिले का क्षेत्रफल 12,235 वर्ग किमी है (Amravati Area). इसकी सीमाएं उत्तर में मध्य प्रदेश राज्य के बैतूल जिले और उत्तर-पूर्व में नागपुर के महाराष्ट्र जिलों के साथ, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से पूर्व में वर्धा, दक्षिण में यवतमाल, दक्षिण-पश्चिम में वाशिम, और पश्चिम में अकोला और बुलढाणा जिले से लगती हैं (Amravati Location). इस जिले में आठ विधानसभा क्षेत्र और दो लोकसभा क्षेत्र हैं (Amravati Constituencies).
2011 की जनगणना के अनुसार अमरावती जिले की जनसंख्या 2,888,445 है (Amravati Population). जिले का जनसंख्या घनत्व 237 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है (Amravati Density). 2001-2011 के दशक में इसकी जनसंख्या वृद्धि दर 10.7% थी (Amravati Population Growth). अमरावती में प्रत्येक 1000 पुरुषों पर 947 महिलाओं का लिंगानुपात है (Amravati Sex Ratio) और साक्षरता दर 88.23% है (Amravati Literacy).
अमरावती कपास और 'तूर' के लिए चंदूर रेलवे, धमनगांव, तेओसा, नंदगांव खंडेश्वर, अचलपर में विशेष रूप से प्रमुख उत्पादक क्षेत्र है. इस जिले में पान, पीपर लोंगम, संतरा और केला उगाने के लिए जाना जाता है. मोरशी, वरुद, चंदूर बाजार और अचलपुर नागपुरी संतरे उगाने के लिए जाने जाते हैं. सोयाबीन यहां की एक लोकप्रिय खरीप फसल बन गई है. मुसली और चेरी को अब चिखलदरा हिल्स में सफलतापूर्वक उगाया जाता है (Amravati Economy)
वर्धा नदी जिले की पूर्वी सीमा बनाती है और जिले का पूर्वी भाग इसके वाटरशेड के भीतर स्थित है. पूर्णा नदी जिले के दक्षिण-पश्चिमी भाग में बहती है, जबकि उत्तर-पश्चिम में ताप्ती नदी बहती है. अन्य महत्वपूर्ण नदियां शाहनूर और चंद्रभागा हैं (Amravati Rivers).
अमरावती के जिला महिला अस्पताल में सोमवार तड़के लगी भीषण आग में झुलसने से तीन नवजात बच्चों की मौत हो गई. वहीं, छह घायलों का इलाज जारी है.
अमरावती के जिला स्त्री अस्पताल में सोमवार करीब 3:30 बजे भीषण आग लगी. आग अस्पताल की तीसरी मंजिल पर NICU वॉर्ड में आग लगी थी, इस दर्दनाक हादसे में तीन नवजात बच्चों की मौत हो गई.
महाराष्ट्र के अमरावती से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. अमरावती के जिला स्तरीय सरकारी अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (NICU) वार्ड में अचानक भीषण आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में वार्ड में भर्ती तीन मासूम नवजात शिशुओं की मौत हो गई है. इस घटना से पूरे अस्पताल परिसर और पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है.
महाराष्ट्र के अमरावती में जिला स्त्री अस्पताल के नवजात शिशु वार्ड में भीषण आग लगने की घटना हुई है. इस हादसे में तीन नवजात की मौत की खबर है. ये हादसा तड़के उस समय हुआ, जब अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित NICU में अचानक आग लग गई. शुरूआती जानकारी के मुताबिक आग करीब सुबह 3.30 बजे वेंटिलेटर में हुए कथित विस्फोट के बाद लगी। NICU में उस समय करीब 39 नवजात शिशु भर्ती थे.
महाराष्ट्र के अमरावती जिला स्त्री अस्पताल के NICU में तड़के भीषण आग लग गई. हादसे में 3 नवजातों की मौत हो गई, जबकि करीब 6 बच्चे घायल बताए जा रहे हैं. आग लगने के कारणों की जांच जारी है. वीडियो में जानें कैसे लगी ये आग और नवजात बच्चों का कैसे हुआ रेस्क्यू.
अमरावती के आवासीय स्कूल में भूत-प्रेत की अफवाह से 600 से ज्यादा विद्यार्थी घर लौट गए. अब छात्राओं के लिए नया हॉस्टल तैयार किया गया है, जिसका इस्तेमाल 1 सितंबर से होगा.
महाराष्ट्र के अमरावती के मेलघाट स्थित डोमा शासकीय आश्रमशाला में भूत-प्रेत की अफवाह से हड़कंप मच गया. छात्राओं ने घुंघरू बजने, हंसने और रोने जैसी आवाजें सुनाई देने की शिकायत की. डर के बीच 608 विद्यार्थियों ने छात्रावास छोड़ दिया. मनोचिकित्सक की जांच में कुछ छात्राओं में सीवियर हिस्टीरिया जैसे लक्षण बताए गए. स्वास्थ्य अधिकारी ने इसे मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी स्थिति बताते हुए अफवाह नहीं फैलाने की अपील की.
अमरावती जिले के मेलघाट स्थित डोमा आश्रमशाला में भूत-प्रेत की अफवाह से विद्यार्थियों में डर फैल गया. कुछ छात्राओं ने घुंघरू बजने, हंसने और रोने जैसी आवाजें सुनाई देने की बात कही. इसके बाद 263 छात्रों और 345 छात्राओं समेत 608 विद्यार्थियों ने छात्रावास छोड़ दिया. स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसे मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी स्थिति बताया है.
अमरावती के डोमा आश्रमशाला में ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह के बाद 608 विद्यार्थियों ने छात्रावास छोड़ दिया. कुछ छात्राओं ने अजीब आवाजें सुनने की शिकायत की है. जांच में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी स्थिति के लक्षण बताए गए हैं. प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अफवाहों से बचने की अपील की है.
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के बाद अब दक्षिण भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क विस्तार की तैयारी है. प्रस्तावित योजना के मुताबिक हैदराबाद और चेन्नई के बीच मौजूदा करीब 12 घंटे का रेल सफर घटकर लगभग 2 घंटे 20 मिनट हो सकता है. हालांकि, अभी प्रोजेक्ट प्लानिंग, अलाइनमेंट और डीपीआर तैयार करने के चरण में है.
महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश से हाल बेहाल है. अमरावती, अकोला जैसे जिलों में नदी, नाले उफान पर हैं. प्रशासन ने इन इलाकों में लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है.
Amravati News: अमरावती के आनंद मठ के महाराज दत्तगिरी पर 10 साल तक यौन और मानसिक शोषण का केस दर्ज. चांदूर रेलवे पुलिस की टीमें फरार महाराज की तलाश में जुटीं. पढ़ें पूरी खबर...
अमरावती जिले के चांदूर रेलवे स्थित आनंद मठ के महाराज दत्तगिरी गुरु जयरामजी महाराज पर एक महिला ने 10 सालों तक यौन, मानसिक, शारीरिक और आर्थिक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर POCSO एक्ट, दुष्कर्म और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है. आरोपी फिलहाल फरार है.
महाराष्ट्र के अमरावती में लड़की से जुड़े विवाद में 24 वर्षीय आफाक शेख शकील की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. समझौते के बहाने बुलाए गए आफाक पर गले, छाती और पेट पर ताबड़तोड़ वार किए गए. बचाव के दौरान उसका हाथ का पंजा कटकर अलग हो गया. गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
अमरावती शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहे पर एक बेखौफ चोर ने 'बाहुबली' अंदाज में दिनदहाड़े एक जिम के बाहर लगा 40 किलो का वॉटर कूलर उखाड़ा, उसे अपने कंधे पर लादा और मजे से टहलता हुआ फरार हो गया. भीड़भाड़ के बीच हुई यह पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है.
महाराष्ट्र के अमरावती में एक घर से रसेल्स वाइपर और उसके 39 बच्चों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया. विशेषज्ञों ने बताया कि बरसात में विषैले सांप रिहायशी इलाकों में पहुंच सकते हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील की. सर्प एक्सपर्ट्स ने लोगों से अपील की है कि अगर घर या आसपास कोई सांप दिखाई दे तो उसे पकड़ने या मारने की कोशिश न करें. ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित सर्पमित्रों को सूचना दें, ताकि सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया जा सके.
महाराष्ट्र के अमरावती में समृद्धि महामार्ग पर खड़े एक कंटेनर से तेज रफ्तार कार की जोरदार टक्कर हो गई. इस दर्दनाक हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
महाराष्ट्र के अमरावती जिले के तिवसा में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक ससुर पर अपने बेटे और बहू को कार से कुचलने की कोशिश का आरोप लगा है. सीसीटीवी में कैद घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है. हादसे में बहू अश्विनी खान गंभीर रूप से घायल हो गईं. वहीं, आरोपी पिता ने भी बेटे पर गाली-गलौज और पत्थरबाजी का आरोप लगाया है.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बाबा रामदेव के साथ ऐतिहासिक उंडावल्ली गुफाओं में योग किया. सीएम ने योग को जन-जन तक पहुंचाने में बाबा रामदेव की भूमिका की तारीफ की. उन्होंने 'संजीवनी' प्रोजेक्ट के तहत योग और प्राणायाम को स्वास्थ्य सुधार के लिए शामिल करने की योजना बताई.
अमरावती में शिवसेना (शिंदे गुट) के एमएलसी बच्चू कडू के एक बयान से महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है. उन्होंने एकनाथ शिंदे को फिर से मुख्यमंत्री के पद पर देखने की इच्छा जताई है.
अमरावती के वरुड में 16 वर्षीय किशोरी का सिर जबरन मुंडवाकर उसे घर में बंद रखने का मामला सामने आया है. विरोध करने पर मारपीट भी की गई. किशोरी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है और पीड़िता को बाल निरीक्षण गृह भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.