असम में बाढ़ की स्थिति पर भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिल जीतने वाली बात कही है. भारी बारिश और नदियों के उफान पर होने के कारण असम के कई जिलों में जलप्रलय जैसी स्थिति पैदा हो गई है. इस बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हैं तो वहीं कृषि को भी भारी नुकसान पहुंचा है.
आपदा की इस घड़ी में राहत और बचाव कार्य भी जारी हैं. प्रभावित क्षेत्रों में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और नागरिक सुरक्षा के जवान दिन-रात एक किए हुए हैं.
पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर निकालने और उन तक सूखा राशन व मेडिकल किट पहुंचाने के लिए कई नावें लगातार काम कर रही हैं. स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए हैं ताकि कोई भी प्रभावित व्यक्ति मदद से अछूता न रहे.
My thoughts and prayers are with everyone affected by the devastating floods in Assam. Wishing strength to every family facing this unimaginable situation and hoping for everyone’s safety. A heartfelt thank you to the rescue team, volunteers and authorities working around the…
— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) July 28, 2026
सूर्यकुमार यादव ने जताया दुख
इस कठिन समय में पूरा देश असम के साथ खड़ा है. भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया के जरिए असम के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने लिखा कि असम में आई भयानक बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं हैं.
रेस्क्यू टीम को ठोका सलाम
सूर्या ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि इस मुश्किल हालात का सामना कर रहे हर परिवार को हिम्मत मिले और सभी सुरक्षित रहें. यही कामना है. ज़रूरतमंदों की मदद के लिए दिन-रात काम कर रही रेस्क्यू टीम, वॉलंटियर्स और अधिकारियों का दिल से धन्यवाद. हम सब मिलकर इस मुश्किल घड़ी से निकलेंगे और सबकुछ ठीक कर देंगे. सुरक्षित रहें, असम.
Sunday was fun. Quick run 🏃🏾
— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) July 26, 2026
Batted around 1000 balls for 3 hours.
Felt good 💪 pic.twitter.com/x6wH9Ebpmv
सूर्या कर रहे हैं वापसी की तैयारी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की खिताबी जीत के बाद टीम इंडिया की कप्तानी और जगह दोनों गंवाने वाले सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है. उन्होंने एक बार फिर नेशनल टीम में धमाकेदार वापसी के लिए कमर कस ली है.
सूर्या ने सोशल मीडिया पर अपनी कड़ी मेहनत का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि खूब पसीना बहाया, तेज रनिंग की और तीन घंटे के अभ्यास में करीब 1,000 गेंदें खेलीं. ट्रेनिंग में जुटे सूर्या के इस फैसले से साफ पता चलता है कि वह नीली जर्सी दोबारा पहनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.