scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 7 जुलाई 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की संसद को संबोधित किया. उन्होंने भारत-इंडोनेशिया की साझा लोकतांत्रिक विरासत, विकास आधारित साझेदारी और आपसी विश्वास पर जोर दिया.

Advertisement
X
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की संसद को संबोधित किया. (Photo: X/@narendramodi)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की संसद को संबोधित किया. (Photo: X/@narendramodi)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विस्तारवाद में नहीं, विकासवाद में भरोसा करता है. पीएम मोदी के इस दौरे के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने साथ मिलकर सबांग पोर्ट डेवलप करने का फैसला किया. इन खबरों के अलावा, केरलम के वायनाड में ट्विन टनल प्रोजेक्ट के निर्माण स्थल के पास भीषण लैंडस्लाइड में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह मज़दूर घायल हो गए. पढ़ें मंगलवार शाम की बड़ी खबरें.

'भारत विस्तारवाद नहीं विकासवाद की नीति पर चलता है', इंडोनेशिया की संसद में बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए कहा कि यहां आना उनके लिए सौभाग्य की बात है. उन्होंने राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ अपनी मित्रता का ज़िक्र करते हुए कहा कि यह किसी कॉपीराइट की सीमाओं में बंधी नहीं है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत विस्तारवाद नहीं, बल्कि विकासवाद की नीति में विश्वास रखता है.

मलक्का के मुहाने पर भारत की रणनीतिक एंट्री, सबांग पोर्ट बनेगा हिंद महासागर का नया 'होर्मुज'

भारत स्ट्रेट ऑफ मलक्का में अपनी रणनीतिक मौजूदगी बढ़ाने जा रहा है. भारत इंडोनेशिया के साथ मिलकर सबांग पोर्ट को डेवलप करेगा. सबांग पोर्ट स्ट्रेट ऑफ मलक्का के मुहाने पर मौजूद है. PM मोदी ने कहा कि इंडोनेशिया और इंडिया की राजधानियों के बीच की दूरी भले ही हजारों किलोमीटर हो, लेकिन दोनों देशों के बीच असल दूरी मात्र 150 किलोमीटर है.

Advertisement

वायनाड में 2024 जैसी दहशत! टनल निर्माण स्थल पर लैंडस्लाइड, 3 की मौत

केरलम के वायनाड में ट्विन टनल प्रोजेक्ट के निर्माण स्थल के पास भीषण लैंडस्लाइड में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह मज़दूर घायल हो गए हैं. ये हादसा मीनाक्षी ब्रिज के पास हुआ है. लैंडस्लाइड होने की सूचना मिलते ही फ़ायर एंड रेस्क्यू टीम और एनडीआरएफ़ की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया.

250 कुत्तों के साथ दिखाई देंगे पंकज त्रिपाठी, 'ओह माय डॉग' का टीजर रिलीज

पंकज त्रिपाठी की नई फिल्म ओह माय डॉग का टीचर रिलीज हो गया है. अमित राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में माही राय, गीता अग्रवाल शर्मा, राजेश कुमार, पवन मल्होत्रा, सुलक्षणा बरुआ और विजय मिश्रा जैसे मंझे हुए चेहरे दिखाई देंगे. फिल्म में ऑस्कर और ब्रूनो नाम के दो डॉग स्टार्स भी हैं, जिन्होंने पूरी कहानी में जान फूंक दी है.

मछली पालन पर 60% सब्सिडी देगी बिहार सरकार, 31 अगस्त तक करें आवेदन

बिहार सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मत्स्य प्रजाति विविधीकरण योजना शुरू की है. इसके तहत किसान और इच्छुक लोग देसी मछली पालन पर 60 प्रतिशत तक सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं. इस योजना का मुख्य लक्ष्य देसी मछलियों की घटती प्रजातियों को बचाना और संरक्षण करना है. साथ ही किसानों और मछुआरों की आय को बढ़ाना है.

Advertisement

सालों बाद सीरिया पहुंचे फ्रांसीसी राष्ट्रपति और कुछ ही मिनटों में दनादन धमाके... आसमान में उठा धुएं का गुबार, दहल गई राजधानी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के सीरिया दौरे के दौरान धमाके हुए हैं. दमिश्क में ये धमाके फोर सीजन्स होटल के पास हुए. इसी होटल में मैक्रों ठहरे हुए हैं. ये धमाके उस वक्त हुए जब इमैनुएल मैक्रों सीरियाई राष्ट्रपति से मुलाकात कर रहे थे. फ्रांसीसी दफ्तर ने साफ किया कि मैक्रों सुरक्षित हैं. वहीं सीरिया ने इस पर कोई बयान दिया गया है.

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने बीच में छोड़ा J&K दौरा, वैष्णो देवी यात्रा रद्द कर अचानक दिल्ली लौटे

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जम्मू कश्मीर का अपना दो दिन का दौरा तय समय से पहले खत्म कर दिया. तय कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें दूसरे दिन माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन और पूजा के लिए जाना था, लेकिन शेड्यूल में बदलाव के बाद यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया. इसके बाद नितिन नवीन दिल्ली लौट गए.

इंडोनेशिया में खुलेगा IIM बेंगलुरु का कैंपस, पीएम मोदी का ऐलान

इंडोनेशिया में भारतीय प्रबंधन संस्थान यानी IIM बेंगलुरु के एक इंटरनेशनल कैंपस की स्थापना होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यह घोषणा की. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस कैंपस से आसियान क्षेत्र के युवाओं को भी फायदा मिलेगा. इसके तहत 5 अहम कोर्स शामिल किए जाएंगे. प्रस्तावित कैंपस इंडोनेशिया के मलंग में स्थापित किया जाएगा.

Advertisement

रक्षा से डिजिटल तक... भारत-इंडोनेशिया के बीच 20 बड़े समझौते, PM मोदी का बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंडोनेशिया दौरे के दौरान भारत और इंडोनेशिया के बीच 20 अहम समझौते हुए हैं. रक्षा, अंतरिक्ष, मेडिकल, कृषि, आपदा प्रबंधन, शिक्षा और डिजिटल तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी. इन समझौतों से दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी और साझा विकास को नई मज़बूती मिलेगी.

क्रिकेट जगत में शोक की लहर, नहीं रहे अफगान क्रिकेटर शापूर जादरान, 39वें जन्मदिन से ठीक पहले हारी जिंदगी की जंग

अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शापूर जादरान का निधन हो गया. लंबे समय से दुर्लभ और जानलेवा बीमारी हेमोफ़ैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस से जूझ रहे जादरान ने मंगलवार को अंतिम सांस ली. अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया के ज़रिए उनके निधन की पुष्टि की.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement