scorecardresearch
 

Karwa Chauth 2026: दिल्ली-NCR-मुंबई, जानें आपके शहर में कल कितने बजे दिखेगा करवा चौथ का चांद

देश की राजधानी दिल्ली में 29 अक्टूबर को चंद्रोदय का समय रात 8 बजकर 17 मिनट पर बताया गया है. लेकिन भौगोलिक विषमता के कारण देश के विभिन्न राज्यों और शहरों में चांद निकलने का समय एक दूसरे से अलग रहता है. उदाहरण के लिए दिल्ली-एनसीआर में चांद निकलने का समय मुंबई या दूसरे शहरों से थोड़ा अलग हो सकता है.

Advertisement
X
भौगोलिक विषमता के कारण देश के विभिन्न राज्यों और शहरों में चांद निकलने का समय एक दूसरे से अलग रहता है. (Photo: ITG)
भौगोलिक विषमता के कारण देश के विभिन्न राज्यों और शहरों में चांद निकलने का समय एक दूसरे से अलग रहता है. (Photo: ITG)

करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर दिन गुरुवार को रखा जाएगा. इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास रखती हैं. यह व्रत शाम के समय चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद खोला जाता है. देश की राजधानी दिल्ली में 29 अक्टूबर को चंद्रोदय का समय रात 8 बजकर 17 मिनट पर बताया गया है. लेकिन भौगोलिक विषमता के कारण देश के विभिन्न राज्यों और शहरों में चांद निकलने का समय एक दूसरे से अलग रहता है. उदाहरण के लिए दिल्ली-एनसीआर में चांद निकलने का समय मुंबई या दूसरे शहरों से थोड़ा अलग हो सकता है. आइए जानते हैं कि इस बार आपके शहर में करवा चौथ का चांद कितने बजे निकलने वाला है.

करवा चौथ 2026 तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि 29 अक्टूबर को रात 1 बजकर 6 मिनट पर शुरू होगी और उसी दिन रात 10 बजकर 9 मिनट पर समाप्त होगी. इसी वजह से करवा चौथ का व्रत गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा.

आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद?
दिल्ली रात 8:17 बजे
नोएडा रात 8:16 बजे
गुरुग्राम रात 8:18 बजे
चंडीगढ़ रात 8:12 बजे 
लखनऊ रात 8:06 बजे
जयपुर रात 8:28 बजे
कोलकाता  रात 7:47 बजे 
पटना रात 7:52 बजे
भोपाल रात 8:31 बजे
इंदौर रात 8:39 बजे 
अहमदाबाद रात 8:52 बजे 
मुंबई रात 9:00 बजे 
पुणे रात 8:58 बजे
हैदराबाद रात 8:41 बजे
बेंगलुरु रात 8:55 बजे
चेन्नई रात 8:44 बजे
नागपुर रात 8:29 बजे
रायपुर रात 8:18 बजे
कानपुर रात 8:05 बजे
जम्मू रात 8:14 बजे
अमृतसर रात 8:13 बजे
प्रयागराज रात 8:06 बजे
गया रात 7:55 बजे
हरिद्वार रात 8:09 बजे
वडोदरा रात 8:51 बजे
राजकोट रात 9:01 बजे
कन्याकुमारी रात 9:07 बजे

करवा चौथ की पूजन विधि
करवा चौथ के दिन सुबह स्नान करके व्रत रखने और चौथ माता की आराधना करने का संकल्प लें. इस दिन महिलाएं पति की दीर्घायु और वैवाहिक जीवन की सुख-समृद्धि की कामना के साथ पूरे दिन निर्जला उपवास करती हैं. शाम को पूजा के लिए पारंपरिक परिधान पहनकर सोलह श्रृंगार किया जाता है. शुभ मुहूर्त में चौथ माता, मां गौरी और भगवान गणेश की पूजा करें. पूजा में गंगाजल, रोली, अक्षत, पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य और पंचामृत भी अर्पित करें. इसके बाद फल और हलवा-पूरी का भोग लगाएं. रात में चंद्रमा के दर्शन होने पर उन्हें अर्घ्य दें. फिर पति के हाथों जल पीकर व्रत पूरा करें. पूजा-पाठ के दौरान श्रद्धा के साथ अपने परिवार की परंपराओं का भी पालन करें.

Advertisement

चांद निकलने के बाद कैसे खोलें करवा चौथ का व्रत?
करवा चौथ की पूजा में चंद्रमा को देखकर या अर्घ्य देकर व्रत खोलने की परंपरा है. चंद्रमा दिखाई देने के बाद महिलाएं छन्नी से चांद के दर्शन करती हैं और फिर उससे पति का चेहरा देखती हैं. इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की जाती है. इसके बाद पत्नी अपने पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोलती हैं और भोजन ग्रहण करती हैं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement