केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन फीसदी की बढ़ोतरी की. वहीं, वड़ोदरा में खेले गए आख़िरी वनडे में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ज़िम्बाब्वे को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की. इन खबरों के अलावा, भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाया है. पढ़ें बुधवार शाम की बड़ी खबरें.
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान
केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को तोहफा दिया है. कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी को मंजूरी दी है. अब DA 60% से बढ़कर 63% हो जाएगा, जो 1 जुलाई से लागू होगा. इससे 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को फायदा होगा. इस फ़ैसले से सरकारी ख़ज़ाने पर करीब 10,016 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा.
हरदीप सिंह पुरी लड़ेंगे मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव, BJP की केंद्रीय चुनाव समिति ने किया नाम का ऐलान
बीजेपी ने मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाया है. पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उनके नाम पर मुहर लगाई है. यह सीट पूर्व केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन के इस्तीफ़े के बाद ख़ाली हुई है. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 2 नवंबर है. इस सीट पर उपचुनाव 12 नवंबर को होगा.
Maxxing बना 2026 का Word of the Year, जानिए क्यों हर तरफ हो रही इसकी चर्चा
Dictionary.com ने ‘Maxxing’ को साल 2026 का वर्ड ऑफ द ईयर चुना है. आसान भाषा में समझें तो मैक्सिंग का मतलब है किसी काम को अपनी पूरी क्षमता के साथ करना या जिंदगी के किसी खास पहलू को बेहतर से बेहतर बनाने की कोशिश करना. इसमें व्यक्ति अपनी मेहनत, समय और ध्यान का इस्तेमाल करके किसी खास क्षेत्र में सुधार करना चाहता है.
35 गेंदों में शतक का ऐसा धमाका, ईशान किशन से छिना ताज... अभिषेक शर्मा अब दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे Tट्वेंटी में 38 गेंदों पर 113 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर ICC Tट्वेंटी इंटरनेशनल बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर वन स्थान हासिल किया है. अभिषेक 897 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि ईशान 866 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं. साहिबजादा फरहान 883 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं.
Google का नया AI Genie 4 मचाएगा धमाल! खुद बना सकेंगे अपनी डिजिटल दुनिया, जानें कैसे करेगा काम
Google DeepMind ने नया AI मॉडल Genie 4 पेश किया है, जो डिजिटल दुनिया बना सकता है. CEO सुंदर पिचाई ने X पर इसकी जानकारी दी. यह सिर्फ तस्वीर या वीडियो नहीं बनाता, बल्कि ऐसी डिजिटल दुनिया तैयार करता है, जिसमें यूज़र रियल टाइम में बदलाव कर सकते हैं. फिलहाल इसकी वेटलिस्ट खुली है, जहां ईमेल ID से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है.
IND-W vs ZIM-W: भारत ने जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराया, शेफाली-प्रतीका ने जड़ा अर्धशतक, वैष्णवी ने झटके पांच विकेट
वड़ोदरा में खेले गए आख़िरी वनडे में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ज़िम्बाब्वे को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ज़िम्बाब्वे की टीम 39.5 ओवर में 131 रन पर सिमट गई. जवाब में भारत ने 132 रनों का लक्ष्य महज़ 17 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है.
PM आवास के पास IAF स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स अगले आदेश तक बंद, क्या सरकार वापस लेगी करोड़ों की जमीन?
प्रधानमंत्री आवास के पास लोक कल्याण मार्ग स्थित IAF स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को अगले आदेश तक सदस्यों के लिए बंद कर दिया गया है. ये कदम सरकार की ओर से भारतीय वायुसेना को आवंटित क़ीमती ज़मीन वापस लेने की कोशिशों के बीच उठाया गया है. इससे पहले केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने संबंधित निकायों को इस योजना की जानकारी दी थी.
दिल्ली-बिहार के बीच जल्द शुरू होगी बस सेवा, छठ से पहले दौड़ेंगी AC बसें
दिल्ली से बिहार के लिए इंटर-स्टेट बस सेवा शुरू करने की योजना आगे बढ़ गई है. परिवहन विभाग ने अंतिम मंज़ूरी के लिए प्रस्ताव उपराज्यपाल टीएस संधू को भेजा है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह के मुताबिक़, छठ पर्व से पहले 50 से ज़्यादा AC लग्ज़री बसें चलाने का लक्ष्य है. ये बसें पटना और गया समेत बिहार के 7 स्थानों को दिल्ली से जोड़ेंगी.
ED का एक्शन... आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति अटैच, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
ED ने रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन और इमारतें अटैच की हैं. इनकी कीमत 426.46 करोड़ रुपये आंकी गई है, जबकि मौजूदा बाज़ार मूल्य करीब 1,170 करोड़ रुपये है. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में PMLA के तहत यह कार्रवाई मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट, पूर्व मंत्री मोहम्मद आज़म ख़ान और अन्य लोगों से जुड़े मामले में हुई है.
पंजाब में पराली जलाने के 717 मामले दर्ज, तरनतारन में सबसे अधिक केस, किसानों पर ₹14.95 लाख जुर्माना
पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं पर प्रशासन की कार्रवाई जारी है. 27 अक्टूबर 2026 तक राज्य में ऐसी 717 घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें सबसे ज़्यादा 318 तरनतारन में हैं. कुल मामलों में से 664 खेतों का निरीक्षण किया गया, जहां 313 जगह पराली जलाने की पुष्टि हुई. प्रशासन ने इसके लिए कुल 14 लाख 95 हज़ार रुपये का जुर्माना निर्धारित किया है.