scorecardresearch
 

वायनाड में 2024 जैसी दहशत! टनल निर्माण स्थल पर लैंडस्लाइड, 6 लोग घायल

केरल के वायनाड में टनल प्रोजेक्ट के पास भूस्खलन से सात लोगों के फंसे होने की आशंका है. मंत्री ने इसे मानवजनित हादसा बताते हुए लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है.

Advertisement
X
वायनाड में भूस्खलन (Photo: ITG)
वायनाड में भूस्खलन (Photo: ITG)

केरल के वायनाड में एक टनल बनाने की जगह के पास जबरदस्त लैंडस्लाइड का मामला सामने आया है. इसमें दो लोगों की मौत हो गई है. वहीं 6 मजदूर घायल हो गए. यह घटना ऐसे वक्त में हुई है, जब वायनाड में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है.

इस घटना ने 2024 की उस आपदा की यादें ताजा कर दी हैं, जिसमें 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी.

ताजा हादसा मीनाक्षी ब्रिज के पास हुआ, जहां अनाक्कमपॉयल-कल्लाडी-मेप्पाडी ट्विन टनल प्रोजेक्ट का काम चल रहा है. पूरा होने पर यह प्रोजेक्ट मलप्पुरम और वायनाड जिलों को जोड़ेगा. 

पहले भी हो चुका है लैंडस्लाइड

जिसा इलाके में हादसा हुआ है, वो मुंडाक्कई के पास है, जो 2024 के भूस्खलन से सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ था. क्षेत्र में कई होमस्टे हैं. शुरुआत में, स्थानीय लोगों ने आगे आकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.

बाद में, पास के कल्पेट्टा से फायर और रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया. नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की कई टीमों को भी बचाव कार्य में लगाया गया.

यह भी पढ़ें: हाथी के हमले में महिला की मौत, पति गंभीर घायल, वायनाड में फिर बढ़ा मानव-वन्यजीव संघर्ष

Advertisement

इसे 'इंसानों की वजह से हुआ' भूस्खलन बताते हुए, केरल के मंत्री टी. सिद्दीक ने लापरवाही का साफ मामला बताया है. सिद्दीक ने कहा, "यह कोई प्राकृतिक भूस्खलन नहीं है. यह इंसानों की वजह से हुआ भूस्खलन है. यह हादसा वैज्ञानिक तरीके से मिट्टी जमा न करने की वजह से हुआ है."

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement