scorecardresearch
 

Google का नया AI Genie 4 मचाएगा धमाल! खुद बना सकेंगे अपनी डिजिटल दुनिया, जानें कैसे करेगा काम

गूगल ने Genie 4 लॉन्च किया है. ये नॉर्मल AI चैटबॉट से काफी अलग है और इसे फिलहाल हर किसी के यूज के लिए नहीं लाया जा रहा है. लेकिन ये जो काम कर रहा है वाकई दिलचस्प है.

Advertisement
X
गूगल डीपमाइंड का नया टूल Genie 4
गूगल डीपमाइंड का नया टूल Genie 4

अब तक AI से फोटो बनवाने, वीडियो तैयार करने या सवालों के जवाब लेने की चर्चा होती रही है. लेकिन सोचिए, अगर आप AI को सिर्फ एक कमांड दें और वह आपके लिए ऐसी डिजिटल दुनिया बना दे, जिसमें आप खुद घूम सकें, मौसम बदल सकें और नए किरदार जोड़ सकें, तो कैसा होगा? Google DeepMind ने ऐसे ही अपना नया AI मॉडल Genie 4 पेश किया है.

गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने X पर पोस्ट करके इसके बारे में बताया है. उन्होंने कहा है कि ये पूरा एक नया एक्सपीरिएंस होगा जो यूजर्स को मिलेगा. इसके लिए फिलहाल वेट लिस्ट ओपन है और ईमेल आईडी से आप रजिस्टर कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: गूगलबुक की प्री-बुकिंग की शुरुआत, MacBook को टक्कर देने आया Gemini AI वाला लैपटॉप

Genie 4 की खासियत यह है कि यह सिर्फ कोई तस्वीर या पहले से तैयार वीडियो नहीं बनाता, बल्कि ऐसी डिजिटल दुनिया तैयार करने के लिए बनाया गया है, जिसमें यूजर रियल टाइम में बदलाव कर सकता है.

गूगल के मुताबिक, इसमें बेहतर विजुअल क्वालिटी, असली दुनिया जैसी हलचल और आवाज बनाने की कैपेसिटी दी गई है. कंपनी ने इसे अभी लिमिटेड लोगों के लिए रिसर्च प्रीव्यू के तौर पर जारी किया है. 

Advertisement

क्या है Google Genie 4 और कैसे करेगा काम?

Genie 4 को समझने का आसान तरीका यह है कि इसे एक ऐसी डिजिटल दुनिया बनाने वाले AI के रूप में देखा जाए, जिसमें आप सिर्फ दर्शक बनकर नहीं रहते, बल्कि उसके अंदर जाकर चीजों को बदल भी सकते हैं.

मान लीजिए, आप एक हरे-भरे जंगल की दुनिया बनाना चाहते हैं. आप टेक्स्ट में कमांड देकर ऐसा माहौल तैयार कर सकते हैं. इसके बाद आप कीबोर्ड की मदद से उस दुनिया में घूम सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 1 जनवरी से WhatsApp चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में SIM नहीं तो हो सकती है परेशानी

अगर आप चाहते हैं कि बारिश शुरू हो जाए, कैमरे का एंगल बदल जाए या वहां कोई नया इंसान या दूसरी चीज दिखाई दे, तो आप इसके लिए भी कमांड दे सकते हैं.

Google के मुताबिक, Genie 4 यूजर के कमांड्स के हिसाब से चलते हुए दुनिया को बदल सकता है. इसका मकसद केवल सुंदर दृश्य बनाना नहीं, बल्कि उस दृश्य को लगातार आगे बढ़ाना और उसमें होने वाली घटनाओं के बीच तालमेल बनाए रखना भी है. 

अब AI की बनाई दुनिया में सुनाई भी देंगी आवाजें

Genie 4 का एक बड़ा बदलाव इसका ऑडियो बनाने का तरीका है. यह डिजिटल दुनिया के साथ उससे जुड़ी आवाजें भी तैयार कर सकता है. उदाहरण के लिए, जंगल में पेड़ों के बीच हवा चलने की आवाज, समुद्र के किनारे लहरों की आवाज या किसी दृश्य के हिसाब से संगीत सुनाई दे सकता है.

Advertisement

इसमें किरदारों के बीच बातचीत कराने की क्षमता भी दिखाई गई है. यानी डिजिटल दुनिया में मौजूद किरदार सिर्फ चुपचाप खड़े रहने के बजाय हालात के हिसाब से बोल और प्रतिक्रिया दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Airtel का ₹200 वाला रिचार्ज हुआ खास! YouTube Premium के साथ मिलेंगे 30GB डेटा और OTT का फायदा

यह फीचर गेमिंग और इंटरैक्टिव कहानियों के लिए खास हो सकता है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हर स्थिति में आवाज और बातचीत बिल्कुल इंसानों जैसी या पूरी तरह सही होगी. गूगल ने खुद माना है कि ऑडियो की सटीकता और लंबे समय तक दुनिया में एक जैसी जानकारी बनाए रखना अभी सुधार के क्षेत्र हैं. 

गेम बनाने से लेकर फिल्मों तक बदल सकता है काम करने का तरीका

Genie 4 का इस्तेमाल सिर्फ मनोरंजन तक नहीं रह सकता. गेम बनाने वाले डेवलपर्स इसके जरिए किसी गेम की दुनिया का शुरुआती मॉडल तैयार कर सकते हैं. इससे उन्हें हर चीज को शुरू से बनाने से पहले अलग-अलग विचारों को आजमाने का मौका मिल सकता है.

फिल्म बनाने वाले लोग भी किसी सीन का शुरुआती डिजिटल रूप तैयार करके कैमरे का एंगल, रोशनी, किरदारों की हरकत और बातचीत जैसे पहलुओं को आजमा सकते हैं. इससे फिल्म की योजना बनाने और किसी सीन को समझने में मदद मिल सकती है.

Advertisement

पत्रकारिता और एडुकेशन में भी ऐसी तकनीक उपयोगी हो सकती है. उदाहरण के लिए, किसी ऐतिहासिक जगह या घटना को समझाने के लिए इंटरैक्टिव डिजिटल एनवारमेंट बनाया जा सकता है. 

Google का कहना है कि ऐसी सिमुलेशन तकनीक रोबोट और AI एजेंट की ट्रेनिंग में भी मदद कर सकती है. असली दुनिया में किसी रोबोट से काम कराने से पहले उसे डिजिटल वातावरण में अलग-अलग स्थितियों का सामना कराकर परखा जा सकता है.

क्या Genie 4 से पूरा गेम बन जाएगा?

Genie 4 की कैपेसिटी गेम डेवलपमेंट के लिए दिलचस्प जरूर हैं, लेकिन इसे ऐसा टूल समझना सही नहीं होगा जो एक कमांड पर पूरा गेम तैयार करके तुरंत लॉन्च करने के लिए दे देगा.

किसी बड़े गेम में कहानी, कंट्रोल, नियम, किरदारों की गतिविधियां और लंबे समय तक दुनिया की एकरूपता बनाए रखना जरूरी होता है. गूगल के मुताबिक, Genie 4 अभी शुरुआती रिसर्च चरण में है. लंबे समय तक सिमुलेशन चलने पर कुछ चीजों का रूप बदल सकता है.

क्या आम लोग अभी इस्तेमाल कर सकते हैं Genie 4?

Genie 4 को फिलहाल सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है. Google DeepMind ने इसकी टेस्टिंग लिमिटेड नंबर्स में चुने गए लोगों के साथ शुरू की है. कंपनी की योजना इसे आगे Google AI Ultra सब्सक्राइबर्स के लिए Project Genie और Gemini API तथा Google AI Studio के कुछ शुरुआती एक्सेस पार्टनर्स तक पहुंचाने की है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement