scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 28 जुलाई 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर को बड़ा झटका लगा है. सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जबकि फील्डिंग कोच टी. दिलीप का कार्यकाल भी समाप्त हो गया है.

Advertisement
X
रयान टेन डोशेट का भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच के पद से इस्तीफा (PTI Photo)
रयान टेन डोशेट का भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच के पद से इस्तीफा (PTI Photo)

भारतीय क्रिकेट टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दिया. वहीं, भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भरोसा दिलाया कि भगोड़े नीरव मोदी को जल्द भारत लाया जाएगा. इन खबरों के अलावा, प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में एंटी पेपर बिल पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंस्टाग्राम रील्स को लेकर तंज कसा. पढ़ें मंगलवार शाम की बड़ी खबरें.

भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने अचानक दिया इस्तीफा, फील्डिंग कोच का भी कार्यकाल खत्म

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. टेन डोशेट ने जुलाई 2024 में अपना पद संभाला था. इंग्लैंड दौरे के बाद उन्होंने BCCI को अपने फैसले की जानकारी दे दी थी. टेन डोशेट ने करीब 2 साल तक भारतीय टीम के साथ काम किया. बताया गया है कि उन्होंने परिवार के साथ अधिक समय बिताने के लिए यह फैसला लिया है.

'नीरव मोदी को जल्द लाएंगे भारत...' MEA का बड़ा बयान, PoK चुनाव को बताया ढोंग

भारतीय विदेश मंत्रालय ने भगोड़े नीरव मोदी को डिपोर्ट कराने पर सरकार का रुख सामने रखा. MEA प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि यूनाइटेड किंगडम में कानूनी प्रक्रिया चल रही है. हम उसका पालन कर रहे हैं. जैसे ही वो प्रक्रिया पूरी होती है. हम नीरव मोदी को डिपोर्ट करा लेंगे. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि वो भारतीय कानून का सामना करे.

Advertisement

'कैमरा नहीं, दिल का एंगल बदलिए', PM मोदी के इंस्टाग्राम रील्स पर प्रियंका गांधी का तंज

प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम रील्स पर तंस कसा. प्रियंका ने PM मोदी को सलाह दी कि वे रील्स के जरिए युवाओं का दिल जीतने के बजाय अपने विचार बदलें. अगर युवाओं का दिल जीतना है तो कैमरे का एंगल नहीं, दिल का एंगल बदलना होगा. प्रियंका गांधी ने ये बयान लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर डिबेट के दौरान दिया.

दतिया उपचुनाव में थमा प्रचार का शोर... 30 जुलाई को मतदान, 3 अगस्त को नतीजे; BJP के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह में कांटे की टक्कर

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम को चुनाव प्रचार थम गया. 30 जुलाई को होने वाली वोटिंग से बीजेपी और कांग्रेस ने अपने अपने उम्मीदवार के प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी. मुख्य मुकाबला बीजेपी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह के बीच है. वोटों की गिनती तीन अगस्त को होगी.

बॉक्स ऑफिस पर छाई सीएम विजय की 'जन नायगन', हिंदी फिल्मों की कमाई में लगाई सेंध

तमिलनाडु के CM विजय की आखिरी फिल्म जन नायगन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही. रिलीज के 5 दिनों में फिल्म ने भारत ने 158 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 233 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है. फिल्म के जल्द 300 करोड़ क्लब में शामिल होने की उम्मीद है, अगर ऐसा हुआ तो यह विजय की तीसरी सबसे बड़ी ग्रॉसर बन सकती है.

Advertisement

Silver Price Crash: क्या ₹2 लाख से नीचे फिसलेगी चांदी? अचानक आज बड़ी गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर मंगलवार को सोने और चांदी की क़ीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज हुई. चांदी 4 हजार 5 सौ 81 रुपये टूटकर 2 लाख 16 हजार 592 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि 5 अगस्त एक्सपायरी वाला सोना 1 हजार 3 सौ 4 रुपये फिसलकर 1 लाख 41 हजार 759 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. मार्केट में इन धातुओं की तेज़ बिकवाली देखने को मिली.

दिल्ली: महिलाओं को रक्षाबंधन से हर महीने मिलेंगे 2500 रुपए, 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी

रक्षाबंधन के मौके पर दिल्ली सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लक्ष्मी योजना को मंजूरी दे दी है. इस योजना के तहत पहली किश्त पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1 अगस्त 2026 से ट्रांसफर की जाएगी. योजना को पारदर्शी बनाने के लिए एक डिजिटल पोर्टल भी तैयार किया गया है, जो अगले महीने से आम जनता के लिए खुल जाएगा.

इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के फॉलोअर्स 10 करोड़ के पार, GenZ प्रोटेस्ट पर बनाए थे दो वर्टिकल वीडियोज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नया मुकाम हासिल कर लिया है. इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 105 मिलियन यानी 10 करोड़ 50 लाख के पार हो चुकी है. पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर अब तक सिर्फ 1452 पोस्ट किए हैं. वे इंस्टाग्राम पर किसी को फॉलो नहीं करते हैं.  CJP प्रदर्शन के दौरान उन्होंने वीडियो पोस्ट किए थे, जो रातोरात वायरल हुए थे.

Advertisement

देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

दिवंगत एक्टर देव आनंद के बेटे सुनील आनंद अब हमारे बीच नहीं रहे. उन्होंने 70 की उम्र में अपनी अंतिम सांस लंदन में ली. उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिस वजह से उनका निधन हुआ. देव आनंद की पोती जीना नारंग ने ये जानकारी दी. सुनील आनंद ने आनंद और आनंद, कार थीफ और मैं तेरे लिए जैसी फिल्मों में काम किया. उनको फिल्मों कुछ खास सफलता नहीं मिली.

NEET प्रदर्शनकारियों को राहत, फडणवीस सरकार वापस लेगी आंदोलनकारी छात्रों पर दर्ज FIR

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने छात्र आंदोलन के दौरान दर्ज सभी मुक़दमे वापस लेने के निर्देश दिए हैं. बिहार और असम के बाद अब महाराष्ट्र ने भी प्रदर्शनकारियों पर दर्ज एफ़आईआर वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. सरकार ने सीजेपी को मीटिंग के बाद ये आश्वासन दिया था कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR वापस ली जाएंगीं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement