scorecardresearch
 

दिल्ली-बिहार के बीच जल्द शुरू होगी बस सेवा, छठ से पहले दौड़ेंगी AC बसें

दिल्ली से बिहार के लिए इस साल छठ से पहले 50 से ज्यादा एसी लग्जरी इंटर-स्टेट बसें शुरू करने की योजना है. परिवहन विभाग ने अंतिम मंजूरी के लिए प्रस्ताव उपराज्यपाल टीएस संधू को भेज दिया है. बसें पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर समेत बिहार के सात स्थानों को दिल्ली से जोड़ेंगी.

Advertisement
X
दिल्ली से बिहार के लिए छठ से पहले शुरू होंगी 50 से ज्यादा एसी लग्जरी इंटर-स्टेट बसें.(Photo-PTI)
दिल्ली से बिहार के लिए छठ से पहले शुरू होंगी 50 से ज्यादा एसी लग्जरी इंटर-स्टेट बसें.(Photo-PTI)

दिल्ली से बिहार के लिए इंटर-स्टेट बसें शुरू करने की योजना आगे बढ़ गई है. दिल्ली परिवहन विभाग ने अंतिम मंजूरी के लिए अपना प्रस्ताव उपराज्यपाल टीएस संधू को भेज दिया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

दिल्ली सरकार ने इससे पहले इंटर-स्टेट बसों के अगले चरण के तहत इस योजना की घोषणा की थी. दिल्ली और बिहार के बीच इस सेवा को लेकर समझौता ज्ञापन (MoU) को मंजूरी भी मिल चुकी है.

दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि सरकार का लक्ष्य इस साल छठ पर्व से पहले इन बसों को शुरू करने का है. ये एसी लग्जरी बसें होंगी. शुरुआत में 50 से ज्यादा बसें बिहार के सात स्थानों के लिए चलाने की योजना है. इसके लिए प्रस्ताव मंजूरी के लिए टीएस संधू को भेजा गया है और जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है. परिवहन विभाग ने पहले बताया था कि ये बसें दिल्ली को बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर से जोड़ेंगी.

वोल्वो बसें चलाने की योजना

अधिकारियों के मुताबिक, इन लंबे रूटों पर वोल्वो बसें चलेंगी. फिलहाल इलेक्ट्रिक बसों को इन रूटों पर चलाना व्यावहारिक नहीं है, क्योंकि दूर के इलाकों में चार्जिंग की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध नहीं है. यात्रियों की प्रतिक्रिया के आधार पर बसों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है. ये लंबी दूरी की बसें 12 मीटर लंबी, वातानुकूलित और सामान रखने की जगह से लैस होंगी. अधिकारियों के मुताबिक, बसों को वेट-लीज मॉडल पर चलाने की योजना है. इसमें एक रियायत प्राप्त कंपनी इन बसों का संचालन करेगी. ये बसें बीएस-6 मानकों के अनुरूप होंगी.

Advertisement

DTC के राजस्व में बढ़ोतरी की उम्मीद

अधिकारियों का कहना है कि इस योजना से यात्रियों को फायदा होगा और दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के राजस्व में भी बढ़ोतरी हो सकती है. दिल्ली सरकार ने इससे पहले उत्तराखंड के ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून, हरियाणा के पानीपत, उत्तर प्रदेश के अयोध्या, लखनऊ और मुरादाबाद और अमृतसर, चंडीगढ़ और जम्मू के लिए भी इंटर-स्टेट बसें शुरू करने की घोषणा की थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement