scorecardresearch
 

Love Gill Breakdown: 'सांसें बंद हो रही हैं', बिलखकर रोईं लव गिल, खोई सुध-बुध, हालत देख स्काउट की GF काशवी के निकले आंसू

बिग बॉस 20 में लव गिल का ब्रेकडाउन हुआ है. स्काउट के उन्हें नॉमिनेट करने से वो खफा हैं. लव को बिलखकर रोता हुआ देखकर फैंस का दिल टूट गया है.

Advertisement
X
लव गिल फूट-फूटकर रोई (Photo: Screengrab)
लव गिल फूट-फूटकर रोई (Photo: Screengrab)

बिग बॉस 20 में बीते वीकेंड का वार यूट्यूबर स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी ने आकर लव गिल की क्लास लगाई. काशवी ने कहा कि लव ने स्काउट को अपने जाल में फंसाया, उसे मैन्युपुलेट किया. गेमर को लव से दूर रहने की साफ हिदायत दी. गर्लफ्रेंड की बात सुनकर एक तरफ स्काउट ने एक्ट्रेस से दूरी बना ली. वहीं यूट्यूबर से दूर होकर लव बिखर गई हैं. वो शो में बस रो रही हैं. स्काउट से सवाल पूछ रही हैं. 

लव का ब्रेकडाउन
अपकमिंग एपिसोड में लव का इमोशनल ब्रेकडाउन होगा. नॉमिनेशन टास्क में स्काउट ने लव को नोमिनेट किया था. ये देखकर लव टूट गई हैं. जिस स्काउट ने एक वक्त उनके साथ रहने, हमेशा साथ देने का वादा किया था. वही अब उन्हें गेम में घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट कर रहा है. स्काउट का ये यू-टर्न लव गिल के पल्ले नहीं पड़ा. वो रोने लगीं. नॉमिनेशन के दौरान वो अपने आंसुओं को कंट्रोल नहीं कर पाईं.

लव बिलख-बिलखकर रोने लगीं. वो कहती हैं- मेरी तरफ से जितने भी एफर्ट थे, 100 प्रतिशत जैनुअन और रियल थे. उसमें कुछ भी फेक नहीं था. मुझे बहुत बुरा लगा. अगर अपनी फीलिंग्स को अंदर रख रही हूं, रो नहीं रही हूं तो मेरी सांसें बंद हो रही हैं. मैं क्या करूं. मुझे कह रहे हैं कि मत बात कर. मेरे दिल में वो चीज नहीं बदलेगी. मैं चाहती हूं तू जीते. सभी कह रहे हैं कि बात मत कर. मैंने 50 दिन साथ बिताए हैं. तू मुझे 1-2 दिन तो दे. मैं रोबोट नहीं हूं.

Advertisement

लव को यूं फूट-फूटकर रोते हुए अपने जज्बात बताते देखकर आम्रपाली दुबे रोने लगीं. स्काउट ने अपना सिर झुका लिया. घरवाले लव की हालत देखकर इमोशनल नजर आए.

काशवी भी हुईं इमोशनल
इंटरनेट पर ये वीडियो देखकर फैंस लव के सपोर्ट में आए हैं. स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी की क्लिप भी वायरल हो रही है. लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान वो लव को रोते हुए देखकर इमोशनल हो गईं. वीडियो में काशवी अपने आंसू पोछते हुए दिखीं. फैंस को उम्मीद है इस वीकेंड का वार सलमान खान इस मैटर को सॉल्व करेंगे.

काशवी के शो में आने के बाद से पूरी गलती लव गिल पर शिफ्ट हो गई है. एकतरफा ओपिनियन बनने लगे हैं. यूजर्स का मानना है जितनी गलती लव की है, उतने ही गलत स्काउट भी हैं. इसलिए दोनों को कॉलआउट किया जाना चाहिए था. लव के भी घरवालों को बुलाना चाहिए था. अब देखना होगा मेकर्स और सलमान लव-स्काउट के इस मैटर को क्या मोड़ देते हैं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement